Close Menu
Just PostJust Post
  • आज की बड़ी खबरें
  • झारखंड
  • बिहार
  • देश
  • दुनिया
  • राजनीति
  • खेल
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • धर्म-अध्याय
  • लेख
Facebook X (Twitter) Instagram
Just PostJust Post
Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • राज्य
    • झारखंड
    • बिहार
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • खेल
  • मनोरंजन
  • धर्म-अध्याय
  • लेख
Just PostJust Post
  • आज की बड़ी खबरें
  • झारखंड
  • बिहार
  • देश
  • दुनिया
  • राजनीति
  • खेल
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • धर्म-अध्याय
  • लेख
Home»मनोरंजन»धर्मेंद्र के जन्मदिन पर भावुक हुईं हेमा मालिनी, लिखा– ‘आप हमेशा मेरे साथ रहोगे’
मनोरंजन

धर्मेंद्र के जन्मदिन पर भावुक हुईं हेमा मालिनी, लिखा– ‘आप हमेशा मेरे साथ रहोगे’

जस्ट पोस्टBy जस्ट पोस्टDecember 10, 2025No Comments2 Mins Read0 Views
Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Threads Copy Link
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Threads Telegram WhatsApp Copy Link

मुंबई। भारतीय सिनेमा के सदाबहार अभिनेता धर्मेंद्र का निधन बीते महीने 24 नवंबर को उनके जुहू स्थित घर पर हो गया था। बॉलीवुड के हीमैन के निधन से उनके परिवार सहित प्रशंसकों में गहरा शोक व्याप्त है। आज उनके जन्मदिवस के मौके पर पूरी फिल्म इंडस्ट्री उन्हें याद कर रही है।

इसी बीच, उनकी पत्नी और बॉलीवुड की ड्रीम गर्ल हेमा मालिनी ने एक भावुक संदेश साझा किया, जिसने सभी का दिल छू लिया। धर्मेंद्र के निधन ने हेमा मालिनी की जिंदगी में गहरा खालीपन छोड़ दिया है। वह पहले भी सार्वजनिक रूप से कह चुकी हैं कि पति के जाने के बाद उनका जीवन शून्य हो गया है और यह खालीपन हमेशा रहने वाला है। हेमा मालिनी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक भावुक पोस्ट लिखते हुए धर्मेंद्र को याद किया। उन्होंने लिखा, “धरम जी, जन्मदिन मुबारक हो। दो हफ्ते से ज्यादा समय बीत चुका है जब आप मुझे टूटा हुआ छोड़कर गए थे।

धीरे-धीरे अपनी जिंदगी के टुकड़ों को समेट रही हूं और अपनी ज़िंदगी को फिर से बनाने की कोशिश कर रही हूं, यह जानते हुए कि आप हमेशा मेरे साथ रहोगे।” उनके इस संदेश ने हर उस व्यक्ति को भावुक कर दिया, जिसने धर्मेंद्र और हेमा की प्रेम कहानी को वर्षों तक प्रशंसा से देखा है। उन्होंने आगे लिखा, “हमारे साथ बिताए गए सुखद पलों को कभी नहीं भुलाया जा सकता। उन पलों को याद करना मुझे सुकून और खुशी देता है। मैं ईश्वर की शुक्रगुजार हूं उन प्यारे सालों के लिए, हमारी दो खूबसूरत बेटियों के लिए, जिन्होंने हमारे रिश्ते और प्यार को और मजबूत बनाया। उन सभी खुशनुमा यादों के लिए जो मेरे दिल में हमेशा रहेंगी।” हेमा ने पोस्ट में अपने रिश्ते, प्रेम और दर्द की गहरी अनुभूति को शब्दों में बयां किया।

धर्मेंद्र और हेमा मालिनी की जोड़ी बॉलीवुड की सबसे खूबसूरत और चर्चित जोड़ियों में से एक रही है। पर्दे पर शुरू हुआ यह प्यार समय के साथ और मजबूत होता गया। दोनों ने साथ में कई सुपरहिट फिल्में कीं, जैसे शोले, सीता और गीता, ड्रीम गर्ल, राजा जानी और बगावत। उनकी ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री और ऑफ-स्क्रीन प्रेम कहानी आज भी एक मिसाल मानी जाती है। धर्मेंद्र के निधन ने न सिर्फ हेमा को बल्कि पूरे बॉलीवुड को सदमे में डाल दिया है। धर्मेंद्र को याद करते समय हेमा ने कहा था कि उनके बिना जीवन अधूरा है, और अब उनके जीवन का हर दिन यादों के सहारे बीत रहा है।

Bollywood legend Dharmendra Dharmendra birthday message Dharmendra Hema love story Hema Malini emotional post Hema Malini tribute
Share. Facebook Twitter Email Threads Telegram WhatsApp Copy Link
जस्ट पोस्ट
  • Website

Related Posts

झारखंड में शराब दुकानों के संचालन नियमों में बदलाव: अब JSBCL संभालेगी ‘अनसेटल्ड’ दुकानों की कमान

April 16, 2026

सोलितानो फिल्मी मायाजाल नहीं, बल्कि जीता-जागता जन्नत का है टुकडा

December 26, 2025

‘मुझे तुम पर गर्व है…’ अहान पांडे के जन्मदिन पर अनीत पड्डा ने लिखा इमोशनल मैसेज

December 23, 2025

फिल्म ‘धुरंधर’ के बाद फिर चर्चा में रहमान डकैत, मौत की कहानी पर उठे सवाल

December 19, 2025

KBC में अमिताभ बच्चन का रोमांटिक अंदाज़, शीतल को फूल देकर बोले– अब नजर फूलों पर नहीं रही!

December 10, 2025

धर्मेंद्र के जन्मदिन पर सनी देओल हुए भावुक, पिता संग शेयर किया इमोशनल वीडियो

December 10, 2025
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

अभी-अभी

रांची विश्वविद्यालय में ग्रेजुएट युवाओं के लिए 156 अप्रेंटिसशिप पद, 12000 रुपये मिलेगा स्टाइपेंड

May 11, 2026

रांची से लापता डेढ़ साल की बच्ची की तलाश तेज, सूचना देने पर 50 हजार रुपये का मिलेगा इनाम

May 11, 2026

45 दिनों में BSF को जमीन देने, आयुष्मान भारत लागू करने…सीएम बनते ही सुवेंदु अधिकारी ने लिए 6 बड़े फैसले

May 11, 2026

झारखंड के लाल का कमाल: डिप्टी कमांडेंट अंशुमन सिंह का IFS में AIR-2, 6वें प्रयास में हासिल की सफलता

May 11, 2026

अग्रवाल सभा महिला समिति का 23वां समर कैंप मस्ती की बस्ती 29 से 31 मई

May 10, 2026
© 2026 Just Post. Designed by Launching Press.
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Terms and Conditions
  • AdSense Policy

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.