Close Menu
Just PostJust Post
  • आज की बड़ी खबरें
  • झारखंड
  • बिहार
  • देश
  • दुनिया
  • राजनीति
  • खेल
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • धर्म-अध्याय
  • लेख
Facebook X (Twitter) Instagram
Just PostJust Post
Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • राज्य
    • झारखंड
    • बिहार
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • खेल
  • मनोरंजन
  • धर्म-अध्याय
  • लेख
Just PostJust Post
  • आज की बड़ी खबरें
  • झारखंड
  • बिहार
  • देश
  • दुनिया
  • राजनीति
  • खेल
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • धर्म-अध्याय
  • लेख
Home»Uncategorized»बोर्ड एग्जाम के दौरान सड़क जाम में नहीं फंसेंगे बच्चे, ट्रैफिक पुलिस ने की है ये विशेष व्यवस्था
Uncategorized

बोर्ड एग्जाम के दौरान सड़क जाम में नहीं फंसेंगे बच्चे, ट्रैफिक पुलिस ने की है ये विशेष व्यवस्था

जस्ट पोस्टBy जस्ट पोस्टFebruary 17, 2026No Comments2 Mins Read1 Views
Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Threads Copy Link
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Threads Telegram WhatsApp Copy Link

रांचीः जैक बोर्ड एग्जाम के दौरान किसी भी परीक्षार्थी को सड़क जाम की वजह से परीक्षा केंद्र पर पहुंचने में देर ना हो इसके लिए रांची ट्रैफिक पुलिस के द्वारा विशेष व्यवस्था की गई. रांची के ट्रैफिक एसपी राकेश सिंह के द्वारा खुद पूरे मामले की मॉनिटरिंग की जा रही है. मंगलवार को ट्रैफिक ऐसी खुद हर स्कूल में घूम-घूमकर ट्रैफिक व्यवस्था संभलते नजर आए.
रांची एसएसपी बोर्ड एग्जाम को लेकर गंभीर है. उनके निर्देशों के अनुपालन में वर्तमान में चल रही बच्चों की बोर्ड परीक्षा के दौरान यातायात व्यवस्था को और सुदृढ़ करने के उद्देश्य से मंगलवार को रांची के ट्रैफिक एसपी राकेश सिंह ने रांची के विभिन्न परीक्षा केंद्रों का विस्तृत निरीक्षण किया. इस निरीक्षण के दौरान परीक्षा केंद्रों के बाहर सुरक्षा और पार्किंग स्थलों पर पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती सुनिश्चित की गई. जिससे छात्रों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो. निरीक्षण के दौरान ट्रैफिक एसपी ने परीक्षा केंद्रों के आसपास यातायात प्रवाह की समीक्षा की और आवश्यक सुधारों के निर्देश दिए.
रांची के ट्रैफिक एसपी राकेश सिंह ने बताया कि बोर्ड परीक्षा को ध्यान में रखते हुए रांची नगर क्षेत्र के सभी प्रमुख स्थानों पर ट्रैफिक पुलिस की ड्यूटी अब सुबह 9:00 बजे की बजाय 8:00 बजे से ही शुरू कर दी गई है. इससे छात्रों के आने-जाने के समय ट्रैफिक जाम की स्थिति टल सकेगी और परीक्षा केंद्रों तक पहुंच आसान हो जाएगी. ड्यूटी पर तैनात सभी पुलिसकर्मियों को यातायात नियमों का कड़ाई से पालन करने, अभिभावकों को सहयोग प्रदान करने और किसी भी संभावित समस्या का तत्काल समाधान करने के स्पष्ट दिशा-निर्देश दिए गए है. ट्रैफिक एसपी ने अभिभावकों से विशेष अपील की है कि वे अपने बच्चों को समय पर स्कूल या परीक्षा केंद्र पहुंचाएं और अपनी गाड़ियों को केवल निर्दिष्ट पार्किंग स्थलों पर ही पार्क करें. साथ ही परिजन अवैध पार्किंग से बचें, ताकि यातायात सुगम बना रहे और अन्य छात्रों को परेशानी न हो.
रांची ट्रैफिक एसपी राकेश सिंह ने बताया कि बोर्ड परीक्षा छात्रों के भविष्य के लिए महत्वपूर्ण है. इसलिए सभी का सहयोग अपेक्षित है. परीक्षा के समय शुरू किए गए निरीक्षण के दौरान पुलिस उपाधीक्षक (ट्रैफिक), स्थानीय थाना प्रभारी सहित अन्य वरीय पुलिस पदाधिकारी और पुलिसकर्मी उपस्थित रहे. पुलिस प्रशासन ने आश्वासन दिया है कि परीक्षा अवधि भर यातायात व्यवस्था पर कड़ी नजर रखी जाएगी और छात्रों की सुरक्षा सर्वोपरि रहेगी.

Share. Facebook Twitter Email Threads Telegram WhatsApp Copy Link
जस्ट पोस्ट
  • Website

Related Posts

जिला दण्डाधिकारी-सह-उपायुक्त, रांची मंजूनाथ भजन्त्री का जनता दरबार

May 11, 2026

बूढ़ा पहाड़ का दौरा करेंगी झारखंड की गृह सचिव, विकास योजनाओं को लेकर होगी बैठक

May 11, 2026

चुनाव तक चुप्पी, चुनाव बाद त्याग का उपदेश, मोदी सरकार की सच्चाई अब सामने है : विनोद पांडेय

May 11, 2026

टाटा स्टील के रिटायर कर्मचारी ने की पत्नी, बेटे और बेटी की हत्या, फैली सनसनी

May 11, 2026

बंद दरवाजे के पीछे मौत की फैक्ट्री, जाम के नाम पर ज’हर

May 11, 2026

ओवरटेक के दौरान पलटा स्कूली वाहन, आधा दर्जन से अधिक बच्चों घायल

May 11, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

अभी-अभी

जिला दण्डाधिकारी-सह-उपायुक्त, रांची मंजूनाथ भजन्त्री का जनता दरबार

May 11, 2026

बूढ़ा पहाड़ का दौरा करेंगी झारखंड की गृह सचिव, विकास योजनाओं को लेकर होगी बैठक

May 11, 2026

चुनाव तक चुप्पी, चुनाव बाद त्याग का उपदेश, मोदी सरकार की सच्चाई अब सामने है : विनोद पांडेय

May 11, 2026

टाटा स्टील के रिटायर कर्मचारी ने की पत्नी, बेटे और बेटी की हत्या, फैली सनसनी

May 11, 2026

बंद दरवाजे के पीछे मौत की फैक्ट्री, जाम के नाम पर ज’हर

May 11, 2026
© 2026 Just Post. Designed by Launching Press.
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Terms and Conditions
  • AdSense Policy

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.