Close Menu
Just PostJust Post
  • आज की बड़ी खबरें
  • झारखंड
  • बिहार
  • देश
  • दुनिया
  • राजनीति
  • खेल
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • धर्म-अध्याय
  • लेख
Facebook X (Twitter) Instagram
Just PostJust Post
Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • राज्य
    • झारखंड
    • बिहार
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • खेल
  • मनोरंजन
  • धर्म-अध्याय
  • लेख
Just PostJust Post
  • आज की बड़ी खबरें
  • झारखंड
  • बिहार
  • देश
  • दुनिया
  • राजनीति
  • खेल
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • धर्म-अध्याय
  • लेख
Home»Uncategorized»नगरपालिका (आम) निर्वाचन-2026
Uncategorized

नगरपालिका (आम) निर्वाचन-2026

जस्ट पोस्टBy जस्ट पोस्टFebruary 7, 2026No Comments2 Mins Read0 Views
Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Threads Copy Link
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Threads Telegram WhatsApp Copy Link

चुनाव चिन्ह आवंटन पश्चात रांची नगर निगम अंतर्गत अभ्यर्थियों के साथ सामान्य एवं व्यय प्रेक्षकों की बैठक

सामान्य प्रेक्षक संदीप कुमार दोराईबुरु एवं व्यय प्रेक्षक ध्रुव कुमार द्वारा आदर्श आचार संहिता अनुपालन एवं व्यय संबंधी प्रदान की गयी जानकारी
=====================

नगरपालिका (आम) निर्वाचन-2026 के अंतर्गत चुनाव चिन्ह आवंटन की प्रक्रिया पूर्ण होने के पश्चात आज अभ्यर्थियों को आदर्श आचार संहिता एवं निर्वाचन व्यय से संबंधित आवश्यक एवं सामान्य जानकारी प्रदान की गई।

रांची नगर निगम क्षेत्र अंतर्गत सामान्य प्रेक्षक संदीप कुमार दोराईबुरु एवं व्यय प्रेक्षक ध्रुव कुमार द्वारा समाहरणालय परिसर में आयोजित बैठक के दौरान मेयर एवं वार्ड पार्षद पद के अभ्यर्थियों को निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप आदर्श आचार संहिता का पालन सुनिश्चित करने एवं निर्वाचन व्यय से संबंधित नियमों की विस्तृत जानकारी दी गई।

व्यय प्रेक्षक द्वारा बताया गया कि सभी अभ्यर्थियों को चुनाव से संबंधित व्यय हेतु नया बैंक खाता खुलवाना अनिवार्य है। निर्वाचन व्यय का विवरण तीन अलग-अलग रंगों के निर्धारित प्रपत्रों में भरकर समाहरणालय स्थित कक्ष जी-10 में जमा करना होगा।

इसके अतिरिक्त चुनाव प्रचार के दौरान वाहन के उपयोग हेतु संबंधित निर्वाची पदाधिकारी से अनुमति प्राप्त करना आवश्यक होगा। सभा एवं जुलूस के आयोजन के लिए संबंधित थाना को सूचित करते हुए आवेदन संबंधित निर्वाची पदाधिकारी के पास जमा करना अनिवार्य है।

प्रेक्षकों द्वारा सभी अभ्यर्थियों से निर्वाचन आयोग के निर्देशों का अक्षरशः पालन करते हुए निष्पक्ष, शांतिपूर्ण एवं पारदर्शी चुनाव संपन्न कराने में सहयोग करने की अपील की गई।

प्रेक्षकों द्वारा सभी अभ्यर्थियों से निर्वाचन प्रक्रिया के दौरान आदर्श आचार संहिता से संबंधित किसी भी जानकारी अथवा समस्या के लिए सीधे संपर्क करने की अपील की गई। इस क्रम में उन्होंने अपने मोबाइल नंबर भी साझा किए।

सामान्य प्रेक्षक संदीप कुमार दोराईबुरु
मोबाइल नंबर – 9431114834

व्यय प्रेक्षक ध्रुव कुमार
मोबाइल नंबर – 7004490210

प्रेक्षकों द्वारा यह भी अवगत कराया गया कि अभ्यर्थी राजकीय अतिथिशाला, सर्कुलर रोड, रांची स्थित कमरा संख्या-210 एवं 207 में अपराह्न 03ः30 बजे से 04ः30 बजे तक उनसे व्यक्तिगत रूप से मिलकर निर्वाचन से संबंधित आवश्यक जानकारी साझा कर सकते हैं।

Share. Facebook Twitter Email Threads Telegram WhatsApp Copy Link
जस्ट पोस्ट
  • Website

Related Posts

जिला दण्डाधिकारी-सह-उपायुक्त, रांची मंजूनाथ भजन्त्री का जनता दरबार

May 11, 2026

बूढ़ा पहाड़ का दौरा करेंगी झारखंड की गृह सचिव, विकास योजनाओं को लेकर होगी बैठक

May 11, 2026

चुनाव तक चुप्पी, चुनाव बाद त्याग का उपदेश, मोदी सरकार की सच्चाई अब सामने है : विनोद पांडेय

May 11, 2026

टाटा स्टील के रिटायर कर्मचारी ने की पत्नी, बेटे और बेटी की हत्या, फैली सनसनी

May 11, 2026

बंद दरवाजे के पीछे मौत की फैक्ट्री, जाम के नाम पर ज’हर

May 11, 2026

ओवरटेक के दौरान पलटा स्कूली वाहन, आधा दर्जन से अधिक बच्चों घायल

May 11, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

अभी-अभी

जिला दण्डाधिकारी-सह-उपायुक्त, रांची मंजूनाथ भजन्त्री का जनता दरबार

May 11, 2026

बूढ़ा पहाड़ का दौरा करेंगी झारखंड की गृह सचिव, विकास योजनाओं को लेकर होगी बैठक

May 11, 2026

चुनाव तक चुप्पी, चुनाव बाद त्याग का उपदेश, मोदी सरकार की सच्चाई अब सामने है : विनोद पांडेय

May 11, 2026

टाटा स्टील के रिटायर कर्मचारी ने की पत्नी, बेटे और बेटी की हत्या, फैली सनसनी

May 11, 2026

बंद दरवाजे के पीछे मौत की फैक्ट्री, जाम के नाम पर ज’हर

May 11, 2026
© 2026 Just Post. Designed by Launching Press.
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Terms and Conditions
  • AdSense Policy

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.