Close Menu
Just PostJust Post
  • आज की बड़ी खबरें
  • झारखंड
  • बिहार
  • देश
  • दुनिया
  • राजनीति
  • खेल
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • धर्म-अध्याय
  • लेख
Facebook X (Twitter) Instagram
Just PostJust Post
Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • राज्य
    • झारखंड
    • बिहार
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • खेल
  • मनोरंजन
  • धर्म-अध्याय
  • लेख
Just PostJust Post
  • आज की बड़ी खबरें
  • झारखंड
  • बिहार
  • देश
  • दुनिया
  • राजनीति
  • खेल
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • धर्म-अध्याय
  • लेख
Home»Uncategorized»अजित पवार की विरासत संभालेंगी पत्नी सुनेत्रा पवार, शनिवार को ले सकती हैं उपमुख्यमंत्री पद की शपथ!
Uncategorized

अजित पवार की विरासत संभालेंगी पत्नी सुनेत्रा पवार, शनिवार को ले सकती हैं उपमुख्यमंत्री पद की शपथ!

जस्ट पोस्टBy जस्ट पोस्टJanuary 30, 2026No Comments4 Mins Read2 Views
Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Threads Copy Link
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Threads Telegram WhatsApp Copy Link

मुंबईः अजित पवार की पत्नी सुनेत्रा पवार को महाराष्ट्र का नया उपमुख्यमंत्री नियुक्त किया जा सकता है. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) के अध्यक्ष और डिप्टी सीएम अजित पवार के असामयिक निधन के बाद पार्टी ने उनकी पत्नी और राज्यसभा सांसद सुनेत्रा पवार को यह जिम्मेदारी सौंपने का निर्णय लिया है.

न्यूज एजेंसी पीटीआई के अनुसार, नेशनलिस्ट कांग्रेस पार्टी ने 31 जनवरी 2026 को दोपहर 2:00 बजे मुंबई के विधान भवन में महाराष्ट्र विधानसभा के अपने सभी MLA और MLC की मीटिंग बुलाई है. सभी पार्टी विधायकों से तय समय पर मीटिंग में आने का अनुरोध किया गया है. पार्टी सूत्रों के मुताबिक शनिवार को एनसीपी विधायक दल की बैठक में उन्हें औपचारिक रूप से अपना नेता चुना जाएगा, जिसके बाद शपथ ग्रहण समारोह होने की संभावना है.[11:19 pm, 30/1/2026] Sandeep Jain: सुनेत्रा पवार का परिचय
सुनेत्रा अजीत पवार का जन्म 18 अक्टूबर 1963 को हुआ था। वह महाराष्ट्र के प्रभावशाली पवार राजनीतिक परिवार की सदस्य हैं और लंबे समय से सार्वजनिक जीवन में सक्रिय रही हैं। वर्ष 1985 में उनका विवाह अजित पवार से हुआ था। समय के साथ सुनेत्रा पवार ने एक समाजसेवी और राजनेता के रूप में अपनी अलग पहचान बनाई। वह वर्तमान में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी की ओर से महाराष्ट्र से राज्यसभा सांसद हैं। जून 2024 में उन्हें प्रफुल्ल पटेल द्वारा खाली की गई राज्यसभा सीट पर निर्विरोध चुना गया था। इसके साथ ही उन्होंने संसदीय राजनीति में औपचारिक रूप से अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज कराई।
[11:21 pm, 30/1/2026] Sandeep Jain: राजनीति से पहले समाज सेवा
सुनेत्रा पवार का कार्यक्षेत्र केवल राजनीति तक सीमित नहीं रहा है। उन्होंने वर्षों तक सामाजिक और पर्यावरणीय मुद्दों पर काम किया। वर्ष 2010 में उन्होंने एनवायरनमेंटल फोरम ऑफ इंडिया (EFOI) की स्थापना की। यह संगठन पर्यावरण संरक्षण, ऑर्गेनिक खेती, जल संरक्षण और ग्रामीण विकास जैसे विषयों पर केंद्रित है। EFOI के माध्यम से सुनेत्रा पवार ने किसानों, ग्रामीण समुदायों और पर्यावरण संरक्षण से जुड़े अभियानों को समर्थन दिया। इसके अलावा वह शिक्षा के क्षेत्र में भी सक्रिय रही हैं। सुनेत्रा पवार विद्या प्रतिष्ठान जैसे प्रतिष्ठित शैक्षणिक संस्थानों की ट्रस्टी रही हैं, जो ग्रामीण और छोटे शहरों से आने वाले विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने के लिए जाना जाता है।

चुनावी राजनीति में एंट्री
हालांकि लंबे समय तक उन्होंने चुनावी राजनीति से दूरी बनाए रखी, लेकिन हाल के वर्षों में उन्होंने सक्रिय राजनीति में कदम रखा। 2024 के लोकसभा चुनाव में उन्होंने NCP उम्मीदवार के रूप में बारामती सीट से चुनाव लड़ा। यह मुकाबला इसलिए भी खास रहा क्योंकि उनके सामने शरद पवार की बेटी और उनकी ननद सुप्रिया सुले थीं। ननद-भाभी की इस हाई-प्रोफाइल टक्कर ने महाराष्ट्र की राजनीति को और दिलचस्प बना दिया। हालांकि इस चुनाव में सुनेत्रा पवार को हार का सामना करना पड़ा, लेकिन इसके बाद भी वह राजनीतिक चर्चा के केंद्र में बनी रहीं।

शैक्षणिक पृष्ठभूमि
सुनेत्रा पवार शैक्षणिक रूप से भी सशक्त हैं। उन्होंने अप्रैल 1983 में डॉ. बाबासाहेब अंबेडकर मराठवाड़ा विश्वविद्यालय से, एस.बी. आर्ट्स एंड कॉमर्स कॉलेज, औरंगाबाद से बैचलर ऑफ कॉमर्स (B.Com) की डिग्री हासिल की थी। उनकी शिक्षा और सामाजिक अनुभव ने उनके सार्वजनिक जीवन को दिशा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

पारिवारिक जीवन
सुनेत्रा और अजित पवार के दो बेटे हैं, पार्थ पवार और जय पवार। दोनों ही सार्वजनिक जीवन और अन्य गतिविधियों में सक्रिय रहे हैं। सुनेत्रा पवार को हमेशा एक ऐसी महिला के रूप में देखा गया है, जिन्होंने परिवार और सार्वजनिक जिम्मेदारियों के बीच संतुलन बनाए रखा। उनके सार्वजनिक जीवन में विवाद भी सामने आए। महाराष्ट्र स्टेट को-ऑपरेटिव बैंक से जुड़े एक मामले में उन पर आरोप लगे थे, लेकिन बाद में मुंबई पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा (EOW) ने उन्हें इस मामले में क्लीन चिट दे दी थी।
अजित पवार के बाद सुनेत्रा की भूमिका
अजित पवार के निधन के बाद पवार परिवार और महाराष्ट्र की राजनीति में एक बड़ा खालीपन महसूस किया जा रहा है। ऐसे समय में सुनेत्रा पवार का जीवन, उनका सामाजिक योगदान और सार्वजनिक भूमिका एक बार फिर चर्चा में है। वह सिर्फ एक बड़े नेता की पत्नी नहीं रहीं, बल्कि समाज, पर्यावरण और शिक्षा के क्षेत्र में सक्रिय योगदान देने वाली एक स्वतंत्र पहचान भी रखती हैं। इस हादसे के बाद माना जा रहा है कि आने वाले समय में सुनेत्रा पवार पारिवारिक जिम्मेदारियों के साथ-साथ राजनीतिक और सामाजिक जीवन में भी एक अहम भूमिका निभा सकती हैं।

Share. Facebook Twitter Email Threads Telegram WhatsApp Copy Link
जस्ट पोस्ट
  • Website

Related Posts

मोदी सरकार के 12 साल उपलब्धियां नहीं 24 गबनों का कार्यकाल रहा : सुप्रियो भट्टाचार्य

June 29, 2026

राम और हनुमान का चरित्र त्याग, भक्ति और आदर्श का शिखर: मुनि श्री सुयश सागर जी

June 29, 2026

दिल्ली में राष्ट्रीय ग्रामीण विकास सम्मेलन में शामिल हुई मंत्री दीपिका पांडेय सिंह

June 29, 2026

खनन संविदाओं के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु क्षमता संवर्धन कार्यक्रम का आयोजन

June 29, 2026

बुढ़मू में महिला ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

June 29, 2026

मानव अधिकार और समावेशी विकास पर राष्ट्रीय मंथन: ‘वसुधैव कुटुंबकम्’ की भावना से ही बनेगा समृद्ध भारत: न्यायमूर्ति विद्युत रंजन सारंगी

June 29, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

अभी-अभी

मोदी सरकार के 12 साल उपलब्धियां नहीं 24 गबनों का कार्यकाल रहा : सुप्रियो भट्टाचार्य

June 29, 2026

राम और हनुमान का चरित्र त्याग, भक्ति और आदर्श का शिखर: मुनि श्री सुयश सागर जी

June 29, 2026

दिल्ली में राष्ट्रीय ग्रामीण विकास सम्मेलन में शामिल हुई मंत्री दीपिका पांडेय सिंह

June 29, 2026

खनन संविदाओं के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु क्षमता संवर्धन कार्यक्रम का आयोजन

June 29, 2026

बुढ़मू में महिला ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

June 29, 2026
© 2026 Just Post. Designed by Launching Press.
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Terms and Conditions
  • AdSense Policy

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.