Close Menu
Just PostJust Post
  • आज की बड़ी खबरें
  • झारखंड
  • बिहार
  • देश
  • दुनिया
  • राजनीति
  • खेल
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • धर्म-अध्याय
  • लेख
Facebook X (Twitter) Instagram
Just PostJust Post
Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • राज्य
    • झारखंड
    • बिहार
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • खेल
  • मनोरंजन
  • धर्म-अध्याय
  • लेख
Just PostJust Post
  • आज की बड़ी खबरें
  • झारखंड
  • बिहार
  • देश
  • दुनिया
  • राजनीति
  • खेल
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • धर्म-अध्याय
  • लेख
Home»मनोरंजन»धर्मेंद्र के जन्मदिन पर सनी देओल हुए भावुक, पिता संग शेयर किया इमोशनल वीडियो
मनोरंजन

धर्मेंद्र के जन्मदिन पर सनी देओल हुए भावुक, पिता संग शेयर किया इमोशनल वीडियो

जस्ट पोस्टBy जस्ट पोस्टDecember 10, 2025No Comments3 Mins Read0 Views
Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Threads Copy Link
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Threads Telegram WhatsApp Copy Link

मुंबई। दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र देओल के निधन के बाद पहली बार उनके बड़े बेटे सनी देओल ने अपने पिता के जन्मदिन के मौके पर इंस्टाग्राम पर एक भावुक वीडियो साझा किया। वीडियो में वे धर्मेंद्र के साथ नजर आ रहे हैं। वीडियो में सनी अपने पिता से पूछते हैं “पापा, कैसा चल रहा है?” इसके जवाब में धर्मेंद्र मुस्कुराते हुए कहते हैं “बेटा, बहुत अच्छा लग रहा है, प्रकृति का प्यारा नजारा देखने को मिल रहा है।”

अभिनेता के चेहरे पर दिख रही मासूम और सुकूनभरी मुस्कान वीडियो देख रहे हर व्यक्ति को भावुक कर रही है। सनी ने कैप्शन में लिखा “आज मेरे पापा का जन्मदिन है। पापा हमेशा मेरे साथ हैं, मेरे अंदर हैं। लव यू पापा, मिस यू।” सनी के बाद अभिनेता अभय देओल ने भी अपने ताऊजी को याद करते हुए सोशल मीडिया पर एक भावनात्मक पोस्ट साझा किया। अभय ने बचपन की एक याद का जिक्र किया, जब वे उदास थे और धर्मेंद्र ने उन्हें अपने पास बुलाकर समझाया था। उन्होंने लिखा “शायद 1985 या 1986 की बात है। मुझे किसी बात पर डांटा गया था और मैं परेशान था।

ताऊजी ने मुझे अपने पास बुलाया और कहा ‘वहां लाइट की तरफ देखो’, और फोटोग्राफर ने हमारी फोटो खींच ली। तब से मैं उस पल को दोबारा महसूस करने का इंतजार करता रहा।” धर्मेंद्र का जन्म 8 दिसंबर 1935 को पंजाब के लुधियाना जिले के नसराली गांव में जाट परिवार में हुआ था। उनके पिता केवल कृष्ण सिंह स्कूल शिक्षक थे और बेहद सख्त स्वभाव के लिए जाने जाते थे। धर्मेंद्र अक्सर बताते थे कि पिता की कठोरता के चलते वे उनसे कम बात करते थे, लेकिन एक बार उन्होंने पिता के पास सोने की इच्छा व्यक्त की। उन्हें लगा था कि इससे उन्हें पिता का प्यार मिलेगा, लेकिन पिता ने उन्हें रातभर पहाड़े याद करवाए।

धर्मेंद्र हंसते हुए कहा करते थे कि इसके बाद उन्होंने दोबारा ऐसा प्रयास नहीं किया। धर्मेंद्र की यादें आज भी परिवार और प्रशंसकों के दिलों में गहराई से बसती हैं, और उनका जन्मदिन सभी के लिए एक भावुक पल बन गया। बता दें कि हिंदी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र देओल के निधन को दो सप्ताह से अधिक समय बीत चुका है, लेकिन उनके जाने का दर्द अब भी परिवार और प्रशंसकों के दिलों में ताजा है। 65 साल लंबे करियर में अनेकों सुपरहिट फिल्मों से दर्शकों का दिल जीतने वाले धर्मेंद्र ने 24 नवंबर 2024 को 89 वर्ष की आयु में अपने जुहू स्थित घर में अंतिम सांस ली।

Abhay Deol post for Dharmendra Bollywood legend Dharmendra Deol family memories Dharmendra birthday tribute Sunny Deol emotional video
Share. Facebook Twitter Email Threads Telegram WhatsApp Copy Link
जस्ट पोस्ट
  • Website

Related Posts

झारखंड में शराब दुकानों के संचालन नियमों में बदलाव: अब JSBCL संभालेगी ‘अनसेटल्ड’ दुकानों की कमान

April 16, 2026

सोलितानो फिल्मी मायाजाल नहीं, बल्कि जीता-जागता जन्नत का है टुकडा

December 26, 2025

‘मुझे तुम पर गर्व है…’ अहान पांडे के जन्मदिन पर अनीत पड्डा ने लिखा इमोशनल मैसेज

December 23, 2025

फिल्म ‘धुरंधर’ के बाद फिर चर्चा में रहमान डकैत, मौत की कहानी पर उठे सवाल

December 19, 2025

KBC में अमिताभ बच्चन का रोमांटिक अंदाज़, शीतल को फूल देकर बोले– अब नजर फूलों पर नहीं रही!

December 10, 2025

धर्मेंद्र के जन्मदिन पर भावुक हुईं हेमा मालिनी, लिखा– ‘आप हमेशा मेरे साथ रहोगे’

December 10, 2025
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

अभी-अभी

रांची विश्वविद्यालय में ग्रेजुएट युवाओं के लिए 156 अप्रेंटिसशिप पद, 12000 रुपये मिलेगा स्टाइपेंड

May 11, 2026

रांची से लापता डेढ़ साल की बच्ची की तलाश तेज, सूचना देने पर 50 हजार रुपये का मिलेगा इनाम

May 11, 2026

45 दिनों में BSF को जमीन देने, आयुष्मान भारत लागू करने…सीएम बनते ही सुवेंदु अधिकारी ने लिए 6 बड़े फैसले

May 11, 2026

झारखंड के लाल का कमाल: डिप्टी कमांडेंट अंशुमन सिंह का IFS में AIR-2, 6वें प्रयास में हासिल की सफलता

May 11, 2026

अग्रवाल सभा महिला समिति का 23वां समर कैंप मस्ती की बस्ती 29 से 31 मई

May 10, 2026
© 2026 Just Post. Designed by Launching Press.
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Terms and Conditions
  • AdSense Policy

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.