Close Menu
Just PostJust Post
  • आज की बड़ी खबरें
  • झारखंड
  • बिहार
  • देश
  • दुनिया
  • राजनीति
  • खेल
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • धर्म-अध्याय
  • लेख
Facebook X (Twitter) Instagram
Just PostJust Post
Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • राज्य
    • झारखंड
    • बिहार
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • खेल
  • मनोरंजन
  • धर्म-अध्याय
  • लेख
Just PostJust Post
  • आज की बड़ी खबरें
  • झारखंड
  • बिहार
  • देश
  • दुनिया
  • राजनीति
  • खेल
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • धर्म-अध्याय
  • लेख
Home»Uncategorized»म्यूजिकल फाउंटेन से गुलजार होगा पतरातू डैम,
Uncategorized

म्यूजिकल फाउंटेन से गुलजार होगा पतरातू डैम,

जस्ट पोस्टBy जस्ट पोस्टJanuary 21, 2026No Comments2 Mins Read0 Views
Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Threads Copy Link
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Threads Telegram WhatsApp Copy Link

रामगढ़: जिले की पहचान बन चुकी पतरातू घाटी और पतरातू डैम अब पर्यटन के नए दौर में प्रवेश करने जा रहा हैं. प्राकृतिक सुंदरता के लिए मशहूर यह इलाका अब आधुनिक पर्यटन आकर्षण के रूप में भी अपनी अलग पहचान बनाएगा. पतरातू डैम को और भव्य बनाने के उद्देश्य से निर्मित म्यूजिकल फाउंटेन पूरी तरह तैयार हो चुका है.
मंगलवार देर शाम इस म्यूजिकल फाउंटेन का सफल ट्रायल किया गया. जिससे आने वाले दिनों में पतरातू डैम पर्यटकों के लिए किसी उत्सव स्थल से कम नहीं होगा. ट्रायल के दौरान जैसे ही संगीत की धुन गूंजी, पानी की ऊंची-ऊंची फुहारें रंगीन रोशनी के साथ लयबद्ध होकर आसमान छू रहा था.

पूरा डैम परिसर रंग-बिरंगी आभा में नहाया नजर आ रहा था और मौजूद लोग इस नजारे को देखकर मंत्रमुग्ध हो गए. रांची से रामगढ़ के बीच स्थित पतरातू घाटी पहले से ही पर्यटकों के लिए एक प्राकृतिक स्वर्ग मानी जाती है. अब घाटी की खूबसूरत यात्रा के बाद पतरातू डैम पर म्यूजिकल फाउंटेन और लेजर शो पर्यटकों को दिन और रात दोनों समय अलग-अलग अनुभव प्रदान करेगा.
दिन में जहां पर्यटक पहाड़ों, जंगलों, झील के शांत जल और साइबेरियन पक्षियों की चहचहाट का आनंद ले सकेंगे, वहीं, शाम ढलते ही रोशनी, संगीत और लेजर का संगम रोमांच पैदा करेगा. म्यूजिकल फाउंटेन को और अधिक आकर्षक बनाने के लिए अत्याधुनिक लेजर शो की व्यवस्था की जा रही है, जिसमें पानी की धाराओं पर रंग-बिरंगे दृश्य और थीम आधारित प्रस्तुतियां दिखाई जाएंगी.
उम्मीद है कि इसी माह के अंत तक इसका औपचारिक उद्घाटन कर दिया जाएगा. पर्यटन विभाग और स्थानीय प्रशासन का मानना है कि इस पहल से पतरातू डैम झारखंड के प्रमुख नाइट टूरिज्म स्थलों में शामिल होगा. इससे न केवल पर्यटकों की संख्या बढ़ेगी, बल्कि स्थानीय लोगों के लिए रोजगार के नए अवसर भी सृजित होंगे. पतरातू घाटी और पतरातू डैम आने वाले समय में झारखंड पर्यटन का चमकता सितारा बनने की ओर बढ़ रहे हैं.

Share. Facebook Twitter Email Threads Telegram WhatsApp Copy Link
जस्ट पोस्ट
  • Website

Related Posts

जिला दण्डाधिकारी-सह-उपायुक्त, रांची मंजूनाथ भजन्त्री का जनता दरबार

May 11, 2026

बूढ़ा पहाड़ का दौरा करेंगी झारखंड की गृह सचिव, विकास योजनाओं को लेकर होगी बैठक

May 11, 2026

चुनाव तक चुप्पी, चुनाव बाद त्याग का उपदेश, मोदी सरकार की सच्चाई अब सामने है : विनोद पांडेय

May 11, 2026

टाटा स्टील के रिटायर कर्मचारी ने की पत्नी, बेटे और बेटी की हत्या, फैली सनसनी

May 11, 2026

बंद दरवाजे के पीछे मौत की फैक्ट्री, जाम के नाम पर ज’हर

May 11, 2026

ओवरटेक के दौरान पलटा स्कूली वाहन, आधा दर्जन से अधिक बच्चों घायल

May 11, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

अभी-अभी

जिला दण्डाधिकारी-सह-उपायुक्त, रांची मंजूनाथ भजन्त्री का जनता दरबार

May 11, 2026

बूढ़ा पहाड़ का दौरा करेंगी झारखंड की गृह सचिव, विकास योजनाओं को लेकर होगी बैठक

May 11, 2026

चुनाव तक चुप्पी, चुनाव बाद त्याग का उपदेश, मोदी सरकार की सच्चाई अब सामने है : विनोद पांडेय

May 11, 2026

टाटा स्टील के रिटायर कर्मचारी ने की पत्नी, बेटे और बेटी की हत्या, फैली सनसनी

May 11, 2026

बंद दरवाजे के पीछे मौत की फैक्ट्री, जाम के नाम पर ज’हर

May 11, 2026
© 2026 Just Post. Designed by Launching Press.
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Terms and Conditions
  • AdSense Policy

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.