Close Menu
Just PostJust Post
  • आज की बड़ी खबरें
  • झारखंड
  • बिहार
  • देश
  • दुनिया
  • राजनीति
  • खेल
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • धर्म-अध्याय
  • लेख
Facebook X (Twitter) Instagram
Just PostJust Post
Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • राज्य
    • झारखंड
    • बिहार
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • खेल
  • मनोरंजन
  • धर्म-अध्याय
  • लेख
Just PostJust Post
  • आज की बड़ी खबरें
  • झारखंड
  • बिहार
  • देश
  • दुनिया
  • राजनीति
  • खेल
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • धर्म-अध्याय
  • लेख
Home»Breaking News»हीरा-जड़ा ‘अंडा’ निगल गया चोर, पेट पर लगा पुलिस का पहरा, 6 दिन बाद निकला
Breaking News

हीरा-जड़ा ‘अंडा’ निगल गया चोर, पेट पर लगा पुलिस का पहरा, 6 दिन बाद निकला

जस्ट पोस्टBy जस्ट पोस्टDecember 8, 2025No Comments2 Mins Read0 Views
Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Threads Copy Link
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Threads Telegram WhatsApp Copy Link

लंदन। दुनिया में चोरी की अलग-अलग तरह की वारदातें हुई हैं जो काफी चर्चित भी रही हैं। वही न्यूजीलैंड का एक ऐसा मामला सामने आया जो फिल्मी जैसा है। यहां एक चोर ने महंगा फैबर्ज अंडा जैसा हीरा-जड़ा लॉकेट चुराने के लिए उसे निगल लिया जिसकी कीमत 17 लाख रुपए से भी ज्यादा है। इसके बाद पुलिस ने जेम्स बॉन्ड फिल्म की तरह काम किया। करीब 6 दिनों तक पुलिस आरोपी के पेट पर नजर रखती रही और आखिरकार लॉकेट “प्राकृतिक तरीके” से बाहर आ गया।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक यह घटना सेंट्रल ऑकलैंड के पैट्रिज ज्वैलर्स में हुई। यहां 32 साल का शख्स ने दुकान से अंडे के आकार वाला हीरा-जड़ा लॉकेट चुरा लिया है और भागने से पहले ही उसे निगल लिया लेकिन कुछ ही मिनटों में पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बयान में कहा कि पेंडेंट को बाद में बरामद किया और वह अब पुलिस की कस्टडी में है। पुलिस के मुताबिक आरोपी का मेडिकल भी कराया गया और उसकी निगरानी की गई। कारण साफ था कि लॉकेट पेट में था और महंगा भी था।

रिपोर्ट में पुलिस के हवाले से बताया गया है कि लॉकेट को निकालने के लिए डॉक्टर को नहीं बुलाना पड़ा। इसे पुलिस ने “प्राकृतिक” तरीके से बरामद किया। इसलिए एक पुलिस अधिकारी को लगातार 6 दिन तक आरोपी पर नजर रखने की जिम्मेदारी सौंपी गई। ज्वैलर्स की वेबसाइट बताती है कि यह एक खास तरह का लॉकेट था। इसमें 60 सफेद हीरे, 15 नीले नीलम और अंदर 18 कैरेट सोने का छोटा ऑक्टोपस जड़ा था। लॉकेट करीब 3.3 इंच ऊंचा है और इसे एक छोटे स्टैंड पर लगाया जाता है। जब यह खुलता है तो अंदर सोने का ऑक्टोपस दिखता है, जिसकी आंखों में काले हीरे और सकर्स में सफेद हीरे लगे होते हैं। इसकी कीमत 33,585 न्यूजीलैंड डॉलर है, यानी इसकी कीमत भारतीय मुद्रा में 17 लाख रुपए से ज्यादा है।

यह लॉकेट कोई साधारण ज्वैलरी नहीं है। यह स्पेशल है। यह 1983 की जेम्स बॉन्ड फिल्म ‘ऑक्टोपसी’ से प्रेरित है, जो एक फैबर्ज अंडे की चोरी पर आधारित थी। इस खास एडिशन के सिर्फ 50 पीस ही दुनिया भर में बनाए गए थे। फैबर्ज अंडों की कहानी 19वीं सदी के अंत की है। रूस की हाउस ऑफ फैबर्जे ने सोने, हीरे और कीमती रत्नों से बने खास ईस्टर एग बनाना शुरू किया था, जो बाद में शाही परिवारों की पहचान बन गए।

diamond-studded locket swallowed Faberge egg pendant theft James Bond Octopussy New Zealand police recovery Partridge Jewellers Auckland
Share. Facebook Twitter Email Threads Telegram WhatsApp Copy Link
जस्ट पोस्ट
  • Website

Related Posts

45 दिनों में BSF को जमीन देने, आयुष्मान भारत लागू करने…सीएम बनते ही सुवेंदु अधिकारी ने लिए 6 बड़े फैसले

May 11, 2026

जबलपुर के बरगी डैम हादसे में मां ने बच्चे को कलेजे से लगा रखा था… गोताखोरों ने क्रूज के अंदर से बरामद किया महिला का शव, भावुक हुए लोग

May 1, 2026

असम सीएम की पत्नी के केस में कांग्रेस नेता पवन खेड़ा को मिली अग्रिम जमानत

May 1, 2026

केजरीवाल को झटका, राज्यसभा सभापति ने 7 बागी सांसदों की बीजेपी में एंट्री को दी मंजूरी

April 27, 2026

राज्यसभा के उपसभापति चुने गए हरिवंश, पीएम मोदी ने दी बधाई

April 17, 2026

रज्यसभा सांसद अशोक मित्तल के ठिकानों पर ED की रेड

April 15, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

अभी-अभी

रांची विश्वविद्यालय में ग्रेजुएट युवाओं के लिए 156 अप्रेंटिसशिप पद, 12000 रुपये मिलेगा स्टाइपेंड

May 11, 2026

रांची से लापता डेढ़ साल की बच्ची की तलाश तेज, सूचना देने पर 50 हजार रुपये का मिलेगा इनाम

May 11, 2026

45 दिनों में BSF को जमीन देने, आयुष्मान भारत लागू करने…सीएम बनते ही सुवेंदु अधिकारी ने लिए 6 बड़े फैसले

May 11, 2026

झारखंड के लाल का कमाल: डिप्टी कमांडेंट अंशुमन सिंह का IFS में AIR-2, 6वें प्रयास में हासिल की सफलता

May 11, 2026

अग्रवाल सभा महिला समिति का 23वां समर कैंप मस्ती की बस्ती 29 से 31 मई

May 10, 2026
© 2026 Just Post. Designed by Launching Press.
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Terms and Conditions
  • AdSense Policy

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.