Close Menu
Just PostJust Post
  • आज की बड़ी खबरें
  • झारखंड
  • बिहार
  • देश
  • दुनिया
  • राजनीति
  • खेल
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • धर्म-अध्याय
  • लेख
Facebook X (Twitter) Instagram
Just PostJust Post
Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • राज्य
    • झारखंड
    • बिहार
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • खेल
  • मनोरंजन
  • धर्म-अध्याय
  • लेख
Just PostJust Post
  • आज की बड़ी खबरें
  • झारखंड
  • बिहार
  • देश
  • दुनिया
  • राजनीति
  • खेल
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • धर्म-अध्याय
  • लेख
Home»Uncategorized»बिजली विभाग के SDO के पक्ष में उतरे ऊर्जा मित्र,
Uncategorized

बिजली विभाग के SDO के पक्ष में उतरे ऊर्जा मित्र,

जस्ट पोस्टBy जस्ट पोस्टFebruary 2, 2026No Comments3 Mins Read1 Views
Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Threads Copy Link
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Threads Telegram WhatsApp Copy Link

: धनबादः जिले के गोविंदपुर थाना क्षेत्र में बिजली विभाग के SDO पर महिला की गरिमा भंग करने के आरोप के बाद मामला लगातार तूल पकड़ता जा रहा है. एक ओर जहां स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी के हस्तक्षेप से प्रशासन हरकत में आया है, वहीं दूसरी ओर मंत्री के बयान को लेकर झारखंड राज्य ऊर्जा मित्र संघ ने कड़ा विरोध जताया है. इस पूरी घटनाक्रम ने प्रशासन, बिजली विभाग और ऊर्जा कर्मियों के बीच टकराव की स्थिति पैदा कर दी है.
[1:40 pm, 2/2/2026] Sandeep Jain: मामला गोविंदपुर थाना क्षेत्र के सहराज गांव का है. आरोप है कि निरसा सब-डिविजन के SDO नीतीश कुमार बिजली चोरी के खिलाफ छापेमारी के लिए गांव पहुंचे थे. इसी दौरान वह एक घर में गेट तोड़कर घुस गए और छापेमारी की. इस घटना से गांव में आक्रोश फैल गया और ग्रामीणों व बिजली विभाग की टीम के बीच झड़प की स्थिति बन गई.
: ग्रामीण महिलाएं SDO को साथ लेकर गोविंदपुर थाना पहुंची और शिकायत दर्ज कराने का प्रयास किया, लेकिन आरोप है कि थाना प्रभारी द्वारा पीड़िता का FIR दर्ज नहीं की गई, जबकि बिजली विभाग की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया. पुलिस की इस कार्यशैली से नाराज ग्रामीणों ने रांची से अपने घर लौट रहे स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी का काफिला गोविंदपुर–साहिबगंज मुख्य मार्ग पर पूर्वी टुंडी के शंकरडीह इलाके में रोककर पूरी घटना की जानकारी दी.
: मंत्री इरफान अंसारी ने अपने बयान में कहा कि कुछ पदाधिकारी विपक्ष के साथ मिलकर सरकार की छवि खराब करने का प्रयास कर रहे हैं. उन्होंने आरोप लगाया कि बिजली विभाग के कुछ अधिकारी वर्षों से एक ही पद पर जमे हुए हैं और उन पर वसूली व धमकी देने के आरोप लगते रहे हैं. मंत्री ने धनबाद के एसएसपी को दोनों पक्षों की प्राथमिकी दर्ज कर निष्पक्ष जांच के निर्देश दिए हैं और दोषी पाए जाने पर सख्त कार्रवाई की बात कही.
ऊर्जा मित्र संघ में भारी आक्रोश

इधर, स्वास्थ्य मंत्री के इस बयान के विरोध में झारखंड राज्य ऊर्जा मित्र संघ में भारी आक्रोश देखने को मिला. धनबाद के धैया स्थित कार्यालय में रविवार को आयोजित बैठक में संघ के पदाधिकारियों ने कहा कि सरकार के निर्देश पर ऊर्जा मित्र बिजली चोरी रोकने और राजस्व उगाही का कार्य करते हैं. ऐसे में कार्रवाई के दौरान कर्मियों के साथ मारपीट की घटनाओं के बावजूद मंत्री स्तर से अधिकारियों पर टिप्पणी करना कर्मियों का मनोबल तोड़ने जैसा है.
उर्जा मित्र संघ के संस्थापक संतोष प्रसाद कुशवाहा ने कहा कि छापेमारी के दौरान ऊर्जा मित्रों के साथ मारपीट की गई, जिसमें कई कर्मी घायल हो गए. वहीं, झारखंड स्टेट इलेक्ट्रिक सप्लाई वर्कर्स यूनियन के क्षेत्रीय सचिव बबन प्रसाद ने बताया कि निरसा-1 क्षेत्र में सुनियोजित तरीके से भीड़ द्वारा विद्युत कर्मियों पर लाठी-डंडे और ईंट-पत्थर से हमला किया गया. सरकारी वाहन को भी क्षतिग्रस्त किया गया. फिलहाल स्वास्थ्य मंत्री के हस्तक्षेप के बाद प्रशासन सक्रिय हुआ है. अब देखना होगा कि महिला द्वारा लगाए गए आरोप और ऊर्जा कर्मियों पर हुए हमलों के मामले में आगे क्या कार्रवाई की जाती है.

Share. Facebook Twitter Email Threads Telegram WhatsApp Copy Link
जस्ट पोस्ट
  • Website

Related Posts

जिला दण्डाधिकारी-सह-उपायुक्त, रांची मंजूनाथ भजन्त्री का जनता दरबार

May 11, 2026

बूढ़ा पहाड़ का दौरा करेंगी झारखंड की गृह सचिव, विकास योजनाओं को लेकर होगी बैठक

May 11, 2026

चुनाव तक चुप्पी, चुनाव बाद त्याग का उपदेश, मोदी सरकार की सच्चाई अब सामने है : विनोद पांडेय

May 11, 2026

टाटा स्टील के रिटायर कर्मचारी ने की पत्नी, बेटे और बेटी की हत्या, फैली सनसनी

May 11, 2026

बंद दरवाजे के पीछे मौत की फैक्ट्री, जाम के नाम पर ज’हर

May 11, 2026

ओवरटेक के दौरान पलटा स्कूली वाहन, आधा दर्जन से अधिक बच्चों घायल

May 11, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

अभी-अभी

जिला दण्डाधिकारी-सह-उपायुक्त, रांची मंजूनाथ भजन्त्री का जनता दरबार

May 11, 2026

बूढ़ा पहाड़ का दौरा करेंगी झारखंड की गृह सचिव, विकास योजनाओं को लेकर होगी बैठक

May 11, 2026

चुनाव तक चुप्पी, चुनाव बाद त्याग का उपदेश, मोदी सरकार की सच्चाई अब सामने है : विनोद पांडेय

May 11, 2026

टाटा स्टील के रिटायर कर्मचारी ने की पत्नी, बेटे और बेटी की हत्या, फैली सनसनी

May 11, 2026

बंद दरवाजे के पीछे मौत की फैक्ट्री, जाम के नाम पर ज’हर

May 11, 2026
© 2026 Just Post. Designed by Launching Press.
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Terms and Conditions
  • AdSense Policy

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.