Close Menu
Just PostJust Post
  • आज की बड़ी खबरें
  • झारखंड
  • बिहार
  • देश
  • दुनिया
  • राजनीति
  • खेल
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • धर्म-अध्याय
  • लेख
Facebook X (Twitter) Instagram
Just PostJust Post
Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • राज्य
    • झारखंड
    • बिहार
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • खेल
  • मनोरंजन
  • धर्म-अध्याय
  • लेख
Just PostJust Post
  • आज की बड़ी खबरें
  • झारखंड
  • बिहार
  • देश
  • दुनिया
  • राजनीति
  • खेल
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • धर्म-अध्याय
  • लेख
Home»Uncategorized»5 करोड़ दो नहीं तो दो दिन में जान से मार देंगे’, राहुल दुबे गैंग के नाम पर बिल्डर को मिली धमकी!
Uncategorized

5 करोड़ दो नहीं तो दो दिन में जान से मार देंगे’, राहुल दुबे गैंग के नाम पर बिल्डर को मिली धमकी!

जस्ट पोस्टBy जस्ट पोस्टJanuary 21, 2026No Comments2 Mins Read5 Views
Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Threads Copy Link
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Threads Telegram WhatsApp Copy Link

रांचीः राहुल दुबे गैंग झारखंड पुलिस के लिए बड़ी चुनौती बनते जा रहा है. राज्य भर से राहुल गैंग के अपराधी लगातार गिरफ्तार हो रहे हैं. इसके बावजूद दुबे गैंग का आतंक खत्म नहीं हो रहा है. ताजा मामला रांची के अरगोड़ा थाना क्षेत्र का है. यहां के एक बिल्डर से राहुल दुबे गैंग के नाम पर 5 करोड़ की रंगदारी मांगी गई है.

बिल्डर ने दर्ज करवाया एफआईआर

रांची के अरगोड़ा थाना क्षेत्र में रहने वाले बिल्डर राफे कमाल से राहुल दुबे गैंग के नाम पर 5 करोड़ की रंगदारी मांगी गई है. इस मामले को लेकर बिल्डर ने रांची के अरगोड़ा थाना में एफआईआर दर्ज करवाया है.

एफआईआर में बिल्डर ने बताया है कि उनकी पंडरा स्थित एक जमीन को लेकर कुछ लोग लगातार उन्हें धमका रहे हैं. धमकी देने वालों में तौसिफ, नईम, बादशाह और आसिफ शामिल है. राफे ने चारों के विरूद्ध अरगोड़ा थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी है. राफे ने पुलिस को बताया कि 6 जनवरी को जब वह अपने पंडरा स्थित जमीन पर गए तो वहां पर मुझे राहुल दुबे गैंग और अमन साहु गैंग के लोगों द्वारा काम करने की बात कहकर उन्हें भगा दिया.

वहां मौजूद लोगों ने उन्हें धमकी दी कि अगर वह जमीन नहीं छोड़ते हैं तो उन्हें अंजाम भुगताना पड़ेगा. शाम में जब वह घर लौटे तो 60110xxxxx नंबर से एक अज्ञात व्यक्ति ने उनके मोबाइल पर मैसेज भेजा. मैसेज में खुद को राहुल गैंग का प्रकाश शुक्ला बताते हुए 5 करोड़ रुपये रंगदारी की मांग की गई और न देने पर उसी जमीन पर दफन करने की धमकी दी गई. 17 जनवरी को उनके भाई की रेकी करते हुए वीडियो बनाकर भी उन्हें भेजा गया. जिसके बाद डर के मारे राफे थाना पहुंचे और मामला दर्ज कराया.

जांच में जुटी पुलिस

बता दें कि राहुल दुबे गैंग के द्वारा हाल के दिनों में राजधानी रांची सहित राज्य के कई जिलों में रंगदारी के लिए कॉल किए जा रहे हैं. इसी कड़ी में अब रांची के बिल्डर से भी पांच करोड़ की रंगदारी मांगी गई है. इस मामले में अरगोड़ा पुलिस ने कांड संख्या 22/2025 दर्ज किया है. जिसमे बीएनएस की धारा 111(2)111(31)111(51)308(A) के तहत केस दर्ज किया गया है. धमकी मिलने के बाद बिल्डर का पूरा परिवार डरा सहमा हुआ है और पुलिस से सुरक्षा की गुहार लगाई है.

Share. Facebook Twitter Email Threads Telegram WhatsApp Copy Link
जस्ट पोस्ट
  • Website

Related Posts

मोदी सरकार के 12 साल उपलब्धियां नहीं 24 गबनों का कार्यकाल रहा : सुप्रियो भट्टाचार्य

June 29, 2026

राम और हनुमान का चरित्र त्याग, भक्ति और आदर्श का शिखर: मुनि श्री सुयश सागर जी

June 29, 2026

दिल्ली में राष्ट्रीय ग्रामीण विकास सम्मेलन में शामिल हुई मंत्री दीपिका पांडेय सिंह

June 29, 2026

खनन संविदाओं के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु क्षमता संवर्धन कार्यक्रम का आयोजन

June 29, 2026

बुढ़मू में महिला ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

June 29, 2026

मानव अधिकार और समावेशी विकास पर राष्ट्रीय मंथन: ‘वसुधैव कुटुंबकम्’ की भावना से ही बनेगा समृद्ध भारत: न्यायमूर्ति विद्युत रंजन सारंगी

June 29, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

अभी-अभी

मोदी सरकार के 12 साल उपलब्धियां नहीं 24 गबनों का कार्यकाल रहा : सुप्रियो भट्टाचार्य

June 29, 2026

राम और हनुमान का चरित्र त्याग, भक्ति और आदर्श का शिखर: मुनि श्री सुयश सागर जी

June 29, 2026

दिल्ली में राष्ट्रीय ग्रामीण विकास सम्मेलन में शामिल हुई मंत्री दीपिका पांडेय सिंह

June 29, 2026

खनन संविदाओं के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु क्षमता संवर्धन कार्यक्रम का आयोजन

June 29, 2026

बुढ़मू में महिला ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

June 29, 2026
© 2026 Just Post. Designed by Launching Press.
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Terms and Conditions
  • AdSense Policy

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.