Close Menu
Just PostJust Post
  • आज की बड़ी खबरें
  • झारखंड
  • बिहार
  • देश
  • दुनिया
  • राजनीति
  • खेल
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • धर्म-अध्याय
  • लेख
Facebook X (Twitter) Instagram
Just PostJust Post
Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • राज्य
    • झारखंड
    • बिहार
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • खेल
  • मनोरंजन
  • धर्म-अध्याय
  • लेख
Just PostJust Post
  • आज की बड़ी खबरें
  • झारखंड
  • बिहार
  • देश
  • दुनिया
  • राजनीति
  • खेल
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • धर्म-अध्याय
  • लेख
Home»Uncategorized»महाशिवरात्रि महोत्सव में शामिल हुए मुख्यमंत्री, पहाड़ी मंदिर से निकली भव्य शिव बारात
Uncategorized

महाशिवरात्रि महोत्सव में शामिल हुए मुख्यमंत्री, पहाड़ी मंदिर से निकली भव्य शिव बारात

जस्ट पोस्टBy जस्ट पोस्टFebruary 15, 2026No Comments2 Mins Read1 Views
Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Threads Copy Link
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Threads Telegram WhatsApp Copy Link

: रांचीः महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर श्री शिव बारात आयोजन महासमिति की ओर से ऐतिहासिक पहाड़ी मंदिर परिसर में भव्य महाशिवरात्रि महोत्सव का आयोजन किया गया. इस अवसर पर राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन कार्यक्रम में शामिल हुए. बाबा भोलेनाथ की पारंपरिक विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर राज्य की प्रगति, सुख-समृद्धि, शांति एवं खुशहाली की कामना की.

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने मंदिर में अपने हाथों त्रिशूल भी उठाया और भगवान भोलेनाथ का आशीर्वाद भी लिया. मौके पर प्रदेशवासियों के कल्याण की प्रार्थना की. वैदिक मंत्रोच्चार और “हर-हर महादेव” के जयघोष के बीच पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा. श्रद्धालुओं में मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर खासा उत्साह देखा गया.
: इस अवसर पर राज्यसभा सांसद महुआ माजी भी पहाड़ी मंदिर पहुंचीं. उन्होंने भगवान शिव का दर्शन-पूजन कर आशीर्वाद लिया. मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि महाशिवरात्रि का दिन अत्यंत पवित्र और भक्ति से परिपूर्ण होता है. उन्होंने कामना की कि भगवान शिव सभी प्रदेशवासियों को सुखी, स्वस्थ और खुशहाल रखें तथा राज्य में शांति और समृद्धि बनी रहे.

पूजा-अर्चना के बाद पहाड़ी मंदिर से भगवान शिव की पारंपरिक और भव्य बारात निकाली गई. हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी बारात में आस्था और सांस्कृतिक उल्लास का अद्भुत संगम देखने को मिला. भगवान शिव, माता पार्वती, गणेश और कार्तिकेय के रूप में सजे कलाकारों ने श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया. भूत-प्रेत और शिवगणों की टोली ढोल-नगाड़े और डमरू की थाप पर झूमती नजर आई. श्रद्धालु भी भक्ति भाव से नृत्य करते हुए बारात में शामिल हुए.

शिव बारात शहर के विभिन्न प्रमुख मार्गों से होकर गुजरी, जहां जगह-जगह फूल बरसाकर और आरती उतारकर स्वागत किया गया. आयोजन को लेकर प्रशासन ने व्यापक सुरक्षा व्यवस्था की. पुलिस बल की तैनाती और यातायात नियंत्रण की विशेष व्यवस्था की गई. आयोजन महासमिति और स्वयंसेवकों ने भीड़ प्रबंधन में अहम भूमिका निभाई. महाशिवरात्रि महोत्सव के इस भव्य आयोजन ने राजधानी रांची को पूरी तरह शिवमय बना दिया. देर शाम तक “बम-बम भोले” के जयघोष से शहर गूंजता रहा और श्रद्धालु भक्ति रस में डूबे नजर आए.

Share. Facebook Twitter Email Threads Telegram WhatsApp Copy Link
जस्ट पोस्ट
  • Website

Related Posts

बूढ़ा पहाड़ का दौरा करेंगी झारखंड की गृह सचिव, विकास योजनाओं को लेकर होगी बैठक

May 11, 2026

चुनाव तक चुप्पी, चुनाव बाद त्याग का उपदेश, मोदी सरकार की सच्चाई अब सामने है : विनोद पांडेय

May 11, 2026

टाटा स्टील के रिटायर कर्मचारी ने की पत्नी, बेटे और बेटी की हत्या, फैली सनसनी

May 11, 2026

बंद दरवाजे के पीछे मौत की फैक्ट्री, जाम के नाम पर ज’हर

May 11, 2026

ओवरटेक के दौरान पलटा स्कूली वाहन, आधा दर्जन से अधिक बच्चों घायल

May 11, 2026

अर्पिता महिला मंडल द्वारा मेधावी विद्यार्थियों को सैमसंग टैबलेट प्रदान कर किया गया सम्मानित

May 11, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

अभी-अभी

बूढ़ा पहाड़ का दौरा करेंगी झारखंड की गृह सचिव, विकास योजनाओं को लेकर होगी बैठक

May 11, 2026

चुनाव तक चुप्पी, चुनाव बाद त्याग का उपदेश, मोदी सरकार की सच्चाई अब सामने है : विनोद पांडेय

May 11, 2026

टाटा स्टील के रिटायर कर्मचारी ने की पत्नी, बेटे और बेटी की हत्या, फैली सनसनी

May 11, 2026

बंद दरवाजे के पीछे मौत की फैक्ट्री, जाम के नाम पर ज’हर

May 11, 2026

ओवरटेक के दौरान पलटा स्कूली वाहन, आधा दर्जन से अधिक बच्चों घायल

May 11, 2026
© 2026 Just Post. Designed by Launching Press.
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Terms and Conditions
  • AdSense Policy

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.