Close Menu
Just PostJust Post
  • आज की बड़ी खबरें
  • झारखंड
  • बिहार
  • देश
  • दुनिया
  • राजनीति
  • खेल
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • धर्म-अध्याय
  • लेख
Facebook X (Twitter) Instagram
Just PostJust Post
Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • राज्य
    • झारखंड
    • बिहार
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • खेल
  • मनोरंजन
  • धर्म-अध्याय
  • लेख
Just PostJust Post
  • आज की बड़ी खबरें
  • झारखंड
  • बिहार
  • देश
  • दुनिया
  • राजनीति
  • खेल
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • धर्म-अध्याय
  • लेख
Home»Uncategorized»झामुमो ने किया झारखंड नगर निकाय चुनाव में जीत का दावा, पार्टी महासचिव ने बीजेपी के साथ कांग्रेस और राजद पर भी साधा निशाना
Uncategorized

झामुमो ने किया झारखंड नगर निकाय चुनाव में जीत का दावा, पार्टी महासचिव ने बीजेपी के साथ कांग्रेस और राजद पर भी साधा निशाना

जस्ट पोस्टBy जस्ट पोस्टFebruary 23, 2026No Comments3 Mins Read1 Views
Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Threads Copy Link
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Threads Telegram WhatsApp Copy Link

. रांची: झारखंड में शहरी निकाय चुनाव में मतदान का कार्य संपन्न हो जाने के बाद झारखंड मुक्ति मोर्चा के केंद्रीय महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य ने भाजपा, कांग्रेस और राजद पर निशाना साधा.

प्रेस कॉन्फ्रेस कर उन्होंने कहा भाजपा का ईवीएम वाला टोटका नहीं चला, यह भाजपा नेताओं के बयान से लग रहा है. आज के मतदान से जो संकेत मिले हैं, उससे साफ है कि शहरी निकाय में झामुमो समर्थित एक तिहाई से दो तिहाई प्रत्याशियों की जीत होगी.

कांग्रेस और राजद पर तंज कसते हुए उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव में झामुमो के साथ गठबंधन का इन दोनों दलों को लाभ मिला था. चुनाव में क्रेडिबिलिटी लीडर की होती है और न चाहते हुए भी कई बार लीडर का लाभ लैडर को मिल जाता है. 2024 के विधानसभा चुनाव में झामुमो के साथ गठबंधन होने की वजह से बहुत सारे लोगों ने ना चाहते हुए भी कांग्रेस और राजद को वोट किया था.आज हुई वोटिंग को लेकर सुप्रियो भट्टाचार्य ने कहा कि हालांकि कुल मतदान के फाइनल आंकड़े अभी नहीं आये हैं, लेकिन जो संकेत मिल रहे हैं, उसके अनुसार इस बार पिछली बार से कुछ ज्यादा ही मतदान होने की उम्मीद है. उन्होंने कहा कि यदि देखें तो जब मतदान के समय का आखिरी वक्त होता है, तो मतदान बढ़ता है. इससे उम्मीद है कि अच्छी वोटिंग होगी. झामुमो नेता ने कहा कि मुझे पूरा भरोसा है कि शहरी निकाय चुनाव का इस बार का नतीजा भाजपा के लिए बड़ी सीख और हमारे उत्साह में इजाफा करने वाला होगा.

सुप्रियो भट्टाचार्य ने राज्य में शांतिपूर्ण और निष्पक्ष मतदान के लिए राज्य निर्वाचन आयोग, पुलिस और जिला प्रशासन को बधाई देते हुए कहा कि वार्ड में मतदान केंद्रों के इधर से उधर होने की वजह से परेशानी आयी. लेकिन ट्रिपल टेस्ट के बाद ओबीसी आरक्षण के साथ यह चुनाव संपन्न हुआ है. रमजान के पाक महीने में भी …
झामुमो के केंद्रीय महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्या ने कहा कि भाजपा निकाय चुनाव में निराश और हताश नजर आयी. उसके एक केंद्रीय मंत्री कह रहे थे कि जब दुनिया तकनीक के सहारे आगे बढ़ रही है तो हेमंत सोरेन की सरकार पुराने जमाने वाली बैलेट चुनाव करा रही है. शायद उन्हें पता नहीं कि अमेरिका, जापान, कोरिया, यूरोपियन कंट्री के देश तकनीक में हमसे आगे हैं फिर भी वहां वोटिंग बैलेट से ही होता है. दरअसल, भाजपा का ईवीएम वाला टोटका नहीं चल सका, इसलिए इस तरह की बयानबाजी हो रही है.

उन्होंने कहा कि भाजपा के सांसद, विधायक और नेता परेशान न हों, क्योकि राज्य निर्वाचन आयोग ने ऐसी व्यवस्था की है कि मतों की गिनती और रिजल्ट आने में ज्यादा वक्त नहीं लगेगा. निकाय चुनाव में कई इलाकों में झामुमो, राजद और कांग्रेस के कार्यकर्ताओं के आमने-सामने आने के सवाल पर सुप्रियो भट्टाचार्य ने कहा कि यह मुहल्ले की लड़ाई थी, शाम के बाद फिर से आपसी माहौल सौहार्दपूर्ण हो जाएगा और मोहल्लापंथी जारी रहेगा.

Share. Facebook Twitter Email Threads Telegram WhatsApp Copy Link
जस्ट पोस्ट
  • Website

Related Posts

अर्पिता महिला मंडल द्वारा मेधावी विद्यार्थियों को सैमसंग टैबलेट प्रदान कर किया गया सम्मानित

May 11, 2026

रांची विश्वविद्यालय में ग्रेजुएट युवाओं के लिए 156 अप्रेंटिसशिप पद, 12000 रुपये मिलेगा स्टाइपेंड

May 11, 2026

रांची से लापता डेढ़ साल की बच्ची की तलाश तेज, सूचना देने पर 50 हजार रुपये का मिलेगा इनाम

May 11, 2026

45 दिनों में BSF को जमीन देने, आयुष्मान भारत लागू करने…सीएम बनते ही सुवेंदु अधिकारी ने लिए 6 बड़े फैसले

May 11, 2026

झारखंड के लाल का कमाल: डिप्टी कमांडेंट अंशुमन सिंह का IFS में AIR-2, 6वें प्रयास में हासिल की सफलता

May 11, 2026

अग्रवाल सभा महिला समिति का 23वां समर कैंप मस्ती की बस्ती 29 से 31 मई

May 10, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

अभी-अभी

अर्पिता महिला मंडल द्वारा मेधावी विद्यार्थियों को सैमसंग टैबलेट प्रदान कर किया गया सम्मानित

May 11, 2026

रांची विश्वविद्यालय में ग्रेजुएट युवाओं के लिए 156 अप्रेंटिसशिप पद, 12000 रुपये मिलेगा स्टाइपेंड

May 11, 2026

रांची से लापता डेढ़ साल की बच्ची की तलाश तेज, सूचना देने पर 50 हजार रुपये का मिलेगा इनाम

May 11, 2026

45 दिनों में BSF को जमीन देने, आयुष्मान भारत लागू करने…सीएम बनते ही सुवेंदु अधिकारी ने लिए 6 बड़े फैसले

May 11, 2026

झारखंड के लाल का कमाल: डिप्टी कमांडेंट अंशुमन सिंह का IFS में AIR-2, 6वें प्रयास में हासिल की सफलता

May 11, 2026
© 2026 Just Post. Designed by Launching Press.
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Terms and Conditions
  • AdSense Policy

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.