Close Menu
Just PostJust Post
  • आज की बड़ी खबरें
  • झारखंड
  • बिहार
  • देश
  • दुनिया
  • राजनीति
  • खेल
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • धर्म-अध्याय
  • लेख
Facebook X (Twitter) Instagram
Just PostJust Post
Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • राज्य
    • झारखंड
    • बिहार
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • खेल
  • मनोरंजन
  • धर्म-अध्याय
  • लेख
Just PostJust Post
  • आज की बड़ी खबरें
  • झारखंड
  • बिहार
  • देश
  • दुनिया
  • राजनीति
  • खेल
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • धर्म-अध्याय
  • लेख
Home»Uncategorized»रांची में गाड़ी सवार युवकों ने तेज रफ्तार से शहर में दहशत कायम कर दिया. गनीमत रही कि पुलिस ने इनकी रफ्तार पर ब्रेक लगाया.
Uncategorized

रांची में गाड़ी सवार युवकों ने तेज रफ्तार से शहर में दहशत कायम कर दिया. गनीमत रही कि पुलिस ने इनकी रफ्तार पर ब्रेक लगाया.

जस्ट पोस्टBy जस्ट पोस्टFebruary 11, 2026No Comments4 Mins Read0 Views
Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Threads Copy Link
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Threads Telegram WhatsApp Copy Link

रांचीः राजधानी रांची में सोमवार देर रात से लेकर मंगलवार अहले सुबह तक एक काले रंग की गाड़ी में सवार दो युवक मौत बनकर खुली सड़कों पर घूमते रहे. इस दौरान दोनों ने एक किन्नर के दोनों पैर पर गाड़ी चढ़ाकर तोड़ दिए और एक युवक को अधमरा कर सड़क पर फेंक दिया. दोनों ने दुःसाहस दिखाते हुए पुलिस पर भी हमला किया, जिसके बाद पुलिस ने फायरिंग कर उन दोनों उत्पातियों को न्यूट्रलाइज किया.

रांची के कचहरी से मांडर तक आतंक!

सोमवार देर रात किसी व्यक्ति के द्वारा डायल 112 पर पुलिस को सूचना दी गई की ब्लैक रंग की एक स्कॉर्पियो कार (JH 01FD 52XX) में दो युवक सवार हैं. उन्होंने एक किन्नर को अपनी गाड़ी से कुचल दिया है और एक युवक की हत्या कर उसका शव अपने वाहन में लेकर भाग गए हैं. इसकी जानकारी मिलते ही पूरी रांची पुलिस अलर्ट पर आ गई. सबसे पहले पुलिस की एक टीम ने सड़क पर घायल पड़े किन्नर को अस्पताल पहुचाया और बाकी टीम उस ब्लैक स्कार्पियो की तलाश में जुट गई. इसी बीच कोतवाली डीएसपी प्रकाश सोय को यह सूचना मिली कि ब्लैक कार कांके रिंग रोड की तरफ दिखाई पड़ी है. पूरी पुलिस टीम कांके रिंग रोड की तरफ दौड़ पड़ी. ब्लैक कार को खोज लिया गया. पुलिस ने आनन-फानन में कार को रोकने के लिए बैरिकेटिंग कर डाली लेकिन कार सवार दोनों युवक पूरे बैरिकेटिंग को तहस-नहस कर वहां से फरार हो गए. इस दौरान पहली बार पुलिस टीम को भी वाहन से कुचलने की कोशिश की गई.
इस दौरान रांची के कचहरी चौक से लेकर कांके रिंग रोड, तिलता चौक से लेकर मांडर और नगड़ी तक ब्लैक स्कार्पियो को पकड़ने के लिए घेराबंदी की गई. इस दौरान चार बार पुलिस वालों को ही कुचलने की कोशिश की गई. पुलिस के कुछ वाहनों को जबरदस्त टक्कर भी मारी गई.
कोतवाली डीएसपी प्रकाश सोय ने बताया कि ब्लैक कार को रोकने के लिए कई बार प्रयास किया गया लेकिन जब लगा कि अब अगर उन्हें न्यूट्रलाइज नहीं किया गया तो पुलिस के साथ साथ कई आम लोग भी उनका शिकार हो सकते हैं. पुलिस की टीम अलर्ट हुई और एक बार फिर ब्लैक कार की घेराबंदी कर उन्हें रुकने के लिए कहा गया. लेकिन पुलिस की चेतावनी को अनसुना कर पुलिस को एक बार फिर कुचलने के लिए ब्लैक कार आगे बढ़ चली. जिसके बाद पुलिस के पास फायरिंग के अलावा कोई विकल्प नहीं बचा. पुलिस ने अपनी तरफ तेज रफ्तार से आ रही कार के टायर को निशाना बना फायर करना शुरू किया. गोली चलता देख भी ब्लैक कार सवार युवक नहीं माने, जिसके बाद पुलिस ने कार पर भी फायर कर दिया.

एक को कमर में लगी गोली

पुलिस की फायरिंग में कार में ड्राइवर की सीट में बैठे युवक को गोली लगी. जिसके बाद पुलिस ने कार को अपने कब्जे में किया और दोनों युवकों को गिरफ्तार कर लिया. जिस युवक को गोली लगी है उसका नाम इश्तियाक बताया जा रहा है फिलहाल उसका इलाज अस्पताल में चल रहा है. वहीं दूसरा आरोपी गुलफाम है जो रांची के नगड़ी इलाके का रहने वाला है. रांची पुलिस ने ब्लैक कार को जब्त कर लिया है. वहीं जिस युवक की हत्या की सूचना पुलिस को मिली थी वह घायल अवस्था में रांची के नागा बाबा खटाल के पास मिला. उसकी पहचान कॉलेज के छात्र बंटी कुमार के रूप में हुई है. उसकी स्थिति गंभीर है और सदर अस्पताल में उसका इलाज पुलिस की देखरेख में किया जा रहा है.

किन्नरों के साथ पी शराब, फिर हुई लड़ाई

रांची पुलिस के अनुसार इश्तियाक और गुलफाम ने रांची के कचहरी चौक स्थित एक बार में किन्नरों के साथ शराब पी, इसी दौरान दोनों का किन्नर से किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया. जिसके बाद इश्तियाक और गुलफाम ने किन्नर को बीच सड़क पर उठाकर फेंक दिया और उसे अपने वाहन से कुचल दिया. किन्नर के पैर टूट गए हैं उसका इलाज अस्पताल में चल रहा है. इसी बीच मौके पर मौजूद बंटी कुमार ने बीच बचाव की कोशिश की तो उसे इश्तियाक और गुलफाम ने पकड़ लिया और कचहरी चौक स्थित स्टेट बैंक के पास उसे बुरी तरह से पीटा यहां तक कि उसके सिर को कई बार सड़क के डिवाइडर से भी टकरा-टकरा कर मारा. जब बंटी के दोस्त उस तरफ बढ़े तब गुलफाम और इश्तियाक ने बंटी को अपने वाहन में बैठा लिया और उसे लेकर फरार हो गए. इस घटना के बाद ही बंटी के दोस्तों के द्वारा रांची पुलिस को डायल 112 पर सूचना दी गई जिसके बाद पुलिस अलर्ट हुई.

Share. Facebook Twitter Email Threads Telegram WhatsApp Copy Link
जस्ट पोस्ट
  • Website

Related Posts

मोदी सरकार के 12 साल उपलब्धियां नहीं 24 गबनों का कार्यकाल रहा : सुप्रियो भट्टाचार्य

June 29, 2026

राम और हनुमान का चरित्र त्याग, भक्ति और आदर्श का शिखर: मुनि श्री सुयश सागर जी

June 29, 2026

दिल्ली में राष्ट्रीय ग्रामीण विकास सम्मेलन में शामिल हुई मंत्री दीपिका पांडेय सिंह

June 29, 2026

खनन संविदाओं के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु क्षमता संवर्धन कार्यक्रम का आयोजन

June 29, 2026

बुढ़मू में महिला ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

June 29, 2026

मानव अधिकार और समावेशी विकास पर राष्ट्रीय मंथन: ‘वसुधैव कुटुंबकम्’ की भावना से ही बनेगा समृद्ध भारत: न्यायमूर्ति विद्युत रंजन सारंगी

June 29, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

अभी-अभी

मोदी सरकार के 12 साल उपलब्धियां नहीं 24 गबनों का कार्यकाल रहा : सुप्रियो भट्टाचार्य

June 29, 2026

राम और हनुमान का चरित्र त्याग, भक्ति और आदर्श का शिखर: मुनि श्री सुयश सागर जी

June 29, 2026

दिल्ली में राष्ट्रीय ग्रामीण विकास सम्मेलन में शामिल हुई मंत्री दीपिका पांडेय सिंह

June 29, 2026

खनन संविदाओं के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु क्षमता संवर्धन कार्यक्रम का आयोजन

June 29, 2026

बुढ़मू में महिला ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

June 29, 2026
© 2026 Just Post. Designed by Launching Press.
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Terms and Conditions
  • AdSense Policy

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.