Close Menu
Just PostJust Post
  • आज की बड़ी खबरें
  • झारखंड
  • बिहार
  • देश
  • दुनिया
  • राजनीति
  • खेल
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • धर्म-अध्याय
  • लेख
Facebook X (Twitter) Instagram
Just PostJust Post
Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • राज्य
    • झारखंड
    • बिहार
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • खेल
  • मनोरंजन
  • धर्म-अध्याय
  • लेख
Just PostJust Post
  • आज की बड़ी खबरें
  • झारखंड
  • बिहार
  • देश
  • दुनिया
  • राजनीति
  • खेल
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • धर्म-अध्याय
  • लेख
Home»देश»हिट हुआ भारत का चुनावी मॉडल, अब दुनिया के कई देश कराएंगे एसआईआर
देश

हिट हुआ भारत का चुनावी मॉडल, अब दुनिया के कई देश कराएंगे एसआईआर

जस्ट पोस्टBy जस्ट पोस्टJanuary 24, 2026No Comments2 Mins Read2 Views
Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Threads Copy Link
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Threads Telegram WhatsApp Copy Link

नई दिल्ली: लोकतांत्रिक प्रक्रियाओं को और अधिक पारदर्शी और सटीक बनाने की दिशा में भारत के चुनावी नवाचारों ने वैश्विक स्तर पर अपनी छाप छोड़ी है। अब मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) का कार्य केवल भारत तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि दुनिया के अधिकांश लोकतांत्रिक देशों के चुनाव प्रबंधन निकायों (ईएमबी) ने भी अपने यहां मतदाता सूची के शुद्धीकरण के लिए इसी पद्धति को अपनाने पर बल दिया है।

भारत मंडपम में आयोजित ‘लोकतंत्र और चुनाव प्रबंधन’पर तीन दिवसीय अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन (आईआईसीडीईएम-2026) के समापन पर यह महत्वपूर्ण सहमति बनी। इस सम्मेलन में 42 देशों के चुनाव प्रबंधन निकायों और 27 देशों के मिशन प्रमुखों ने भाग लिया। सभी प्रतिनिधियों ने सर्वसम्मति से अपने देशों में मतदाता सूची को त्रुटिहीन बनाने और हर मतदाता को फोटो पहचान पत्र उपलब्ध कराने के प्रति अपनी प्रतिबद्धता जाहिर की। सम्मेलन के अंतिम दिन ‘दिल्ली घोषणा 2026’ को साझा किया गया।

भारत के मुख्य निर्वाचन आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार ने घोषणा पत्र के पांच प्रमुख स्तंभों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सभी प्रतिभागी देश अब पांच क्षेत्रों में मिलकर काम करेंगे- मतदाता सूची की शुद्धता, चुनाव संचालन, अनुसंधान एवं प्रकाशन, प्रौद्योगिकी का उन्नत उपयोग और प्रशिक्षण एवं क्षमता निर्माण। मुख्य निर्वाचन आयुक्त ने स्पष्ट किया कि कानून के अनुसार तैयार की गई एक शुद्ध मतदाता सूची ही किसी भी लोकतंत्र की असली नींव होती है। उन्होंने जोर दिया कि चुनाव प्रबंधन निकायों को पारदर्शी चुनावों के लिए सभी मतदाताओं को फोटो पहचान पत्र प्रदान करने का निरंतर प्रयास करना चाहिए। सम्मेलन के दौरान भारत के अंतरराष्ट्रीय लोकतंत्र और चुनाव प्रबंधन संस्थान (आईआईसीडीईएम) द्वारा विशेष गहन पुनरीक्षण तकनीक पर विस्तार से चर्चा की गई।

विभिन्न सत्रों में यह उभरकर आया कि भारतीय निर्वाचन आयोग द्वारा अपनाई जाने वाली यह प्रक्रिया फर्जी मतदाताओं को हटाने और पात्र नागरिकों को जोड़ने में अत्यंत प्रभावी है। इस वैश्विक महाकुंभ में शैक्षणिक संस्थानों और मुख्य निर्वाचन अधिकारियों सहित लगभग 1,000 प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया। सम्मेलन की सफलता को देखते हुए सभी देशों ने अपनी प्रगति की समय-समय पर समीक्षा करने का संकल्प लिया है। इसी कड़ी में, 3 से 5 दिसंबर 2026 को नई दिल्ली में दोबारा मिलने का प्रस्ताव भी सर्वसम्मति से स्वीकार किया गया। यह सम्मेलन इस बात का प्रमाण है कि चुनावी शुद्धता के भारतीय मॉडल को अब वैश्विक मानक के रूप में देखा जा रहा है।

चुनाव प्रबंधन अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन ज्ञानेश कुमार मुख्य निर्वाचन आयुक्त दिल्ली घोषणा 2026 भारतीय चुनाव मॉडल मतदाता सूची पुनरीक्षण SIR
Share. Facebook Twitter Email Threads Telegram WhatsApp Copy Link
जस्ट पोस्ट
  • Website

Related Posts

दिल्ली में राष्ट्रीय ग्रामीण विकास सम्मेलन में शामिल हुई मंत्री दीपिका पांडेय सिंह

June 29, 2026

राम मंदिर दान चोरी मामले में पहला बड़ा एक्शन

June 26, 2026

दिशोम गुरु शिबू सोरेन को मरणोपरांत पद्म भूषण, पत्नी श्रीमती रूपी सोरेन ने ग्रहण किया सम्मान

June 23, 2026

गिरिडीह प्रसिद्ध जैन तीर्थस्थल बीस पंथी कोठी घूमने आए युवक को कोलकाता पुलिस ने किया गिरफ्तार

June 21, 2026

कांग्रेस ने गठबंधन को दिया धोखा, पूरे मामले की हो जांच: भाकपा माले

June 19, 2026

झारखंड राज्यसभा चुनाव: बैजनाथ राम और परिमल नाथवाणी जीते।

June 18, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

अभी-अभी

मोदी सरकार के 12 साल उपलब्धियां नहीं 24 गबनों का कार्यकाल रहा : सुप्रियो भट्टाचार्य

June 29, 2026

राम और हनुमान का चरित्र त्याग, भक्ति और आदर्श का शिखर: मुनि श्री सुयश सागर जी

June 29, 2026

दिल्ली में राष्ट्रीय ग्रामीण विकास सम्मेलन में शामिल हुई मंत्री दीपिका पांडेय सिंह

June 29, 2026

खनन संविदाओं के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु क्षमता संवर्धन कार्यक्रम का आयोजन

June 29, 2026

बुढ़मू में महिला ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

June 29, 2026
© 2026 Just Post. Designed by Launching Press.
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Terms and Conditions
  • AdSense Policy

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.