Close Menu
Just PostJust Post
  • आज की बड़ी खबरें
  • झारखंड
  • बिहार
  • देश
  • दुनिया
  • राजनीति
  • खेल
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • धर्म-अध्याय
  • लेख
Facebook X (Twitter) Instagram
Just PostJust Post
Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • राज्य
    • झारखंड
    • बिहार
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • खेल
  • मनोरंजन
  • धर्म-अध्याय
  • लेख
Just PostJust Post
  • आज की बड़ी खबरें
  • झारखंड
  • बिहार
  • देश
  • दुनिया
  • राजनीति
  • खेल
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • धर्म-अध्याय
  • लेख
Home»Uncategorized»बोकारो में IT रेड का दूसरा दिन: नोट गिनने की मशीन मंगवाई, प्रकाश और सोनू के ठिकानों से मिले बड़े सुराग
Uncategorized

बोकारो में IT रेड का दूसरा दिन: नोट गिनने की मशीन मंगवाई, प्रकाश और सोनू के ठिकानों से मिले बड़े सुराग

जस्ट पोस्टBy जस्ट पोस्टFebruary 25, 2026No Comments3 Mins Read4 Views
Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Threads Copy Link
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Threads Telegram WhatsApp Copy Link

: जिला खनिज फाउंडेशन ट्रस्ट (डीएमएफटी) के कथित 631 करोड़ रुपये के घोटाले की जांच में आयकर विभाग ने बोकारो में शिकंजा कस दिया है. चास की प्रभात कॉलोनी स्थित त्रिनेत्र इंटरप्राइजेज के संचालक सोनू मिश्रा और सेक्टर-9 निवासी प्रकाश जेरॉक्स के मालिक प्रकाश कुमार के आवास पर बुधवार को लगातार दूसरे दिन भी छापेमारी, जांच और पूछताछ जारी रही.
सूत्रों के अनुसार, आयकर विभाग की टीम आठ गाड़ियों से दोनों ठिकानों पर पहुंची थी और देर शाम तक दस्तावेजों की गहन जांच की जाती रही. जांच के दौरान सोनू मिश्रा के घर से 2000 से अधिक दस्तावेजों की फोटोकॉपी करायी गयी. वहीं प्रकाश कुमार के आवास पर नोट गिनने की मशीन मंगवानी पड़ी. सूत्रों का कहना है कि वहां से भारी मात्रा में नकदी मिलने के संकेत हैं.
जांच के दायरे में डीएमएफटी मद से कराये गये कई कार्य आ गये हैं. वित्तीय वर्ष 2020-21 में बेंच-डेस्क आपूर्ति के लिए करीब चार करोड़ रुपये, बंक बेड के लिए 2.19 करोड़ रुपये और 16 एलइडी वैन के लिए लगभग दो करोड़ रुपये का भुगतान किया गया था. इसके अलावा सरकारी स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों में वॉल पेंटिंग के नाम पर 39 करोड़ 6 लाख रुपये खर्च किये गये.
सूत्रों के मुताबिक, इन सभी कार्यों में गंभीर अनियमितता की आशंका जतायी जा रही है. बताया जा रहा है कि सोनू मिश्रा ने जिले के कई स्कूलों में बड़े पैमाने पर दीवार पेंटिंग का काम किया था, जबकि प्रकाश जेरॉक्स के माध्यम से स्कूलों और सरकारी संस्थानों में सामग्री की आपूर्ति हुई थी. आयकर विभाग यह जांच कर रहा है कि कहीं इन ठेकों के जरिये सरकारी धन का दुरुपयोग या अवैध लाभ तो नहीं अर्जित किया गया.
: लैपटॉप का पासवर्ड छिपाने की कोशिश, सख्ती के बाद मिली जानकारी
जांच के दौरान आयकर विभाग की टीम ने प्रकाश कुमार के सेक्टर-9 स्थित आवास पर मिले एक लैपटॉप का पासवर्ड मांगा, लेकिन परिजनों ने पहले जानकारी देने से इनकार कर दिया. इसके बाद टीम ने सख्ती दिखाई, तब जाकर कड़ाई से पूछताछ के बाद पासवर्ड उपलब्ध कराया गया.
डीएमएफटी फंड के उपयोग को लेकर पहले से ही सवाल उठते रहे हैं. वित्तीय वर्ष 2024-25 और 2025-26 में बोकारो जिले को लगभग 631 करोड़ रुपये की राशि मिली थी. शिकायतें थीं कि इस फंड का इस्तेमाल नियमों के विरुद्ध सरकारी कार्यालयों के रंग-रोगन और जिम निर्माण में किया गया. जांच की दिशा तब और साफ हुई, जब वर्ष 2025 में रामगढ़ जिले के गोला थाना क्षेत्र में डीसी के आदेश पर एक क्लर्क की गाड़ी से 51 लाख रुपये नकद बरामद किये गये. इसके बाद से ही पूरे मामले की जांच का दायरा लगातार बढ़ता गया.
सेक्टर-9, स्ट्रीट-37 स्थित जिस बीएसएल क्वार्टर में प्रकाश कुमार रह रहे हैं, वहां अवैध निर्माण की भी जांच की जा रही है. बीएसएल के तय मानकों से कहीं अधिक विस्तार कर निर्माण कराया गया है. जहां बीएसएल क्वार्टरों का रंग इंजन ग्रे होता है, वहीं अवैध हिस्से में पीले रंग से पेंटिंग करायी गयी है. आयकर विभाग की इस कार्रवाई से बोकारो में हड़कंप मचा हुआ है. हालांकि विभागीय अधिकारी जांच पूरी होने तक किसी भी तरह की टिप्पणी से बच रहे हैं, लेकिन सूत्रों का कहना है कि आने वाले दिनों में कई बड़े खुलासे हो सकते हैं.

Share. Facebook Twitter Email Threads Telegram WhatsApp Copy Link
जस्ट पोस्ट
  • Website

Related Posts

मोदी सरकार के 12 साल उपलब्धियां नहीं 24 गबनों का कार्यकाल रहा : सुप्रियो भट्टाचार्य

June 29, 2026

राम और हनुमान का चरित्र त्याग, भक्ति और आदर्श का शिखर: मुनि श्री सुयश सागर जी

June 29, 2026

दिल्ली में राष्ट्रीय ग्रामीण विकास सम्मेलन में शामिल हुई मंत्री दीपिका पांडेय सिंह

June 29, 2026

खनन संविदाओं के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु क्षमता संवर्धन कार्यक्रम का आयोजन

June 29, 2026

बुढ़मू में महिला ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

June 29, 2026

मानव अधिकार और समावेशी विकास पर राष्ट्रीय मंथन: ‘वसुधैव कुटुंबकम्’ की भावना से ही बनेगा समृद्ध भारत: न्यायमूर्ति विद्युत रंजन सारंगी

June 29, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

अभी-अभी

मोदी सरकार के 12 साल उपलब्धियां नहीं 24 गबनों का कार्यकाल रहा : सुप्रियो भट्टाचार्य

June 29, 2026

राम और हनुमान का चरित्र त्याग, भक्ति और आदर्श का शिखर: मुनि श्री सुयश सागर जी

June 29, 2026

दिल्ली में राष्ट्रीय ग्रामीण विकास सम्मेलन में शामिल हुई मंत्री दीपिका पांडेय सिंह

June 29, 2026

खनन संविदाओं के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु क्षमता संवर्धन कार्यक्रम का आयोजन

June 29, 2026

बुढ़मू में महिला ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

June 29, 2026
© 2026 Just Post. Designed by Launching Press.
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Terms and Conditions
  • AdSense Policy

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.