Close Menu
Just PostJust Post
  • आज की बड़ी खबरें
  • झारखंड
  • बिहार
  • देश
  • दुनिया
  • राजनीति
  • खेल
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • धर्म-अध्याय
  • लेख
Facebook X (Twitter) Instagram
Just PostJust Post
Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • राज्य
    • झारखंड
    • बिहार
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • खेल
  • मनोरंजन
  • धर्म-अध्याय
  • लेख
Just PostJust Post
  • आज की बड़ी खबरें
  • झारखंड
  • बिहार
  • देश
  • दुनिया
  • राजनीति
  • खेल
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • धर्म-अध्याय
  • लेख
Home»Uncategorized»देवघर रेलवे स्टेशन पर लावारिश बैग में मिले हथियार समेत लाखों की चांदी,
Uncategorized

देवघर रेलवे स्टेशन पर लावारिश बैग में मिले हथियार समेत लाखों की चांदी,

जस्ट पोस्टBy जस्ट पोस्टFebruary 25, 2026No Comments2 Mins Read0 Views
Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Threads Copy Link
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Threads Telegram WhatsApp Copy Link

देवघर: मंगलवार देर शाम देवघर स्टेशन पर कई हथियार और चांदी का खेप मिला. रेलवे पुलिस ने जमालपुर से देवघर आ रही एक ट्रेन में करीब दो किलो चांदी, दो देसी कट्टा, 2 देसी पिस्तौल और जिंदा कारतूस बरामद किए. घटना को लेकर आरपीएफ के इंस्पेक्टर शिव शंकर कुमार और देवघर रेलवे स्टेशन के स्टेशन मास्टर दिनकर झा ने जानकारी दी. उन्होंने बताया कि रेलवे पुलिस को गस्ती के दौरान एक लावारिश बैग मिला. जिसमें ये सामान थे.

ट्रेन पर नहीं ली किसी ने बैग की जिम्मेदारी

पुलिस ने लावारिश बैग की जैसे ही जांच पड़ताल शुरू की, तो कोई भी व्यक्ति उस बैग की जिम्मेदारी लेने के लिए आगे नहीं आया. काफी देर तक आसपास के लोगों से रेलवे पुलिस ने पूछताछ की. लेकिन किसी ने भी हथियार और चांदी से भरे बैग के बारे में नहीं बताया. जिसके बाद रेलवे पुलिस पूरे सामान को अपने कब्जे मेलेकर रेलवे थाना ले गई.
अब सवाल यह उठ रहा है कि एक बैग में लाखों का चांदी और इतने हथियार किसने रखे और इसे कहां ले जाया जा रहा था. रेलवे पुलिस ने सभी हथियार और चांदी के खेप को जब्त कर नगर थाना के हवाले कर दिया. रेलवे पुलिस की तरफ से बताया गया कि मिली चांदी की कीमत करीब तीन से चार लाख रुपए है. वही हथियारों की भी कीमत करीब एक लाख रुपए आंकी गई है.


हथियारों की बरामदगी के बाद पुलिस हर बिंदु पर जांच कर रही है. पुलिस की तरफ से तस्करी करने वालों की भी लिस्ट निकाली जा रही है. पुलिस द्वारा ऐसे अपराधियों की भी लिस्ट खंगाली जा रही है जो बाहर के शहरों में जाकर घटना को अंजाम देते हैं. देवघर रेलवे स्टेशन पर इस तरह हथियार के मिलने के बाद पुलिस किस निष्कर्ष पर निकलती है. क्योंकि देवघर रेलवे स्टेशन पर प्रतिदिन लाखों की संख्या में लोगों का आवागमन होता है. ऐसे में जरूरी है कि देवघर रेलवे स्टेशन की सुरक्षा सुनिश्चित हो.

Share. Facebook Twitter Email Threads Telegram WhatsApp Copy Link
जस्ट पोस्ट
  • Website

Related Posts

जिला दण्डाधिकारी-सह-उपायुक्त, रांची मंजूनाथ भजन्त्री का जनता दरबार

May 11, 2026

बूढ़ा पहाड़ का दौरा करेंगी झारखंड की गृह सचिव, विकास योजनाओं को लेकर होगी बैठक

May 11, 2026

चुनाव तक चुप्पी, चुनाव बाद त्याग का उपदेश, मोदी सरकार की सच्चाई अब सामने है : विनोद पांडेय

May 11, 2026

टाटा स्टील के रिटायर कर्मचारी ने की पत्नी, बेटे और बेटी की हत्या, फैली सनसनी

May 11, 2026

बंद दरवाजे के पीछे मौत की फैक्ट्री, जाम के नाम पर ज’हर

May 11, 2026

ओवरटेक के दौरान पलटा स्कूली वाहन, आधा दर्जन से अधिक बच्चों घायल

May 11, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

अभी-अभी

जिला दण्डाधिकारी-सह-उपायुक्त, रांची मंजूनाथ भजन्त्री का जनता दरबार

May 11, 2026

बूढ़ा पहाड़ का दौरा करेंगी झारखंड की गृह सचिव, विकास योजनाओं को लेकर होगी बैठक

May 11, 2026

चुनाव तक चुप्पी, चुनाव बाद त्याग का उपदेश, मोदी सरकार की सच्चाई अब सामने है : विनोद पांडेय

May 11, 2026

टाटा स्टील के रिटायर कर्मचारी ने की पत्नी, बेटे और बेटी की हत्या, फैली सनसनी

May 11, 2026

बंद दरवाजे के पीछे मौत की फैक्ट्री, जाम के नाम पर ज’हर

May 11, 2026
© 2026 Just Post. Designed by Launching Press.
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Terms and Conditions
  • AdSense Policy

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.