Close Menu
Just PostJust Post
  • आज की बड़ी खबरें
  • झारखंड
  • बिहार
  • देश
  • दुनिया
  • राजनीति
  • खेल
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • धर्म-अध्याय
  • लेख
Facebook X (Twitter) Instagram
Just PostJust Post
Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • राज्य
    • झारखंड
    • बिहार
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • खेल
  • मनोरंजन
  • धर्म-अध्याय
  • लेख
Just PostJust Post
  • आज की बड़ी खबरें
  • झारखंड
  • बिहार
  • देश
  • दुनिया
  • राजनीति
  • खेल
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • धर्म-अध्याय
  • लेख
Home»Uncategorized»दावोस से लौटे झारखण्ड चैम्बर का प्रतिनिधिमंडल, रांची एयरपोर्ट पर हुआ स्वागत
Uncategorized

दावोस से लौटे झारखण्ड चैम्बर का प्रतिनिधिमंडल, रांची एयरपोर्ट पर हुआ स्वागत

जस्ट पोस्टBy जस्ट पोस्टJanuary 25, 2026No Comments3 Mins Read0 Views
Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Threads Copy Link
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Threads Telegram WhatsApp Copy Link

वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम 2026, दावोस (स्विट्ज़रलैंड) में भाग लेकर फेडरेशन ऑफ झारखण्ड चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज का प्रतिनिधिमंडल आज रांची लौटा। चैम्बर के अध्यक्ष आदित्य मल्होत्रा एवं महासचिव रोहित अग्रवाल के रांची एयरपोर्ट पहुंचने पर चैम्बर के पूर्व अध्यक्षगण, कार्यकारिणी समिति के सदस्य, उप-समितियों के चेयरमैन तथा परिवारजनों द्वारा उनका भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया गया तथा दावोस में झारखण्ड के हित में किए गए प्रयासों की सराहना की गई।
दावोस में आयोजित वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम के दौरान झारखण्ड सरकार के आधिकारिक प्रतिनिधिमंडल के साथ झारखण्ड चैम्बर की सहभागिता राज्य के व्यापार, उद्योग एवं निवेश के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि रही। वैश्विक मंच पर झारखण्ड की औद्योगिक संभावनाओं, निवेश अनुकूल नीतियों एवं मानव संसाधन की क्षमताओं को प्रभावी रूप से प्रस्तुत किया गया।

चैम्बर अध्यक्ष आदित्य मल्होत्रा ने कहा कि दावोस की यह यात्रा उनके लिए अद्भुत और अपेक्षा से कहीं अधिक सकारात्मक अनुभव रही।
उन्होंने कहा कि झारखण्ड एक क्रिटिकल मिनरल रिच स्टेट है और आने वाले समय में इन महत्वपूर्ण खनिजों का सर्वाधिक लाभ झारखण्ड को मिलेगा। वैश्विक उद्योग जगत में क्रिटिकल मिनरल्स को लेकर गहरी रुचि देखने को मिली, जिससे झारखण्ड के लिए दीर्घकालीन निवेश के नए अवसर खुलेंगे। उन्होंने कहा कि माननीय मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन के नेतृत्व में झारखण्ड सरकार ने जिस सशक्त तरीके से राज्य की संभावनाओं को वैश्विक मंच पर रखा, वह सराहनीय है। वैश्विक उद्योग प्रतिनिधियों के साथ हुई बैठकों में झारखण्ड के व्यापार, उद्योग, निवेश और रोजगार की संभावनाओं को लेकर अत्यंत सकारात्मक माहौल बना। झारखण्ड चैम्बर राज्य के औद्योगिक विकास को गति देने हेतु सरकार के साथ मिलकर पूरी प्रतिबद्धता से कार्य करता रहेगा।

चैम्बर महासचिव रोहित अग्रवाल ने कहा कि दावोस यात्रा का लाभ आने वाले दिनों में झारखण्ड को स्पष्ट रूप से देखने को मिलेगा।
उन्होंने बताया कि वैश्विक उद्यमियों के साथ हुई हर महत्वपूर्ण बैठक एवं एमओयू प्रक्रिया में माननीय मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन स्वयं सक्रिय रूप से शामिल रहे, जिससे निवेशकों में राज्य के प्रति गहरा विश्वास उत्पन्न हुआ। उन्होंने कहा कि कई वैश्विक उद्यमियों एवं उद्योग समूहों ने झारखण्ड में निवेश की स्पष्ट इच्छा जताई है, जो राज्य के लिए अत्यंत उत्साहजनक संकेत है।
श्री अग्रवाल ने माननीय मुख्यमंत्री के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि झारखण्ड चैम्बर को आधिकारिक प्रतिनिधिमंडल में सहभागी बनाकर व्यापार और उद्योग की आवाज़ को वैश्विक मंच तक पहुँचाने का अवसर दिया गया, जिससे राज्य में निवेश, तकनीक और रोजगार सृजन को नई दिशा मिलेगी।

चैम्बर प्रतिनिधिमण्डल के साथ नगर विकास, पर्यटन एवं खेलकूद मंत्री श्री सुदिव्य कुमार भी रांची लौटे। चैम्बर के पूर्व अध्यक्ष पवन शर्मा और किशोर मंत्री ने अंगवस्त्र व बुके देकर एयरपोर्ट पर उनका अभिनंदन किया। माननीय मंत्री ने कहा कि दावोस यात्रा झारखण्ड के लिए अत्यंत उपयोगी और परिणामदायक रही। वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम के मंच पर झारखण्ड की पर्यटन, निवेश और औद्योगिक संभावनाओं को वैश्विक स्तर पर मजबूती से प्रस्तुत किया गया। आने वाले समय में इस यात्रा का सकारात्मक प्रभाव राज्य में निवेश और पर्यटन विकास के रूप में देखने को मिलेगा।

इस अवसर पर चैम्बर के सह सचिव नवजोत अलंग, कोषाध्यक्ष अनिल अग्रवाल, कार्यकारिणी सदस्य पूजा ढाढा, अमित शर्मा, शैलेश अग्रवाल, पूर्व अध्यक्ष पवन शर्मा, किशोर मंत्री, सदस्य आर एस अग्रवाल, किशन अग्रवाल, आनंद जालान, तेजविंदर सिंह, अनीश सिंह, सुभाष पटवारी, नेहा पटवारी, सुनिल अग्रवाल, शैलेन्द्र सुमन, राजीव चौधरी, माला कुजूर, संतोष सोनी, कृष्णा कांत, नरेश केडिया, अनस मुर्मू, कृष मल्होत्रा, श्रीमती वीणा मल्होत्रा समेत कई सदस्य उपस्थित थे।

Share. Facebook Twitter Email Threads Telegram WhatsApp Copy Link
जस्ट पोस्ट
  • Website

Related Posts

मोदी सरकार के 12 साल उपलब्धियां नहीं 24 गबनों का कार्यकाल रहा : सुप्रियो भट्टाचार्य

June 29, 2026

राम और हनुमान का चरित्र त्याग, भक्ति और आदर्श का शिखर: मुनि श्री सुयश सागर जी

June 29, 2026

दिल्ली में राष्ट्रीय ग्रामीण विकास सम्मेलन में शामिल हुई मंत्री दीपिका पांडेय सिंह

June 29, 2026

खनन संविदाओं के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु क्षमता संवर्धन कार्यक्रम का आयोजन

June 29, 2026

बुढ़मू में महिला ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

June 29, 2026

मानव अधिकार और समावेशी विकास पर राष्ट्रीय मंथन: ‘वसुधैव कुटुंबकम्’ की भावना से ही बनेगा समृद्ध भारत: न्यायमूर्ति विद्युत रंजन सारंगी

June 29, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

अभी-अभी

मोदी सरकार के 12 साल उपलब्धियां नहीं 24 गबनों का कार्यकाल रहा : सुप्रियो भट्टाचार्य

June 29, 2026

राम और हनुमान का चरित्र त्याग, भक्ति और आदर्श का शिखर: मुनि श्री सुयश सागर जी

June 29, 2026

दिल्ली में राष्ट्रीय ग्रामीण विकास सम्मेलन में शामिल हुई मंत्री दीपिका पांडेय सिंह

June 29, 2026

खनन संविदाओं के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु क्षमता संवर्धन कार्यक्रम का आयोजन

June 29, 2026

बुढ़मू में महिला ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

June 29, 2026
© 2026 Just Post. Designed by Launching Press.
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Terms and Conditions
  • AdSense Policy

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.