Close Menu
Just PostJust Post
  • आज की बड़ी खबरें
  • झारखंड
  • बिहार
  • देश
  • दुनिया
  • राजनीति
  • खेल
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • धर्म-अध्याय
  • लेख
Facebook X (Twitter) Instagram
Just PostJust Post
Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • राज्य
    • झारखंड
    • बिहार
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • खेल
  • मनोरंजन
  • धर्म-अध्याय
  • लेख
Just PostJust Post
  • आज की बड़ी खबरें
  • झारखंड
  • बिहार
  • देश
  • दुनिया
  • राजनीति
  • खेल
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • धर्म-अध्याय
  • लेख
Home»Uncategorized»जेएमएम महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य ने बाबूलाल मरांडी पर गिरिडीह में पैसे बांटने का आरोप लगाया है.
Uncategorized

जेएमएम महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य ने बाबूलाल मरांडी पर गिरिडीह में पैसे बांटने का आरोप लगाया है.

जस्ट पोस्टBy जस्ट पोस्टFebruary 22, 2026No Comments3 Mins Read28 Views
Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Threads Copy Link
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Threads Telegram WhatsApp Copy Link

रांची: झारखंड के 48 शहरी निकाय में वार्ड पार्षद, मेयर, अध्यक्ष के चुनाव के लिए 23 फरवरी को मतदान होना है. मतदान से ठीक पहले रविवार को झारखंड मुक्ति मोर्चा के केंद्रीय महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य ने पार्टी कार्यालय में प्रेस कांफ्रेंस किया. इस दौरान उन्होंने भाजपा और नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी पर तीखा हमला बोला है.

प्रेस वार्ता में जेएमएम महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य ने कहा कि चुनाव प्रचार समाप्त होने के बाद राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री और वर्तमान नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी न सिर्फ गिरिडीह में बने रहे, बल्कि चुनाव को प्रभावित करने की मंशा से रात आठ बजे एक होटल में चिकन मटन की पार्टी दी. जिसमें दो सौ से अधिक लोग शामिल थे. सुप्रियो भट्टाचार्य ने कहा कि इतना ही नहीं उससे पहले पैसे भी बांटे गए.
जेएमएम महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य ने कहा कि राज्य में शहरी नगर निकाय चुनाव दलगत चुनाव चिन्ह पर नहीं लड़े जाने के बावजूद भाजपा के नेताओं में बेचैनी है. उन्होंने कहा कि राज्य के शहरी इलाकों में बीजेपी नेताओं के मजबूत होने के भ्रम को राज्य की शहरी जनता ने चुनाव से पहले ही तोड़ दिया है. इससे बीजेपी में बेचैनी बढ़ी है.
सुप्रियो भट्टाचार्य ने सवाल किया कि जब बाबूलाल मरांडी गिरिडीह नगर निगम के मतदाता नहीं हैं, फिर भी अपने समर्थक के साथ निगम क्षेत्र में क्या कर रहे थे. उन्हें तो विधानसभा के बजट सत्र की कार्यवाही में भाग लेने के लिए रांची में होना चाहिए था. सुप्रियो भट्टाचार्य ने आरोप लगाया कि बाबूलाल मरांडी ने झारखंड की बुनियाद को कमजोर किया और राज्य को रसातल में पहुंचाया. उन्होंने यह भी कहा कि बाबूलाल की राजनीतिक मानसिकता आदिवासी, मूलवासी, दलित और अल्पसंख्यक विरोधी रही है.

आधे से ज्यादा नगर निकाय में होगा कब्जा: सुप्रियो

पीसी के दौरान जेएमएम ने रांची समेत सभी नगर निकाय क्षेत्रों के मतदाताओं से शत-प्रतिशत मतदान की अपील की है. वहीं एक सवाल के जवाब में झामुमो नेता सुप्रियो भट्टाचार्य ने दावा किया कि इस बार पचास फीसदी से अधिक नगर निगम, नगर परिषद और नगर पंचायत की मेयर और अध्यक्ष पद पर झामुमो का कब्जा होगा. इस दौरान उन्होंने अपने रांची नगर निगम के लिए झामुमो समर्थित प्रत्याशी का नाम लेकर उनके चुनाव चिह्न का भी जिक्र किया.

साइलेंट टाइम में सुप्रियो ने किया अचार संहिता का उल्लंघन: भाजपा

इधर सुप्रियो भट्टाचार्या द्वारा रविवार को पार्टी कार्यालय में की गई पीसी और उसमें भी अपने समर्थित प्रत्याशी का नाम और उनका चुनाव चिह्न का जिक्र करने को आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन बताया. बीजेपी ने जेएमएम की इस पीसी के लिए राज्य निर्वाचन आयोग से सुप्रियो भट्टाचार्य पर कार्रवाई की मांग की है. पार्टी के एक शिष्टमंडल ने राज्य निर्वाचन आयोग जाकर एक ज्ञापन भी सौंपा है.

Share. Facebook Twitter Email Threads Telegram WhatsApp Copy Link
जस्ट पोस्ट
  • Website

Related Posts

जिला दण्डाधिकारी-सह-उपायुक्त, रांची मंजूनाथ भजन्त्री का जनता दरबार

May 11, 2026

बूढ़ा पहाड़ का दौरा करेंगी झारखंड की गृह सचिव, विकास योजनाओं को लेकर होगी बैठक

May 11, 2026

चुनाव तक चुप्पी, चुनाव बाद त्याग का उपदेश, मोदी सरकार की सच्चाई अब सामने है : विनोद पांडेय

May 11, 2026

टाटा स्टील के रिटायर कर्मचारी ने की पत्नी, बेटे और बेटी की हत्या, फैली सनसनी

May 11, 2026

बंद दरवाजे के पीछे मौत की फैक्ट्री, जाम के नाम पर ज’हर

May 11, 2026

ओवरटेक के दौरान पलटा स्कूली वाहन, आधा दर्जन से अधिक बच्चों घायल

May 11, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

अभी-अभी

जिला दण्डाधिकारी-सह-उपायुक्त, रांची मंजूनाथ भजन्त्री का जनता दरबार

May 11, 2026

बूढ़ा पहाड़ का दौरा करेंगी झारखंड की गृह सचिव, विकास योजनाओं को लेकर होगी बैठक

May 11, 2026

चुनाव तक चुप्पी, चुनाव बाद त्याग का उपदेश, मोदी सरकार की सच्चाई अब सामने है : विनोद पांडेय

May 11, 2026

टाटा स्टील के रिटायर कर्मचारी ने की पत्नी, बेटे और बेटी की हत्या, फैली सनसनी

May 11, 2026

बंद दरवाजे के पीछे मौत की फैक्ट्री, जाम के नाम पर ज’हर

May 11, 2026
© 2026 Just Post. Designed by Launching Press.
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Terms and Conditions
  • AdSense Policy

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.