Close Menu
Just PostJust Post
  • आज की बड़ी खबरें
  • झारखंड
  • बिहार
  • देश
  • दुनिया
  • राजनीति
  • खेल
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • धर्म-अध्याय
  • लेख
Facebook X (Twitter) Instagram
Just PostJust Post
Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • राज्य
    • झारखंड
    • बिहार
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • खेल
  • मनोरंजन
  • धर्म-अध्याय
  • लेख
Just PostJust Post
  • आज की बड़ी खबरें
  • झारखंड
  • बिहार
  • देश
  • दुनिया
  • राजनीति
  • खेल
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • धर्म-अध्याय
  • लेख
Home»Breaking News»जमशेदपुर से किडनैप कैरव गांधी सकुशल बरामद, 13 दिन पहले हुआ था अपहरण
Breaking News

जमशेदपुर से किडनैप कैरव गांधी सकुशल बरामद, 13 दिन पहले हुआ था अपहरण

जस्ट पोस्टBy जस्ट पोस्टJanuary 27, 2026No Comments2 Mins Read26 Views
Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Threads Copy Link
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Threads Telegram WhatsApp Copy Link

जमशेदपुर:जमशेदपुर से अपहरण किए गए कैरव गांधी को सकुशल बरामद कर लिया गया है. जमशेदपुर पुलिस ने कैरव गांधी को हजारीबाग बिहार बॉर्डर से बरामद किया है. इसके बाद पुलिस ने कैरव को सुरक्षित उसके परिवार को सौंप दिया. अपहरणकर्ता कैरव गांधी को ट्रांजिट कर रहे थे. इसी दौरान पुलिस ने उन्हें धर दबोचा और कारोबारी को सकुशल बरामद कर लिया है.

शिफ्टिंग कर रहे थे अपराधी

जमशेदपुर पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बिहार का एक बड़ा किडनैपिंग गिरोह इस वारदात के पीछे शामिल है. जमशेदपुर पुलिस का कहना है कि कारोबारी कैरव गांधी को किडनैपर्स हर दिन एक जगह से दूसरे जगह शिफ्ट कर रहे थे. इसी दौरान पुलिस को यह इनपुट मिला कि हजारीबाग के चौपारण के आसपास बिहार वाले इलाके से कारोबारी को एक बार फिर शिफ्ट किया जा रहा है. इसी सूचना पर पुलिस की कई टीमों ने एक साथ दबिश बनाई. इस दौरान अपराधी कैरव को कार में ही छोड़कर फरार हो गए. जिसके बाद कैरव गांधी को सकुशल बरामद कर लिया गया और जमशेदपुर पुलिस ने उन्हें सुरक्षित उनके घर पहुंचा दिया.

देवांग गांधी ने पुलिस का जताया आभार

मामले को लेकर कोल्हान का सबसे बड़ा व्यवसायिक संगठन सिंहभूम चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के अध्यक्ष मानव केडिया ने बताया कि जमशेदपुर पुलिस द्वारा कैरव गांधी को बरामद कर लिया गया. पुलिस ने आज सुबह साढ़े चार बजे कैरव गांधी को उसके परिजनों को सौंप दिया. देवांग गांधी ने इस पूरे मामले में सिंहभूम चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री, स्थानीय पुलिस एवं झारखंड पुलिस प्रशासन का आभार व्यक्त किया है.

कैरव गांधी को सकुशल बरामद कर लिया गया है. आपराधिक गैंग के खिलाफ आगे की कार्रवाई की जा रही है:- कुमार शिवाशीष, जमशेदपुर के सिटी एसपी

बता दें कि उधमी सह ASIA के उपाध्यक्ष देवांग गांधी का पुत्र कैरव गांधी 13 जनवरी 2026 के दोपहर को लापता हो गया था. कैरव का कार सरायकेला जिला के चांडिल थाना क्षेत्र में एक होटल के पास लावारिस अवस्था में पाया गया था. जबकि कैरव के मोबाइल का अंतिम लोकेशन जमशेदपुर के सोनारी क्षेत्र में मिला था. उसके बाद मोबाइल स्विच ऑफ पाया गया था. पुलिस ने छापेमारी करते हुए कैरव को सकुशल बरामद कर लिया.

Share. Facebook Twitter Email Threads Telegram WhatsApp Copy Link
जस्ट पोस्ट
  • Website

Related Posts

बूढ़ा पहाड़ का दौरा करेंगी झारखंड की गृह सचिव, विकास योजनाओं को लेकर होगी बैठक

May 11, 2026

चुनाव तक चुप्पी, चुनाव बाद त्याग का उपदेश, मोदी सरकार की सच्चाई अब सामने है : विनोद पांडेय

May 11, 2026

टाटा स्टील के रिटायर कर्मचारी ने की पत्नी, बेटे और बेटी की हत्या, फैली सनसनी

May 11, 2026

बंद दरवाजे के पीछे मौत की फैक्ट्री, जाम के नाम पर ज’हर

May 11, 2026

ओवरटेक के दौरान पलटा स्कूली वाहन, आधा दर्जन से अधिक बच्चों घायल

May 11, 2026

अर्पिता महिला मंडल द्वारा मेधावी विद्यार्थियों को सैमसंग टैबलेट प्रदान कर किया गया सम्मानित

May 11, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

अभी-अभी

बूढ़ा पहाड़ का दौरा करेंगी झारखंड की गृह सचिव, विकास योजनाओं को लेकर होगी बैठक

May 11, 2026

चुनाव तक चुप्पी, चुनाव बाद त्याग का उपदेश, मोदी सरकार की सच्चाई अब सामने है : विनोद पांडेय

May 11, 2026

टाटा स्टील के रिटायर कर्मचारी ने की पत्नी, बेटे और बेटी की हत्या, फैली सनसनी

May 11, 2026

बंद दरवाजे के पीछे मौत की फैक्ट्री, जाम के नाम पर ज’हर

May 11, 2026

ओवरटेक के दौरान पलटा स्कूली वाहन, आधा दर्जन से अधिक बच्चों घायल

May 11, 2026
© 2026 Just Post. Designed by Launching Press.
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Terms and Conditions
  • AdSense Policy

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.