Close Menu
Just PostJust Post
  • आज की बड़ी खबरें
  • झारखंड
  • बिहार
  • देश
  • दुनिया
  • राजनीति
  • खेल
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • धर्म-अध्याय
  • लेख
Facebook X (Twitter) Instagram
Just PostJust Post
Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • राज्य
    • झारखंड
    • बिहार
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • खेल
  • मनोरंजन
  • धर्म-अध्याय
  • लेख
Just PostJust Post
  • आज की बड़ी खबरें
  • झारखंड
  • बिहार
  • देश
  • दुनिया
  • राजनीति
  • खेल
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • धर्म-अध्याय
  • लेख
Home»Today's Top News»नई दिल्ली में रक्षा राज्य मंत्री ने एनसीसी कैडेट्स को किया सम्मानित
Today's Top News

नई दिल्ली में रक्षा राज्य मंत्री ने एनसीसी कैडेट्स को किया सम्मानित

जस्ट पोस्टBy जस्ट पोस्टJanuary 29, 2026No Comments3 Mins Read0 Views
Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Threads Copy Link
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Threads Telegram WhatsApp Copy Link

धरती आबा का संदेश लेकर साइकिल से दिल्ली पहुंचे कैडेट्स।

पीएम ने झारखंड के कैडेट्स को दिया गोल्ड और बैटन।

हर युवा के लिए प्रेरणास्रोत हैं एनसीसी कैडेट्स : संजय सेठ

एक घंटा स्वच्छता और नए वोटर्स के सम्मान पर करेंगे काम।

नई दिल्ली/रांची।रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने अपने नई दिल्ली आवास पर आज झारखंड से जुड़े एनसीसी कैडेट्स का सम्मान किया। सम्मानित किए गए कैडेट्स में गणतंत्र दिवस परेड में भाग लेने वाले झारखंड के कैडेट्स और बिरसा मुंडा साइकिलॉथन के तहत साइकिल से नई दिल्ली पहुंचे एनसीसी के कैडेट शामिल हैं। इस दौरान रक्षा राज्य मंत्री ने इनका उत्साहवर्धन किया और उनसे संवाद किया।
इस बाबत श्री सेठ ने बताया कि झारखंड एनसीसी से जुड़े 15 युवाओं के दल ने धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा का संदेश लेकर रांची से 1300 किमी की यात्रा की। नई दिल्ली में एनसीसी रैली में माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को इस समूह ने धरती आबा का प्रतीक चिन्ह भेंट किया। यह पहला अवसर है, जब धरती आबा के 150वीं जयंती वर्ष पर झारखंड के युवा उनके संदेश का प्रवाह करते हुए साइकिल से नई दिल्ली पहुंचे हैं। यह हर झारखंडवासी के लिए की बात है।
नई दिल्ली में एनसीसी के गणतंत्र दिवस शिविर में भाग लेने झारखंड से 40 एनसीसी कैडेट्स नई दिल्ली पहुंचे। इनमें 15 लड़कियां और 25 लड़के शामिल हैं। रांची, कोडरमा, दुमका, गुमला और हजारीबाग के कैडेट्स ने गणतंत्र दिवस परेड में भाग भी लिया। एनसीसी रैली के अवसर पर माननीय प्रधानमंत्री के हाथों इन युवाओं को सम्मानित होने का भी सौभाग्य प्राप्त हुआ। प्रधानमंत्री ने 2 युवाओं को गोल्ड और बेस्ट कैडेट को बैटन प्रदान किया।
श्री सेठ ने बताया कि ये 40 युवा झारखंड की हर युवा शक्ति के लिए प्रेरणा हैं। एनसीसी ने झारखंड में सामाजिक परिवर्तन की दिशा में जो कार्य किया है, इसकी मजबूत छाप इन युवाओं ने नई दिल्ली में दिखाई है।
रक्षा राज्य मंत्री ने कहा कि इन युवाओं से संवाद करना मेरे लिए भी बहुत ही ऊर्जादायक और उत्साहवर्द्धक होता है। अपने संवाद में माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन पर काम करने के लिए प्रेरित किया। माननीय प्रधानमंत्री ने एनसीसी की रैली में 25 जनवरी को राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर प्रथम बार मतदाता बने युवाओं को सम्मानित करने और सप्ताह में एक घंटा स्वच्छता के लिए समर्पित करने का आह्वान किया है। यह आह्वान सिर्फ एनसीसी कैडेट्स के लिए नहीं बल्कि समाज के हर वर्ग के लिए है। एनसीसी के कैडेट्स इसके नेतृत्वकर्ता होंगे।
मैंने इन कैडेट्स से आह्वान किया कि हम सब रांची सहित पूरे झारखंड में इस अभियान को जनसहभागिता से जोड़ें। My Bharat, Bharat Scouts & Guides सहित समाज के हर वर्ग से इसमें सहयोग लेंगे। स्वच्छता पर माननीय प्रधानमंत्री के संकल्प को पूरा करेंगे। इन उत्साही युवाओं ने इन दोनों ही मुद्दों पर पूरी ऊर्जा के साथ काम करने के लिए अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।

Share. Facebook Twitter Email Threads Telegram WhatsApp Copy Link
जस्ट पोस्ट
  • Website

Related Posts

रांची विश्वविद्यालय में ग्रेजुएट युवाओं के लिए 156 अप्रेंटिसशिप पद, 12000 रुपये मिलेगा स्टाइपेंड

May 11, 2026

रांची से लापता डेढ़ साल की बच्ची की तलाश तेज, सूचना देने पर 50 हजार रुपये का मिलेगा इनाम

May 11, 2026

45 दिनों में BSF को जमीन देने, आयुष्मान भारत लागू करने…सीएम बनते ही सुवेंदु अधिकारी ने लिए 6 बड़े फैसले

May 11, 2026

झारखंड के लाल का कमाल: डिप्टी कमांडेंट अंशुमन सिंह का IFS में AIR-2, 6वें प्रयास में हासिल की सफलता

May 11, 2026

अग्रवाल सभा महिला समिति का 23वां समर कैंप मस्ती की बस्ती 29 से 31 मई

May 10, 2026

झारखंड को मिली 5 करोड़ रुपए की प्रोत्साहन राशि, GIS आधारित एसेट मैपिंग में रांची नगर निगम की बड़ी उपलब्धि

May 10, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

अभी-अभी

रांची विश्वविद्यालय में ग्रेजुएट युवाओं के लिए 156 अप्रेंटिसशिप पद, 12000 रुपये मिलेगा स्टाइपेंड

May 11, 2026

रांची से लापता डेढ़ साल की बच्ची की तलाश तेज, सूचना देने पर 50 हजार रुपये का मिलेगा इनाम

May 11, 2026

45 दिनों में BSF को जमीन देने, आयुष्मान भारत लागू करने…सीएम बनते ही सुवेंदु अधिकारी ने लिए 6 बड़े फैसले

May 11, 2026

झारखंड के लाल का कमाल: डिप्टी कमांडेंट अंशुमन सिंह का IFS में AIR-2, 6वें प्रयास में हासिल की सफलता

May 11, 2026

अग्रवाल सभा महिला समिति का 23वां समर कैंप मस्ती की बस्ती 29 से 31 मई

May 10, 2026
© 2026 Just Post. Designed by Launching Press.
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Terms and Conditions
  • AdSense Policy

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.