
नेतरहाट जाने के क्रम में झारखंड उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश एम. एस. सोनक गुरुवार को लोहरदगा पहुंचे। उनके आगमन पर लोहरदगा व्यवहार न्यायालय परिसर में गार्ड ऑफ ऑनर की सलामी दी गई। इस अवसर पर न्यायिक अधिकारियों के साथ-साथ जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन की ओर से उनका भव्य गरिमामय और सम्मानपूर्ण स्वागत किया गया।मुख्य न्यायाधीश एम.एस. सोनक ने लोहरदगा व्यवहार न्यायालय परिसर का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने न्यायालय परिसर का भ्रमण किया और न्यायिक व्यवस्था आधारभूत संरचना तथा उपलब्ध सुविधाओं का गहन अवलोकन किया। उनके आगमन से न्यायालय परिसर में विशेष चहल पहल देखने को मिली और न्यायिक अधिकारियों व अधिवक्ताओं में उत्साह का माहौल रहा।इस अवसर पर प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश राजकमल मिश्रा जिला न्यायाधीश प्रथम स्वयंभू मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी कृष्णकांत मिश्रा जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव राजेश कुमार प्रभारी न्यायाधीश अमित कुमार गुप्ता प्रधान न्यायाधीश कुटुंब न्यायालय प्रेमलता त्रिपाठी न्यायिक दंडाधिकारी जय स्मिता कुजूर एवं रोहित कुमार सहित कई न्यायिक पदाधिकारी उपस्थित रहे।जिला प्रशासन की ओर से उपायुक्त डॉ. कुमार ताराचंद तथा पुलिस प्रशासन की ओर से पुलिस अधीक्षक सादिक अनवर रिजवी सहित अन्य वरीय अधिकारी मौजूद रहे। अधिकारियों ने मुख्य न्यायाधीश के इस दौरे को जिले के लिए महत्वपूर्ण बताया।वहीं जिला बार एसोसिएशन की ओर से अध्यक्ष हेमंत कुमार सिंह एवं सचिव लाल दीपक नाथ शाहदेव के नेतृत्व में बड़ी संख्या में अधिवक्ताओं ने मुख्य न्यायाधीश का स्वागत किया और उनसे शिष्टाचार भेंट की। अधिवक्ताओं ने इस दौरे को जिला न्यायालय के लिए सकारात्मक और प्रेरणादायक बताया।मुख्य न्यायाधीश का यह दौरा जिला न्यायालय की कार्यप्रणाली को और अधिक सुदृढ़ करने न्यायिक व्यवस्थाओं को मजबूत बनाने तथा आम जनता के बीच न्याय व्यवस्था में विश्वास को और गहराने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

