Close Menu
Just PostJust Post
  • आज की बड़ी खबरें
  • झारखंड
  • बिहार
  • देश
  • दुनिया
  • राजनीति
  • खेल
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • धर्म-अध्याय
  • लेख
Facebook X (Twitter) Instagram
Just PostJust Post
Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • राज्य
    • झारखंड
    • बिहार
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • खेल
  • मनोरंजन
  • धर्म-अध्याय
  • लेख
Just PostJust Post
  • आज की बड़ी खबरें
  • झारखंड
  • बिहार
  • देश
  • दुनिया
  • राजनीति
  • खेल
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • धर्म-अध्याय
  • लेख
Home»Uncategorized»रोशनी खलखो ने शक्ति प्रदर्शन के साथ भरा पर्चा
Uncategorized

रोशनी खलखो ने शक्ति प्रदर्शन के साथ भरा पर्चा

जस्ट पोस्टBy जस्ट पोस्टFebruary 4, 2026No Comments3 Mins Read0 Views
Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Threads Copy Link
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Threads Telegram WhatsApp Copy Link

: रांची: नगर निकाय चुनाव गैर दलीय आधार पर हो रहा है लेकिन नामांकन के दौरान जिस तरह से राजनीतिक दलों के नेताओं की भागीदारी देखी जा रही है, उससे साफ नजर आता है कि यह चुनाव राजनीतिक रंग में रंग चुका है. नामांकन के आखिरी दिन रांची महापौर पद के लिए नॉमिनेशन फाइल करने पहुंची बीजेपी समर्थित रोशनी खलखो के जुलूस में भी कुछ ऐसा नजारा दिखा.
रांची के पुराना जेल चौक से पदयात्रा कर समाहरणालय पहुंची रोशनी खलखो के साथ ना केवल बीजेपी के कई विधायक और पार्टी के वरिष्ठ नेता शामिल थे, बल्कि बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं का हुजूम भी सड़कों पर देखा गया. सिर पर पगड़ी और गले में भगवा गमछा लिए समाहरणालय तक पहुंचे लोगों का उत्साह चरम सीमा पर था.महापौर पद पर नॉमिनेशन के बाद रोशनी खलखो ने जीत का दावा करते हुए विरोधियों पर जमकर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि जिस तरह से नगर निगम की स्थिति बनी हुई है और शहर के हालात हैं, उससे साफ नजर आता है कि सिस्टम को दुरुस्त करना कितना चुनौतीभरा काम होगा. इसके बावजूद जनता का आशीर्वाद लेने में मैदान में उतरी हूं.

विधायक सीपी सिंह ने जीत का दावा किया
रांची विधायक सीपी सिंह ने कहा कि, रोशनी खलखो बहुत ही मेहनती कार्यकर्ता है और नगर निगम में दो-दो बार पार्षद रह चुकी हैं. एक बार तो उन्हें निर्विरोध जनता का आशीर्वाद मिला था, ऐसे में उनकी जीत तय है क्योंकि जिस तरह से उनका स्वभाव है, कोई भी समस्या के समाधान के लिए हमेशा तत्पर रहना, इनकी पहचान है. बीजेपी विधायक ने कांग्रेस समर्थित प्रत्याशी रमा खलखो की दावेदारी पर सवाल खड़ा करते हुए कहा कि एक बार उन्हीं की कारण चुनाव रद्द करना पड़ा था. ऐसे में जनता के बीच रमा खलखो की छवि साफ सुथरी नहीं है, जिसका लाभ रोशनी खालखो को मिलेगा. चूंकि यह गैर दलीय आधारित चुनाव है. ऐसे में पार्टी ने उन्हें समर्थन दिया है और इसी वजह से लोग यहां आए हैं.
हटिया विधायक नवीन जायसवाल ने रोशनी खलखो की जीत का दावा करते हुए कहा कि वे बेहद ही मिलनसार हैं और जनता के सुख-दुख में हमेशा वह खड़ी रहती हैं. आज नगर निगम की स्थिति क्या है? वह किसी से छिपी हुई नहीं है. जाहिर तौर पर चुनाव जीतने के बाद भी रोशनी खलखो के लिए यह एक चुनौती भरा रहेगा.

: रोशनी खलखो ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पर लगाया बड़ा आरोप
रोशनी खलखो और उनके समर्थकों ने मीडिया से बातचीत करते हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पर बड़ा आरोप लगाया. उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार के कार्यकाल में नगर निगम “नरक निगम” और भ्रष्टाचार का अड्डा बन चुका है. उनकी प्राथमिकता इसे वापस एक स्वच्छ और सेवाभावी “नगर निगम” बनाने की है.: उनका मुख्य मुकाबला कांग्रेस समर्थित उम्मीदवार रमा खलखो से माना जा रहा है. रोशनी ने रमा खलखो के 10 साल अनुपस्थित रहने पर सवाल उठाया है. उन्होंने दावा किया कि वे खुद पिछले दो सालों से रांची की गलियों और चौक-चौराहों पर जनता के लिए सक्रिय रही हैं.

Share. Facebook Twitter Email Threads Telegram WhatsApp Copy Link
जस्ट पोस्ट
  • Website

Related Posts

जिला दण्डाधिकारी-सह-उपायुक्त, रांची मंजूनाथ भजन्त्री का जनता दरबार

May 11, 2026

बूढ़ा पहाड़ का दौरा करेंगी झारखंड की गृह सचिव, विकास योजनाओं को लेकर होगी बैठक

May 11, 2026

चुनाव तक चुप्पी, चुनाव बाद त्याग का उपदेश, मोदी सरकार की सच्चाई अब सामने है : विनोद पांडेय

May 11, 2026

टाटा स्टील के रिटायर कर्मचारी ने की पत्नी, बेटे और बेटी की हत्या, फैली सनसनी

May 11, 2026

बंद दरवाजे के पीछे मौत की फैक्ट्री, जाम के नाम पर ज’हर

May 11, 2026

ओवरटेक के दौरान पलटा स्कूली वाहन, आधा दर्जन से अधिक बच्चों घायल

May 11, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

अभी-अभी

जिला दण्डाधिकारी-सह-उपायुक्त, रांची मंजूनाथ भजन्त्री का जनता दरबार

May 11, 2026

बूढ़ा पहाड़ का दौरा करेंगी झारखंड की गृह सचिव, विकास योजनाओं को लेकर होगी बैठक

May 11, 2026

चुनाव तक चुप्पी, चुनाव बाद त्याग का उपदेश, मोदी सरकार की सच्चाई अब सामने है : विनोद पांडेय

May 11, 2026

टाटा स्टील के रिटायर कर्मचारी ने की पत्नी, बेटे और बेटी की हत्या, फैली सनसनी

May 11, 2026

बंद दरवाजे के पीछे मौत की फैक्ट्री, जाम के नाम पर ज’हर

May 11, 2026
© 2026 Just Post. Designed by Launching Press.
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Terms and Conditions
  • AdSense Policy

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.