Close Menu
Just PostJust Post
  • आज की बड़ी खबरें
  • झारखंड
  • बिहार
  • देश
  • दुनिया
  • राजनीति
  • खेल
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • धर्म-अध्याय
  • लेख
Facebook X (Twitter) Instagram
Just PostJust Post
Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • राज्य
    • झारखंड
    • बिहार
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • खेल
  • मनोरंजन
  • धर्म-अध्याय
  • लेख
Just PostJust Post
  • आज की बड़ी खबरें
  • झारखंड
  • बिहार
  • देश
  • दुनिया
  • राजनीति
  • खेल
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • धर्म-अध्याय
  • लेख
Home»Breaking News»जमशेदपुर में कैरव गांधी के किडनैपर और पुलिस के बीच मुठभेड़, तीन बदमाशों को लगी गोली
Breaking News

जमशेदपुर में कैरव गांधी के किडनैपर और पुलिस के बीच मुठभेड़, तीन बदमाशों को लगी गोली

जस्ट पोस्टBy जस्ट पोस्टJanuary 30, 2026No Comments3 Mins Read0 Views
Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Threads Copy Link
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Threads Telegram WhatsApp Copy Link

झारखंड के जमशेदपुर के बिष्टुपुर थाना क्षेत्र में गुरुवार की देर रात कारोबारी पुत्र कैरव गांधी अपहरण कांड से जुड़े तीन अपराधियों के साथ पुलिस की मुठभेड़ हो गई. यह मुठभेड़ साईं मंदिर जाने वाले रास्ते पर नाला के पास उस वक्त हुई, जब पुलिस हथियार की बरामदगी के लिए आरोपियों को लेकर मौके पर पहुंची थी. पुलिस की जवाबी कार्रवाई में तीनों बदमाशों को गोली लगी है. सभी घायल अपराधियों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है.पुलिस के अनुसार, बिहार के नालंदा जिले से पकड़े गए तीनों अपराधियों रमेश राजा, गुड्डू सिंह और मोहम्मद इमरान को बिष्टुपुर थाना पुलिस हथियार रिकवरी के लिए साईं मंदिर के पास नाला क्षेत्र में लेकर पहुंची थी. आरोपियों ने पुलिस को बताया था कि उन्होंने वारदात में इस्तेमाल किए गए हथियार इसी इलाके में छुपाकर रखे हैं. इसी दौरान अचानक हालात बिगड़ गए और अपराधियों ने पुलिस पर हमला करने की कोशिश की.पुलिस का कहना है कि मौके पर पहुंचते ही आरोपियों ने एक पुलिस जवान की कार्बाइन राइफल छीन ली और पुलिस टीम पर करीब छह राउंड फायरिंग कर दी. अचानक हुए हमले से मौके पर अफरा-तफरी मच गई. इसके बाद पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई की. पुलिस की फायरिंग अपराधियों के पैरों में लगी, जिससे तीनों बदमाश मौके पर ही घायल होकर गिर पड़े.मुठभेड़ के बाद पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए घायल अपराधियों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया. प्रारंभिक जानकारी के अनुसार तीनों को गंभीर हालत में टीएमएच और एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया है. डॉक्टरों की निगरानी में उनका इलाज चल रहा है. राहत की बात यह रही कि इस मुठभेड़ में किसी भी पुलिस अधिकारी या जवान को चोट नहीं आई.पुलिस ने मुठभेड़ स्थल से दो पिस्तौल और अन्य आपत्तिजनक सामान भी बरामद किया है. बरामद हथियारों की जांच की जा रही है कि इनका इस्तेमाल पहले किन-किन वारदातों में किया गया था. पुलिस अब इस पूरे नेटवर्क से जुड़े अन्य अपराधियों की तलाश में जुट गई है और मामले की कड़ियां जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है.घटना की जानकारी मिलते ही जमशेदपुर के एसएसपी पीयूष पांडेय और सिटी एसपी कुमार शिवाशीष समेत अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे. अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और पूरी कार्रवाई की जानकारी ली. पुलिस अधिकारियों ने मुठभेड़ में साहस दिखाने वाले पुलिसकर्मियों की पीठ थपथपाई और उन्हें शाबाशी दी.पुलिस के मुताबिक यह मुठभेड़ कैरव गांधी अपहरण कांड की जांच में एक अहम कड़ी मानी जा रही है. पूछताछ के दौरान इन अपराधियों से कई महत्वपूर्ण जानकारियां मिलने की उम्मीद है. पुलिस का दावा है कि इस कार्रवाई से अपहरण कांड के पीछे सक्रिय गिरोह के नेटवर्क को तोड़ने में बड़ी मदद मिलेगी.

Share. Facebook Twitter Email Threads Telegram WhatsApp Copy Link
जस्ट पोस्ट
  • Website

Related Posts

मोदी सरकार के 12 साल उपलब्धियां नहीं 24 गबनों का कार्यकाल रहा : सुप्रियो भट्टाचार्य

June 29, 2026

राम और हनुमान का चरित्र त्याग, भक्ति और आदर्श का शिखर: मुनि श्री सुयश सागर जी

June 29, 2026

दिल्ली में राष्ट्रीय ग्रामीण विकास सम्मेलन में शामिल हुई मंत्री दीपिका पांडेय सिंह

June 29, 2026

खनन संविदाओं के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु क्षमता संवर्धन कार्यक्रम का आयोजन

June 29, 2026

बुढ़मू में महिला ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

June 29, 2026

मानव अधिकार और समावेशी विकास पर राष्ट्रीय मंथन: ‘वसुधैव कुटुंबकम्’ की भावना से ही बनेगा समृद्ध भारत: न्यायमूर्ति विद्युत रंजन सारंगी

June 29, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

अभी-अभी

मोदी सरकार के 12 साल उपलब्धियां नहीं 24 गबनों का कार्यकाल रहा : सुप्रियो भट्टाचार्य

June 29, 2026

राम और हनुमान का चरित्र त्याग, भक्ति और आदर्श का शिखर: मुनि श्री सुयश सागर जी

June 29, 2026

दिल्ली में राष्ट्रीय ग्रामीण विकास सम्मेलन में शामिल हुई मंत्री दीपिका पांडेय सिंह

June 29, 2026

खनन संविदाओं के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु क्षमता संवर्धन कार्यक्रम का आयोजन

June 29, 2026

बुढ़मू में महिला ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

June 29, 2026
© 2026 Just Post. Designed by Launching Press.
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Terms and Conditions
  • AdSense Policy

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.