Close Menu
Just PostJust Post
  • आज की बड़ी खबरें
  • झारखंड
  • बिहार
  • देश
  • दुनिया
  • राजनीति
  • खेल
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • धर्म-अध्याय
  • लेख
Facebook X (Twitter) Instagram
Just PostJust Post
Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • राज्य
    • झारखंड
    • बिहार
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • खेल
  • मनोरंजन
  • धर्म-अध्याय
  • लेख
Just PostJust Post
  • आज की बड़ी खबरें
  • झारखंड
  • बिहार
  • देश
  • दुनिया
  • राजनीति
  • खेल
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • धर्म-अध्याय
  • लेख
Home»खेल»इयान हीली ने इंग्लैंड टीम की तैयारियों पर उठाए सवाल, कहा– बिना प्लान उतरी एशेज में
खेल

इयान हीली ने इंग्लैंड टीम की तैयारियों पर उठाए सवाल, कहा– बिना प्लान उतरी एशेज में

जस्ट पोस्टBy जस्ट पोस्टDecember 10, 2025No Comments2 Mins Read0 Views
Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Threads Copy Link
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Threads Telegram WhatsApp Copy Link

ब्रिसबेन। ऑस्ट्रेलिया के पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज इयान हीली ने एशेज टेस्ट सीरीज के पहले दोनो ही मैच में खराब प्रदर्शन के लिए इंग्लैंड क्रिकेट टीम की जमकर आलोचना की है। हीली ने कहा है कि इंग्लैंड टीम पूरी तैयारी के बिना ही एशेज में उतरी है। इसी कारण वह असफल हुईै है।

इस पूर्व क्रिकेटर ने कहा कि इंग्लैंड की कमजोर तैयारी, फिटनेस और रणनीति पर सवाल उठते हैं। उसके लचर खेल से एशेज का रोमांच कम हुआ है। ऐसा ही चला तो इस सीरीज का महत्व कम हो जाएगा। उन्होंने कहा कि इंग्लैंड टीम अपनी कमजोरियों के चलते ही ऑस्ट्रेलियाई हालातों में संघर्ष करती दिखी है। पर्थ और ब्रिस्बेन दोनों में ही उसके बल्लेबाज और गेंदबाज प्रभावित नहीं कर पाये। अब उसके लिए सीरीज बचाना भी संभव नजर नहीं आता। हीली के अनुसार गलत फैसले और पर्याप्त अभ्यास नहीं होने से टीम को नुकसान हुआ है।

पर्थ टेस्ट में हार के बाद इंग्लैंड टीम ने सोचा था थी कि ब्रिस्बेन में वह वापसी करेगी पर ऐसा नहीं हुआ। ऑस्ट्रेलिया ने केवल 65 रन के लक्ष्य का पीछा आसानी से करते हुए दूसरा टेस्ट भी जीत लिया और सीरीज में 2-0 की मजबूत बढ़त हासिल कर ली। हीली ने इंग्लैंड की रणनीति और फिटनेस को खराब बताया है। उन्होंने कहा, “यह अब तक बेहद निराशाजनक रहा है। हमें लगा था कि ऑस्ट्रेलिया में इस बार जोरदार टक्कर देखने को मिलेगी पर इंग्लैंड की टीम उसमें विफल रही।”

हीली का कहना था कि इंग्लैंड ने टूर की योजना गलत बनाई और खिलाड़ियों को पर्याप्त तैयारी का अवसर नहीं मिला। हीली ने इंग्लैंड के खिलाड़ियों की फिटनेस और ट्रेनिंग को लेकर गंभीर चिंताएं जताईं। उन्होंने कहा कि टीम न तो फिट नजर आ रही है, न गेंदबाजी के लिए तैयार, और न ही बल्लेबाजी में बड़ी पारियां खेलने का आत्मविश्वास दिखाती है। उन्होंने कहा, “ये खिलाड़ी हाल के दिनों में बड़े रन नहीं बना पाए। तैयारी की कमी से जूझते खिलाड़ी दिख रहे हैं।”हीली के बयान से इंग्लैंड की कमियां सामने आ गयी हैं। अब देखना है कि उनको गलत साबित करने के लिए इंग्लैंड की टीम क्या रुख अपनाती है। वहीं इससे पहले इंग्लैंड के हेड कोच ब्रेंडन मैकुलम ने टीम का बचाव किया था। उन्होंने कहा कि टीम ने दूसरे टेस्ट से पहले काफी अधिक अभ्यास किया था जिससे खिलाड़ियों की ऊर्जा और प्रदर्शन प्रभावित हुआ।

Ashes 2025 series analysis England poor performance Ashes England vs Australia Test Ian Healy cricket news Ian Healy on England team
Share. Facebook Twitter Email Threads Telegram WhatsApp Copy Link
जस्ट पोस्ट
  • Website

Related Posts

झारखण्ड की बेटी प्रियंका महतो ने बढ़ाया झारखंड का मान, U-17 नेशनल रैंकिंग कुश्ती प्रतियोगिता में जीता कांस्य पदक

June 9, 2026

रांची लौटे एशिया कप चैंपियन खिलाड़ी, एयरपोर्ट पर हुआ जोरदार स्वागत

June 9, 2026

बालिका फुटबॉल खिलाड़ियों को रोटरी क्लब ऑफ रांची ने जर्सी एवं खेल सामग्री दी

June 7, 2026

अग्रसेन भवन में 23 वें समर कैंप का दूसरा दिन

May 30, 2026

चेपॉक में धोनी का भावुक ‘लैप ऑफ ऑनर

May 19, 2026

थाईलैंड में गोल्ड मेडल जीतने वाली जामताड़ा की होनहार और युवा शूटर को बाबूलाल मरांडी ने किया सम्मानित

May 19, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

अभी-अभी

मोदी सरकार के 12 साल उपलब्धियां नहीं 24 गबनों का कार्यकाल रहा : सुप्रियो भट्टाचार्य

June 29, 2026

राम और हनुमान का चरित्र त्याग, भक्ति और आदर्श का शिखर: मुनि श्री सुयश सागर जी

June 29, 2026

दिल्ली में राष्ट्रीय ग्रामीण विकास सम्मेलन में शामिल हुई मंत्री दीपिका पांडेय सिंह

June 29, 2026

खनन संविदाओं के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु क्षमता संवर्धन कार्यक्रम का आयोजन

June 29, 2026

बुढ़मू में महिला ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

June 29, 2026
© 2026 Just Post. Designed by Launching Press.
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Terms and Conditions
  • AdSense Policy

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.