Close Menu
Just PostJust Post
  • आज की बड़ी खबरें
  • झारखंड
  • बिहार
  • देश
  • दुनिया
  • राजनीति
  • खेल
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • धर्म-अध्याय
  • लेख
Facebook X (Twitter) Instagram
Just PostJust Post
Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • राज्य
    • झारखंड
    • बिहार
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • खेल
  • मनोरंजन
  • धर्म-अध्याय
  • लेख
Just PostJust Post
  • आज की बड़ी खबरें
  • झारखंड
  • बिहार
  • देश
  • दुनिया
  • राजनीति
  • खेल
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • धर्म-अध्याय
  • लेख
Home»Uncategorized»धनबाद में पेट्रोल छिड़क तीन लोगों को जिंदा जलाने का प्रयास, एक की हालत गंभीर,
Uncategorized

धनबाद में पेट्रोल छिड़क तीन लोगों को जिंदा जलाने का प्रयास, एक की हालत गंभीर,

जस्ट पोस्टBy जस्ट पोस्टJanuary 28, 2026No Comments2 Mins Read1 Views
Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Threads Copy Link
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Threads Telegram WhatsApp Copy Link

धनबाद: जिले के जोरापोखर थाना क्षेत्र में जमीन विवाद का मामला हिंसक रूप ले लिया. बात इस कदर बिगड़ गई कि तीन लोगों पर पेट्रोल उड़ेलकर जिंदा जलाने का प्रयास किया गया है. घटना को लेकर इलाके में दहशत का माहौल है.

पुलिस के अनुसार घटना मंगलवार देर रात डिगवाडीह इलाके में हुई है. गुमटी (दुकान) को लेकर हुए विवाद में मदन राम नामक शख्स पर अपने ही चचेरे भाई उत्सव राम, विवेक राम और विनायक गुप्ता पर पेट्रोल छिड़ककर जिंदा जलाने का आरोप लगा है. मदन राम का एक राजनीतिक पार्टी से ताल्लुक बताया जाता है.
अचानक हुई इस घटना से मौके पर अफरा-तफरी मच गई और आसपास के लोग दहशत में आ गए. घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों की मदद से तीनों घायलों को आनन-फानन में एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया. डॉक्टर के अनुसार उत्सव राम की हालत गंभीर बनी हुई है, जबकि अन्य दोनों झुलसे लोगों का इलाज जारी है.

पीड़ित पक्ष का आरोप है कि मदन राम और उत्सव राम के बीच वर्षों से जमीन को लेकर विवाद चल रहा है. परिजनों का कहना है कि इससे पहले भी कई बार जानलेवा हमले की कोशिश की जा चुकी है, लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई.
वहीं घटना के बाद बुधवार को जोरापोखर थाना की पुलिस अस्पताल पहुंची और तीनों झुलसे लोगों का बयान लिया. पीड़ित परिवार ने पुलिस से आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने और न्याय की मांग की है.

वहीं इस संबंध में जोरापोखर थाना के एसआई विपिन कुमार ने कहा कि पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है. बयान और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

Share. Facebook Twitter Email Threads Telegram WhatsApp Copy Link
जस्ट पोस्ट
  • Website

Related Posts

जिला दण्डाधिकारी-सह-उपायुक्त, रांची मंजूनाथ भजन्त्री का जनता दरबार

May 11, 2026

बूढ़ा पहाड़ का दौरा करेंगी झारखंड की गृह सचिव, विकास योजनाओं को लेकर होगी बैठक

May 11, 2026

चुनाव तक चुप्पी, चुनाव बाद त्याग का उपदेश, मोदी सरकार की सच्चाई अब सामने है : विनोद पांडेय

May 11, 2026

टाटा स्टील के रिटायर कर्मचारी ने की पत्नी, बेटे और बेटी की हत्या, फैली सनसनी

May 11, 2026

बंद दरवाजे के पीछे मौत की फैक्ट्री, जाम के नाम पर ज’हर

May 11, 2026

ओवरटेक के दौरान पलटा स्कूली वाहन, आधा दर्जन से अधिक बच्चों घायल

May 11, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

अभी-अभी

जिला दण्डाधिकारी-सह-उपायुक्त, रांची मंजूनाथ भजन्त्री का जनता दरबार

May 11, 2026

बूढ़ा पहाड़ का दौरा करेंगी झारखंड की गृह सचिव, विकास योजनाओं को लेकर होगी बैठक

May 11, 2026

चुनाव तक चुप्पी, चुनाव बाद त्याग का उपदेश, मोदी सरकार की सच्चाई अब सामने है : विनोद पांडेय

May 11, 2026

टाटा स्टील के रिटायर कर्मचारी ने की पत्नी, बेटे और बेटी की हत्या, फैली सनसनी

May 11, 2026

बंद दरवाजे के पीछे मौत की फैक्ट्री, जाम के नाम पर ज’हर

May 11, 2026
© 2026 Just Post. Designed by Launching Press.
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Terms and Conditions
  • AdSense Policy

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.