Close Menu
Just PostJust Post
  • आज की बड़ी खबरें
  • झारखंड
  • बिहार
  • देश
  • दुनिया
  • राजनीति
  • खेल
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • धर्म-अध्याय
  • लेख
Facebook X (Twitter) Instagram
Just PostJust Post
Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • राज्य
    • झारखंड
    • बिहार
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • खेल
  • मनोरंजन
  • धर्म-अध्याय
  • लेख
Just PostJust Post
  • आज की बड़ी खबरें
  • झारखंड
  • बिहार
  • देश
  • दुनिया
  • राजनीति
  • खेल
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • धर्म-अध्याय
  • लेख
Home»Today's Top News»कैरव गांधी अपहरण मामले में मास्टरमाइंड समेत चार गिरफ्तार,
Today's Top News

कैरव गांधी अपहरण मामले में मास्टरमाइंड समेत चार गिरफ्तार,

जस्ट पोस्टBy जस्ट पोस्टFebruary 21, 2026No Comments2 Mins Read8 Views
Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Threads Copy Link
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Threads Telegram WhatsApp Copy Link

जमशेदपुर: चर्चित कैरव गांधी अपहरण कांड में पुलिस को एक और कामयाबी मिली है. जमशेदपुर पुलिस ने मुख्य साजिशकर्ता अमरिंदर सिंह उर्फ ​​करतार सिंह को उसके चार साथियों के साथ गिरफ्तार कर लिया है.

बता दें कि 13 जनवरी 2026 को बिष्टुपुर थाना इलाके में रहने वाले युवा उद्यमी कैरव गांधी को अज्ञात अपराधियों ने किडनैप कर लिया था. पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए कैरव गांधी को किडनैपर्स के चंगुल से सुरक्षित बरामद कर लिया था. इस घटना में छह आरोपियों गुड्डू सिंह, अर्जुन सिंह, मोहम्मद इमरान आलम, रमेश राजा और मोहन कुमार प्रसाद को गिरफ्तार किया गया था.

इस बीच, तकनीक की मदद से इस किडनैपिंग का राज परत दर परत खुल रहा है. पुलिस ने अपराधियों में से एक अमरिंदर सिंह उर्फ ​​करतार सिंह को उसके चार अन्य साथियों के साथ गिरफ्तार कर लिया है.
मामले का खुलासा करते हुए, सीनियर एसपी पीयूष पांडे ने बताया कि साजिश करने वाला अमरिंदर सिंह उर्फ करतार सिंह लुधियाना, पंजाब का रहने वाला है और करीब छह महीने पहले जमशेदपुर के साकची इलाके में रह रहा था. जमशेदपुर में उसने अपने साथियों गुड्डू सिंह, मोहम्मद इमरान, मनप्रीत सिंह और सुरजीत सिंह के साथ मिलकर अपहरण का प्लान बनाया. एसएसपी ने बताया कि वे कई महीनों से युवा उद्यमी कैरव गांधी की रेकी कर रहे थे और फिर 13 जनवरी, 2026 को उसे किडनैप कर लिया.
उन्होंने बताया कि पुलिस जांच में पता चला कि अपहरण कांड में हर किडनैपर को अलग-अलग जिम्मेदारियां दी गई थीं, ताकि पुलिस की जांच में मामला स्पष्ट ना हो सके. मनप्रीत सिंह ने ड्राइवर का काम किया, जबकि साजिशकर्ता अमरिंदर सिंह उर्फ करतार सिंह अपने साथियों गुड्डू इमरान और रमेश के साथ पुलिस की वर्दी पहनकर मौके पर पहुंचा.

अपहरण की घटना को अंजाम देने के बाद, कैरव गांधी को बिहार के गया जिला के बिसार गांव में रखा गया था. इस दौरान ये पांचों आरोपी गिरफ्तारी से बचने के लिए पंजाब, दिल्ली, कोलकाता और बिहार में छिप गए. इनके अन्य साथियों ने कमान संभाल रखा था. हालांकि, पहले गिरफ्तार हुए अपराधियों से पूछताछ और तकनीकी जांच के जरिए इन पांचों को ढूंढकर गिरफ्तार कर लिया गया. गिरफ्तार किए गए सभी अपराधियों का लंबा आपराधिक इतिहास है. उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है और न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है. अन्य अपराधियों को गिरफ्तार करने के लिए छापेमारी की जा रही है.

Share. Facebook Twitter Email Threads Telegram WhatsApp Copy Link
जस्ट पोस्ट
  • Website

Related Posts

रांची विश्वविद्यालय में ग्रेजुएट युवाओं के लिए 156 अप्रेंटिसशिप पद, 12000 रुपये मिलेगा स्टाइपेंड

May 11, 2026

रांची से लापता डेढ़ साल की बच्ची की तलाश तेज, सूचना देने पर 50 हजार रुपये का मिलेगा इनाम

May 11, 2026

45 दिनों में BSF को जमीन देने, आयुष्मान भारत लागू करने…सीएम बनते ही सुवेंदु अधिकारी ने लिए 6 बड़े फैसले

May 11, 2026

झारखंड के लाल का कमाल: डिप्टी कमांडेंट अंशुमन सिंह का IFS में AIR-2, 6वें प्रयास में हासिल की सफलता

May 11, 2026

अग्रवाल सभा महिला समिति का 23वां समर कैंप मस्ती की बस्ती 29 से 31 मई

May 10, 2026

झारखंड को मिली 5 करोड़ रुपए की प्रोत्साहन राशि, GIS आधारित एसेट मैपिंग में रांची नगर निगम की बड़ी उपलब्धि

May 10, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

अभी-अभी

रांची विश्वविद्यालय में ग्रेजुएट युवाओं के लिए 156 अप्रेंटिसशिप पद, 12000 रुपये मिलेगा स्टाइपेंड

May 11, 2026

रांची से लापता डेढ़ साल की बच्ची की तलाश तेज, सूचना देने पर 50 हजार रुपये का मिलेगा इनाम

May 11, 2026

45 दिनों में BSF को जमीन देने, आयुष्मान भारत लागू करने…सीएम बनते ही सुवेंदु अधिकारी ने लिए 6 बड़े फैसले

May 11, 2026

झारखंड के लाल का कमाल: डिप्टी कमांडेंट अंशुमन सिंह का IFS में AIR-2, 6वें प्रयास में हासिल की सफलता

May 11, 2026

अग्रवाल सभा महिला समिति का 23वां समर कैंप मस्ती की बस्ती 29 से 31 मई

May 10, 2026
© 2026 Just Post. Designed by Launching Press.
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Terms and Conditions
  • AdSense Policy

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.