Close Menu
Just PostJust Post
  • आज की बड़ी खबरें
  • झारखंड
  • बिहार
  • देश
  • दुनिया
  • राजनीति
  • खेल
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • धर्म-अध्याय
  • लेख
Facebook X (Twitter) Instagram
Just PostJust Post
Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • राज्य
    • झारखंड
    • बिहार
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • खेल
  • मनोरंजन
  • धर्म-अध्याय
  • लेख
Just PostJust Post
  • आज की बड़ी खबरें
  • झारखंड
  • बिहार
  • देश
  • दुनिया
  • राजनीति
  • खेल
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • धर्म-अध्याय
  • लेख
Home»मनोरंजन»KBC में अमिताभ बच्चन का रोमांटिक अंदाज़, शीतल को फूल देकर बोले– अब नजर फूलों पर नहीं रही!
मनोरंजन

KBC में अमिताभ बच्चन का रोमांटिक अंदाज़, शीतल को फूल देकर बोले– अब नजर फूलों पर नहीं रही!

जस्ट पोस्टBy जस्ट पोस्टDecember 10, 2025No Comments2 Mins Read2 Views
Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Threads Copy Link
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Threads Telegram WhatsApp Copy Link

मुंबई। कौन बनेगा करोड़पति (KBC) में अपनी आत्मीयता और हास्यपूर्ण संवादों के लिए पहचाने जाने वाले अमिताभ बच्चन ने आने वाले एपिसोड में एक ऐसा क्षण रच दिया जो दर्शकों के बीच चर्चा का विषय बन गया है। इस एपिसोड में ओडिशा के कटक से आईं प्लांट पैथोलॉजी की ऊर्जावान छात्रा शीतल हॉट सीट पर दिखाई देंगी।

कटक की प्लांट पैथोलॉजी छात्रा शीतल ने जीता अमिताभ बच्चन का दिल; बोलीं- अब मेरी नजर फूलों पर नहीं, देने वाले पर जा रही है

बिग बी से बातचीत के दौरान, शीतल ने एक रोचक खुलासा किया कि उन्हें आज तक कभी किसी ने फूल नहीं दिए। यह सुनकर, सदी के महानायक ने तुरंत फूल मंगाए और अपने हाथों से शीतल को भेंट किए। अमिताभ बच्चन से फूल पाकर शीतल की खुशी का ठिकाना नहीं रहा।

शर्म से लाल होती शीतल ने हँसते हुए कहा, “अब मुझे फूलों में नजर नहीं जा रही है… जिसने दिया है, जो दे रहा है, उस पर नजर जा रही है।” यह हल्का-फुल्का संवाद सुनकर सेट पर उपस्थित सभी लोग हँस पड़े।

माहौल को और हल्का करने के लिए, श्री बच्चन ने हँसते हुए फूलों की स्थिति पूछ ली। शीतल ने अपनी अकादमिक ज्ञान का उपयोग करते हुए तुरंत उन फूलों की पहचान क्रिसेंथेमम्स के रूप में की और कहा कि वे परफेक्ट कंडीशन में हैं—उनमें कोई खामी नहीं है—जिससे श्री बच्चन भी अत्यधिक प्रभावित हुए।

शीतल ने केवल अपनी तेज बुद्धि से ही नहीं, बल्कि ओडिसी नृत्य और सांस्कृतिक प्रतीकों के प्रति अपने प्रेम का उल्लेख करके भी दर्शकों का मन मोह लिया। उनका जिंदादिल स्वभाव और अमिताभ बच्चन के साथ सहज तालमेल इस एपिसोड को बेहद आकर्षक बनाता है।

देखते रहिए कौन बनेगा करोड़पति हर सोमवार से शुक्रवार, रात 9:00 बजे केवल सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन पर और सोनी लिव पर होगी स्ट्रीमिंग।

Amitabh Bachchan KBC episode Kaun Banega Crorepati 2025 highlights KBC romantic moment Sheetal KBC contestant Sony TV KBC viral clip
Share. Facebook Twitter Email Threads Telegram WhatsApp Copy Link
जस्ट पोस्ट
  • Website

Related Posts

झारखंड में शराब दुकानों के संचालन नियमों में बदलाव: अब JSBCL संभालेगी ‘अनसेटल्ड’ दुकानों की कमान

April 16, 2026

सोलितानो फिल्मी मायाजाल नहीं, बल्कि जीता-जागता जन्नत का है टुकडा

December 26, 2025

‘मुझे तुम पर गर्व है…’ अहान पांडे के जन्मदिन पर अनीत पड्डा ने लिखा इमोशनल मैसेज

December 23, 2025

फिल्म ‘धुरंधर’ के बाद फिर चर्चा में रहमान डकैत, मौत की कहानी पर उठे सवाल

December 19, 2025

धर्मेंद्र के जन्मदिन पर भावुक हुईं हेमा मालिनी, लिखा– ‘आप हमेशा मेरे साथ रहोगे’

December 10, 2025

धर्मेंद्र के जन्मदिन पर सनी देओल हुए भावुक, पिता संग शेयर किया इमोशनल वीडियो

December 10, 2025
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

अभी-अभी

रांची विश्वविद्यालय में ग्रेजुएट युवाओं के लिए 156 अप्रेंटिसशिप पद, 12000 रुपये मिलेगा स्टाइपेंड

May 11, 2026

रांची से लापता डेढ़ साल की बच्ची की तलाश तेज, सूचना देने पर 50 हजार रुपये का मिलेगा इनाम

May 11, 2026

45 दिनों में BSF को जमीन देने, आयुष्मान भारत लागू करने…सीएम बनते ही सुवेंदु अधिकारी ने लिए 6 बड़े फैसले

May 11, 2026

झारखंड के लाल का कमाल: डिप्टी कमांडेंट अंशुमन सिंह का IFS में AIR-2, 6वें प्रयास में हासिल की सफलता

May 11, 2026

अग्रवाल सभा महिला समिति का 23वां समर कैंप मस्ती की बस्ती 29 से 31 मई

May 10, 2026
© 2026 Just Post. Designed by Launching Press.
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Terms and Conditions
  • AdSense Policy

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.