
रांची-रामगढ़ मार्ग पर एनएच-20 के ओरमांझी चौक पर प्रस्तावित फ्लाईओवर के निर्माण को स्वीकृति मिलने के बाद क्षेत्र में यातायात व्यवस्था में बड़ा बदलाव होगा। प्रस्तावित फ्लाईओवर लगभग एक किलोमीटर लंबा होगा, जिसकी अनुमानित लागत 47.62 करोड़ रुपये तय की गई है।
बताया गया कि केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गड़करी ने इस पर अपनी स्वीकृति दे दी है। प्रस्तावित फ्लाईओवर का निर्माण तीन वर्गीय स्पैन संरचना के आधार पर किया जाएगा, जिसमें 1 गुणा 15, 1 गुणा 30 और 1 गुणा 15 के स्पैन शामिल होंगे। इसके अलावा फ्लाईओवर के दोनों ओर सर्विस रोड का भी निर्माण प्रस्तावित है, जिससे स्थानीय यातायात को सुविधा मिल सकेगी। यात्रियों का सफर भी आसान होगा।
निर्माण के लिए 18 महीने की अवधि निर्धारित
जानकारी के अनुसार, परियोजना में हाईवे लाइटिंग की भी व्यवस्था की जाएगी। परियोजना के निर्माण के लिए 18 महीने की अवधि निर्धारित की गई है। निर्माण कार्य के लिए तिथि घोषित होने के बाद शुरू होगा, जिसकी घोषणा एक महीने के भीतर होने की संभावना है। निर्माण कार्य की तिथि भी जल्द घोषित की जाएगी।
जाम से मिलेगी राहत
प्रस्तावित फ्लाईओवर के निर्माण कार्य को स्वीकृति मिलने के बाद क्षेत्र में यातायात व्यवस्था में बड़ा बदलाव होगा।
मुख्य सड़क की ट्रैफिक फ्लाईओवर से गुजरने के बाद यातायात दबाव काफी कम होगा बड़े वाहन ऊपर से ही गुजरेंगे
फ्लाईओवर के दोनों ओर सर्विस रोड का भी निर्माण प्रस्तावित है, जिससे विभिन्न इलाकों में जाने के लिए बाईलेन जाम मुक्त होगा

