Close Menu
Just PostJust Post
  • आज की बड़ी खबरें
  • झारखंड
  • बिहार
  • देश
  • दुनिया
  • राजनीति
  • खेल
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • धर्म-अध्याय
  • लेख
Facebook X (Twitter) Instagram
Just PostJust Post
Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • राज्य
    • झारखंड
    • बिहार
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • खेल
  • मनोरंजन
  • धर्म-अध्याय
  • लेख
Just PostJust Post
  • आज की बड़ी खबरें
  • झारखंड
  • बिहार
  • देश
  • दुनिया
  • राजनीति
  • खेल
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • धर्म-अध्याय
  • लेख
Home»Breaking News»झरिया विधायक रागिनी सिंह के आवास सिंह मेंशन पर देर रात अपराधियों ने फेंका बम
Breaking News

झरिया विधायक रागिनी सिंह के आवास सिंह मेंशन पर देर रात अपराधियों ने फेंका बम

जस्ट पोस्टBy जस्ट पोस्टFebruary 2, 2026No Comments2 Mins Read14 Views
Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Threads Copy Link
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Threads Telegram WhatsApp Copy Link

धनबाद:धनबाद के सरायढेला थाना क्षेत्र में रविवार देर रात उस वक्त हड़कंप मच गया, जब झरिया विधायक रागिनी सिंह के आवास ‘सिंह मेंशन’ पर अज्ञात अपराधियों ने बमबाजी की। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार यह घटना रात करीब 11:30 बजे की है, जब मोटरसाइकिल सवार दो अज्ञात बदमाश मौके पर पहुंचे। अपराधियों ने पहला बम सिंह मेंशन की चहारदीवारी के भीतर फेंका, जो उस स्थान पर फटा जहाँ झरिया विधायक रागिनी सिंह और उनके परिजन अक्सर बैठते हैं। संयोगवश देर रात का समय होने के कारण उस वक्त परिवार के सभी सदस्य घर के अंदर थे, जिससे कोई हताहत नहीं हुआ। घटना के समय विधायक रागिनी सिंह, उनके पति तथा झरिया के पूर्व विधायक संजीव सिंह सहित परिवार के सभी सदस्य आवास में ही मौजूद थे।

वहीं, दूसरा बम अपराधी अंदर फेंकने में सफल नहीं हो सके और वह सिंह मेंशन के मुख्य गेट के बाहर ही फट गया। धमाकों की आवाज से पूरे इलाके में दहशत का माहौल बन गया.

घटना की सूचना मिलते ही सरायढेला थाना पुलिस मौके पर पहुंची।धनबाद सिटी एसपी ऋत्विक श्रीवास्तव स्वयं सिंह मेंशन पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस द्वारा मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है तथा सीसीटीवी फुटेज के सहारे अपराधियों की पहचान करने का प्रयास जारी है।

मिली जानकारी के अनुसार, इस घटना के बाद आसपास के इलाके में भय और तनाव का माहौल है। उल्लेखनीय है कि झरिया के पूर्व विधायक संजीव सिंह धनबाद नगर निगम के मेयर पद का चुनाव लड़ने जा रहे हैं और मंगलवार को नामांकन करने की तैयारी में जुटे हुए हैं। ऐसे में, इस बमबाजी की घटना को लेकर राजनीतिक हलकों में भी हलचल तेज हो गई है। फिलहाल पुलिस हर एंगल से मामले की तफ्तीश में जुटी हुई है।

Share. Facebook Twitter Email Threads Telegram WhatsApp Copy Link
जस्ट पोस्ट
  • Website

Related Posts

मोदी सरकार के 12 साल उपलब्धियां नहीं 24 गबनों का कार्यकाल रहा : सुप्रियो भट्टाचार्य

June 29, 2026

राम और हनुमान का चरित्र त्याग, भक्ति और आदर्श का शिखर: मुनि श्री सुयश सागर जी

June 29, 2026

दिल्ली में राष्ट्रीय ग्रामीण विकास सम्मेलन में शामिल हुई मंत्री दीपिका पांडेय सिंह

June 29, 2026

खनन संविदाओं के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु क्षमता संवर्धन कार्यक्रम का आयोजन

June 29, 2026

बुढ़मू में महिला ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

June 29, 2026

मानव अधिकार और समावेशी विकास पर राष्ट्रीय मंथन: ‘वसुधैव कुटुंबकम्’ की भावना से ही बनेगा समृद्ध भारत: न्यायमूर्ति विद्युत रंजन सारंगी

June 29, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

अभी-अभी

मोदी सरकार के 12 साल उपलब्धियां नहीं 24 गबनों का कार्यकाल रहा : सुप्रियो भट्टाचार्य

June 29, 2026

राम और हनुमान का चरित्र त्याग, भक्ति और आदर्श का शिखर: मुनि श्री सुयश सागर जी

June 29, 2026

दिल्ली में राष्ट्रीय ग्रामीण विकास सम्मेलन में शामिल हुई मंत्री दीपिका पांडेय सिंह

June 29, 2026

खनन संविदाओं के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु क्षमता संवर्धन कार्यक्रम का आयोजन

June 29, 2026

बुढ़मू में महिला ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

June 29, 2026
© 2026 Just Post. Designed by Launching Press.
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Terms and Conditions
  • AdSense Policy

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.