Close Menu
Just PostJust Post
  • आज की बड़ी खबरें
  • झारखंड
  • बिहार
  • देश
  • दुनिया
  • राजनीति
  • खेल
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • धर्म-अध्याय
  • लेख
Facebook X (Twitter) Instagram
Just PostJust Post
Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • राज्य
    • झारखंड
    • बिहार
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • खेल
  • मनोरंजन
  • धर्म-अध्याय
  • लेख
Just PostJust Post
  • आज की बड़ी खबरें
  • झारखंड
  • बिहार
  • देश
  • दुनिया
  • राजनीति
  • खेल
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • धर्म-अध्याय
  • लेख
Home»Breaking News»‘जिसकी ऊर्जा पर कब्जा, उसी की संप्रभुता’: IIT-ISM छात्रों से बोले अडानी?
Breaking News

‘जिसकी ऊर्जा पर कब्जा, उसी की संप्रभुता’: IIT-ISM छात्रों से बोले अडानी?

जस्ट पोस्टBy जस्ट पोस्टDecember 10, 2025No Comments3 Mins Read0 Views
Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Threads Copy Link
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Threads Telegram WhatsApp Copy Link

धनबाद। देश के सबसे पुराने और प्रतिष्ठित तकनीकी संस्थानों में से एक, आईआईटी (आईएसएम) धनबाद ने आज अपना 100वां स्थापना दिवस पूरी भव्यता के साथ मनाया। शताब्दी समारोह के मुख्य अतिथि, अदाणी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अडानी, ने छात्रों, पूर्व छात्रों और शिक्षकों को संबोधित करते हुए एक ऐसा सशक्त संदेश दिया जो देश की भविष्य की नीति और युवा शक्ति की दिशा तय कर सकता है।

करीब 40 मिनट के अपने संबोधन में, अडानी ने स्पष्ट किया कि “अगर भारत को सचमुच अपनी तकदीर खुद लिखनी है, तो उसे पहले उस धरती की भाषा समझनी होगी जिस पर वह खड़ा है।”

1926 की दूरदर्शिता आज भी प्रासंगिक

गौतम अडानी ने संस्थान के गौरवशाली इतिहास को याद करते हुए कहा, “साल था 1926। देश गुलाम था। फिर भी इंडियन नेशनल कांग्रेस के नेताओं ने समझ लिया था कि आजादी के बाद सबसे ज्यादा जरूरत खनन इंजीनियरों और भू-वैज्ञानिकों की पड़ेगी।” उन्होंने कहा कि कोयला, लोहा, तांबा और बॉक्साइट जैसे संसाधन देश की रीढ़ बनेंगे। अडानी ने ज़ोर देकर कहा कि आज 100 साल बाद, वही संसाधन और वही ऊर्जा भारत को महाशक्ति बनाने का आधार बनने जा रहे हैं।

अडानी ने मौजूदा वैश्विक हालात को बिल्कुल साफ-साफ रखा। उन्होंने कहा कि दुनिया का पुराना ढांचा टूट रहा है। सप्लाई चेन की निर्भरता खत्म हो रही है और अब अमेरिका, चीन, यूरोप–सब अपने-अपने घर लौट रहे हैं। उन्होंने इसे सेमीकंडक्टर की जंग और दुर्लभ मिट्टी (Rare Earths) की जंग बताया।

उन्होंने छात्रों को आगाह करते हुए कहा, “इतिहास को कभी कैनवास मत समझना जिस पर कोई और अपनी मर्जी से तस्वीर बनाए। इतिहास को आईना बनाओ।” उन्होंने कहा, “जिसकी जमीन पर कब्जा, उसी की ऊर्जा पर कब्जा। जिसकी ऊर्जा पर कब्जा, उसी की संप्रभुता।”

अडानी ने कहा कि ऐसे में भारत के लिए दो चीजें ‘जीवन-मरण का सवाल’ बन गई हैं: अपनी जमीन के नीचे की पूरी जानकारी और उस पर पूरा नियंत्रण, और अपनी ऊर्जा सुरक्षा (कोयला, गैस, नवीकरणीय ऊर्जा, हाइड्रोजन) को पूरी तरह अपने हाथ में लेना।

अंत में, उन्होंने IIT-ISM धनबाद के छात्रों को राष्ट्र निर्माण के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि “आप लोग उस धरती पर पढ़ रहे हैं जिसके नीचे देश की 70% से ज्यादा कोयला खदानें, लौह अयस्क, यूरेनियम और दुर्लभ खनिज हैं।” उन्होंने छात्रों से कहा कि वे सिर्फ इंजीनियर नहीं बन रहे– वे उस टीम का हिस्सा बन रहे हैं जो आने वाले 50 साल तक भारत की ऊर्जा और संप्रभुता की नींव रखेगी।

Gautam Adani IIT ISM Dhanbad global supply chain disruption IIT Dhanbad 100th anniversary India energy sovereignty Rare Earths minerals
Share. Facebook Twitter Email Threads Telegram WhatsApp Copy Link
जस्ट पोस्ट
  • Website

Related Posts

रांची विश्वविद्यालय में ग्रेजुएट युवाओं के लिए 156 अप्रेंटिसशिप पद, 12000 रुपये मिलेगा स्टाइपेंड

May 11, 2026

रांची से लापता डेढ़ साल की बच्ची की तलाश तेज, सूचना देने पर 50 हजार रुपये का मिलेगा इनाम

May 11, 2026

45 दिनों में BSF को जमीन देने, आयुष्मान भारत लागू करने…सीएम बनते ही सुवेंदु अधिकारी ने लिए 6 बड़े फैसले

May 11, 2026

झारखंड के लाल का कमाल: डिप्टी कमांडेंट अंशुमन सिंह का IFS में AIR-2, 6वें प्रयास में हासिल की सफलता

May 11, 2026

अग्रवाल सभा महिला समिति का 23वां समर कैंप मस्ती की बस्ती 29 से 31 मई

May 10, 2026

झारखंड को मिली 5 करोड़ रुपए की प्रोत्साहन राशि, GIS आधारित एसेट मैपिंग में रांची नगर निगम की बड़ी उपलब्धि

May 10, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

अभी-अभी

रांची विश्वविद्यालय में ग्रेजुएट युवाओं के लिए 156 अप्रेंटिसशिप पद, 12000 रुपये मिलेगा स्टाइपेंड

May 11, 2026

रांची से लापता डेढ़ साल की बच्ची की तलाश तेज, सूचना देने पर 50 हजार रुपये का मिलेगा इनाम

May 11, 2026

45 दिनों में BSF को जमीन देने, आयुष्मान भारत लागू करने…सीएम बनते ही सुवेंदु अधिकारी ने लिए 6 बड़े फैसले

May 11, 2026

झारखंड के लाल का कमाल: डिप्टी कमांडेंट अंशुमन सिंह का IFS में AIR-2, 6वें प्रयास में हासिल की सफलता

May 11, 2026

अग्रवाल सभा महिला समिति का 23वां समर कैंप मस्ती की बस्ती 29 से 31 मई

May 10, 2026
© 2026 Just Post. Designed by Launching Press.
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Terms and Conditions
  • AdSense Policy

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.