Close Menu
Just PostJust Post
  • आज की बड़ी खबरें
  • झारखंड
  • बिहार
  • देश
  • दुनिया
  • राजनीति
  • खेल
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • धर्म-अध्याय
  • लेख
Facebook X (Twitter) Instagram
Just PostJust Post
Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • राज्य
    • झारखंड
    • बिहार
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • खेल
  • मनोरंजन
  • धर्म-अध्याय
  • लेख
Just PostJust Post
  • आज की बड़ी खबरें
  • झारखंड
  • बिहार
  • देश
  • दुनिया
  • राजनीति
  • खेल
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • धर्म-अध्याय
  • लेख
Home»Uncategorized»झारखंड में एक बार फिर मौसम ने करवट ली
Uncategorized

झारखंड में एक बार फिर मौसम ने करवट ली

जस्ट पोस्टBy जस्ट पोस्टJanuary 29, 2026No Comments3 Mins Read0 Views
Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Threads Copy Link
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Threads Telegram WhatsApp Copy Link

रांचीः झारखंड में गुरुवार की सुबह ठंडी हवा के झोंके ने सर्दी का फिर से एहसास करा दिया. हालांकि धूप निकलते ही तापमान चढ़ने लगा है. अधिकतम और न्यूनतम तापमान में इजाफे का सिलसिला जारी है. राज्य के सभी जिलों का न्यूनतम पारा 10.0 डिग्री से 15 डिग्री सेल्सियस के बीच पहुंच चुका है. वहीं अधिकतम तापमान के लिहाज से चाईबासा में सबसे ज्यादा गर्मी महसूस की जा रही है.
मौसम केंद्र, रांची की ओर से 29 जनवरी को जारी रिपोर्ट के मुताबिक पिछले 24 घंटों में सबसे कम तापमान रांची के कांके क्षेत्र में 10.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ है. हालांकि रांची का ओवरऑल न्यूनतम तापमान 15.1 डिग्री पर पहुंच चुका है. कांके के बाद सबसे कम तापमान डाल्टनगंज में 11.6 डिग्री सेल्सियस है. इसके अलावा लातेहार में 11.9 डिग्री, खूंटी में 12.8 डिग्री , कोडरमा में 13.1 डिग्री , हजारीबाग में 13.1 डिग्री, पाकुड़ में 13.3 डिग्री , लोहरदगा में 13.5 डिग्री , देवघर में 14.0 डिग्री , सरायकेला में 14.0 डिग्री , बोकारो में 15.1 डिग्री और जमशेदपुर में 16.2 डिग्री पहुंच चुका है. आलम यह है कि दिन के वक्त घरों में पंखा चलाने की जरूरत महसूस होने लगी है. सिर्फ रात के वक्त हल्की ठंड महसूस हो रही है.

अधिकतम पारा चढ़ा, महसूस होने लगी गर्मी

धूप निकलते ही गर्मी महसूस होने लग रही है. पिछले 24 घंटों में सबसे ज्यादा पारा चाईबासा में 30.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ है. चाईबासा के बाद पड़ोसी जिला सरायकेला गर्मी के मामले में दूसरे स्थान पर है. सरायकेला का अधिकतम तापमान 29.9 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच चुका है. वहीं जमशेदपुर में भी गर्मी अपनी रंग दिखाने लगी है. जमशेदपुर में पारा 29.5 डिग्री पर चला गया है. इसके अलावा , डाल्टनगंज में 28.8 डिग्री सेल्सियस, देवघर में 28.1 डिग्री , खूंटी में 28.0 डिग्री , कोडरमा में 27.7 डिग्री , गुमला में 27.5 डिग्री , हजारीबाग में 27.5 डिग्री , बोकारो में 27.5 डिग्री , सिमडेगा में 27.5 डिग्री , लोहरदगा में 27.4 डिग्री , पाकुड़ में 27.3 डिग्री और रांची में 26.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ है. सबसे कम अधिकतम तापमान लातेहार में 22.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ है.
वहीं पिछले 24 घंटों में बोकारो, रांची और पाकुड़ का न्यूनतम तापमान 2.0 डिग्री से 4.0 डिग्री सेल्सियस तक सामान्य से ज्यादा रिकॉर्ड हुआ है. सामान्य की तुलना में कोडरमा, हजारीबाग, खूंटी और रांची के अधिकतम तापमान में 1.0 से 2.0 डिग्री सेल्सियस तक की बढो़तरी हुई है. मौसम केंद्र के मुताबिक 20 जनवरी को मौसम शुष्क और आसमान साफ रहेगा, लेकिन 31 जनवरी और 1 फरवरी को दिन में कहीं-कहीं आंशिक बादल छाए रहने की संभावना है.

Share. Facebook Twitter Email Threads Telegram WhatsApp Copy Link
जस्ट पोस्ट
  • Website

Related Posts

जिला दण्डाधिकारी-सह-उपायुक्त, रांची मंजूनाथ भजन्त्री का जनता दरबार

May 11, 2026

बूढ़ा पहाड़ का दौरा करेंगी झारखंड की गृह सचिव, विकास योजनाओं को लेकर होगी बैठक

May 11, 2026

चुनाव तक चुप्पी, चुनाव बाद त्याग का उपदेश, मोदी सरकार की सच्चाई अब सामने है : विनोद पांडेय

May 11, 2026

टाटा स्टील के रिटायर कर्मचारी ने की पत्नी, बेटे और बेटी की हत्या, फैली सनसनी

May 11, 2026

बंद दरवाजे के पीछे मौत की फैक्ट्री, जाम के नाम पर ज’हर

May 11, 2026

ओवरटेक के दौरान पलटा स्कूली वाहन, आधा दर्जन से अधिक बच्चों घायल

May 11, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

अभी-अभी

जिला दण्डाधिकारी-सह-उपायुक्त, रांची मंजूनाथ भजन्त्री का जनता दरबार

May 11, 2026

बूढ़ा पहाड़ का दौरा करेंगी झारखंड की गृह सचिव, विकास योजनाओं को लेकर होगी बैठक

May 11, 2026

चुनाव तक चुप्पी, चुनाव बाद त्याग का उपदेश, मोदी सरकार की सच्चाई अब सामने है : विनोद पांडेय

May 11, 2026

टाटा स्टील के रिटायर कर्मचारी ने की पत्नी, बेटे और बेटी की हत्या, फैली सनसनी

May 11, 2026

बंद दरवाजे के पीछे मौत की फैक्ट्री, जाम के नाम पर ज’हर

May 11, 2026
© 2026 Just Post. Designed by Launching Press.
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Terms and Conditions
  • AdSense Policy

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.