Close Menu
Just PostJust Post
  • आज की बड़ी खबरें
  • झारखंड
  • बिहार
  • देश
  • दुनिया
  • राजनीति
  • खेल
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • धर्म-अध्याय
  • लेख
Facebook X (Twitter) Instagram
Just PostJust Post
Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • राज्य
    • झारखंड
    • बिहार
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • खेल
  • मनोरंजन
  • धर्म-अध्याय
  • लेख
Just PostJust Post
  • आज की बड़ी खबरें
  • झारखंड
  • बिहार
  • देश
  • दुनिया
  • राजनीति
  • खेल
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • धर्म-अध्याय
  • लेख
Home»Uncategorized»रांची के लोक भवन उद्यान में घूमने के लिए अब सैलानी 15 फरवरी तक जा सकेंगे.
Uncategorized

रांची के लोक भवन उद्यान में घूमने के लिए अब सैलानी 15 फरवरी तक जा सकेंगे.

जस्ट पोस्टBy जस्ट पोस्टFebruary 8, 2026No Comments3 Mins Read0 Views
Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Threads Copy Link
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Threads Telegram WhatsApp Copy Link

रांची: लोक भवन उद्यान को लेकर राजधानीवासियों के उत्साह और अभूतपूर्व जनसहभागिता को देखते हुए राज्यपाल ने इसके आम नागरिकों के लिए खुले रहने की अवधि को आगामी एक सप्ताह के लिए बढ़ाने का निर्देश दिया है. अब लोक भवन उद्यान 15 फरवरी, 2026 तक आम लोगों के भ्रमण और अवलोकन के लिए खुला रहेगा. यह निर्णय उद्यान को मिल रही जबरदस्त लोकप्रियता और लगातार बढ़ती भीड़ को ध्यान में रखते हुए लिया गया है.

अब तक लोक भवन उद्यान में पहुंचे 4.92 लाख से अधिक सैलानी

लोक भवन उद्यान इन दिनों रांची का सबसे बड़ा जन आकर्षण बन चुका है. रविवार को 2,66,816 लोगों ने उद्यान का भ्रमण किया, जबकि अब तक कुल 4,92,470 नागरिक लोक भवन उद्यान की सुंदरता का साक्षी बन चुके हैं. यह आंकड़ा अपने आप में राजधानी के इतिहास में किसी सरकारी परिसर के लिए आम नागरिकों की अब तक की सबसे बड़ी सहभागिता को दर्शउद्यान की लोकप्रियता का सबसे बड़ा कारण इसकी प्राकृतिक सुंदरता, फूलों की विविधता और सुव्यवस्थित लैंडस्केपिंग है. रंग-बिरंगे मौसमी और सजावटी फूल पूरे परिसर को जीवंत बनाए हुए हैं. गुलाब, गेंदा, पेटुनिया सहित कई किस्मों के फूलों की आकर्षक कतारें लोगों को अपनी ओर खींच रही हैं. फूलों की गुणवत्ता, सटीक देखरेख और सौंदर्यपूर्ण संयोजन उद्यान को एक विशिष्ट पहचान देता है. हर कोना विजुअल फ्रेम जैसा नजर आता है, जहां लोग तस्वीरें और वीडियो बनाते दिखाई दे रहे हैं.
उद्यान में लगे आधुनिक और आकर्षक फाउंटेन भी लोगों के आकर्षण का प्रमुख केंद्र बने हुए हैं. बहते पानी की कलकल ध्वनि और फव्वारों की सुंदर संरचना पूरे वातावरण को शांत और मनोहारी बना देती है. बच्चे उत्साह से फाउंटेन के आसपास घूमते दिखते हैं. वहीं बुजुर्ग और युवा हरियाली के बीच टहलते हुए सुकून के पल बिताते नजर आते हैं.

राज्यपाल ने खुद किया नागरिकों से संवाद

लोक भवन उद्यान में सुरक्षा, स्वच्छता और भीड़ प्रबंधन की व्यवस्था भी सराहनीय रही है. प्रवेश द्वार पर सुरक्षा जांच की पुख्ता व्यवस्था है. वहीं पूरे परिसर में अनुशासन और साफ-सफाई बनाई रखी गई है. राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने स्वयं लोक भवन उद्यान का भ्रमण कर व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया और आम नागरिकों से संवाद कर उनकी राय भी प्राप्त की, जिससे इस पहल को और मजबूती मिली है.
जनता की सकारात्मक प्रतिक्रिया और बढ़ती सहभागिता को देखते हुए उद्यान की अवधि बढ़ाया जाना यह दर्शाता है कि लोक भवन उद्यान अब केवल एक भ्रमण स्थल नहीं, बल्कि राजधानी रांची में जनसरोकार, सौंदर्य और सार्वजनिक सहभागिता का प्रतीक बन चुका है.
लोक भवन उद्यान में भ्रमण का समय पूर्व की तरह ही प्रतिदिन सुबह 10 बजे से दिन के 3 बजे तक निर्धारित है. इच्छुक नागरिक लोक भवन के गेट संख्या 2 से सुरक्षा जांच के बाद दिन के 1 बजे तक प्रवेश कर सकते हैं और आने वाले दिनों में भी लोक भवन उद्यान में इसी तरह जन सैलाब उमड़ने की पूरी संभावना है.

Share. Facebook Twitter Email Threads Telegram WhatsApp Copy Link
जस्ट पोस्ट
  • Website

Related Posts

जिला दण्डाधिकारी-सह-उपायुक्त, रांची मंजूनाथ भजन्त्री का जनता दरबार

May 11, 2026

बूढ़ा पहाड़ का दौरा करेंगी झारखंड की गृह सचिव, विकास योजनाओं को लेकर होगी बैठक

May 11, 2026

चुनाव तक चुप्पी, चुनाव बाद त्याग का उपदेश, मोदी सरकार की सच्चाई अब सामने है : विनोद पांडेय

May 11, 2026

टाटा स्टील के रिटायर कर्मचारी ने की पत्नी, बेटे और बेटी की हत्या, फैली सनसनी

May 11, 2026

बंद दरवाजे के पीछे मौत की फैक्ट्री, जाम के नाम पर ज’हर

May 11, 2026

ओवरटेक के दौरान पलटा स्कूली वाहन, आधा दर्जन से अधिक बच्चों घायल

May 11, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

अभी-अभी

जिला दण्डाधिकारी-सह-उपायुक्त, रांची मंजूनाथ भजन्त्री का जनता दरबार

May 11, 2026

बूढ़ा पहाड़ का दौरा करेंगी झारखंड की गृह सचिव, विकास योजनाओं को लेकर होगी बैठक

May 11, 2026

चुनाव तक चुप्पी, चुनाव बाद त्याग का उपदेश, मोदी सरकार की सच्चाई अब सामने है : विनोद पांडेय

May 11, 2026

टाटा स्टील के रिटायर कर्मचारी ने की पत्नी, बेटे और बेटी की हत्या, फैली सनसनी

May 11, 2026

बंद दरवाजे के पीछे मौत की फैक्ट्री, जाम के नाम पर ज’हर

May 11, 2026
© 2026 Just Post. Designed by Launching Press.
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Terms and Conditions
  • AdSense Policy

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.