Close Menu
Just PostJust Post
  • आज की बड़ी खबरें
  • झारखंड
  • बिहार
  • देश
  • दुनिया
  • राजनीति
  • खेल
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • धर्म-अध्याय
  • लेख
Facebook X (Twitter) Instagram
Just PostJust Post
Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • राज्य
    • झारखंड
    • बिहार
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • खेल
  • मनोरंजन
  • धर्म-अध्याय
  • लेख
Just PostJust Post
  • आज की बड़ी खबरें
  • झारखंड
  • बिहार
  • देश
  • दुनिया
  • राजनीति
  • खेल
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • धर्म-अध्याय
  • लेख
Home»Uncategorized»जनता दरबार में अफसरों पर गिरी गाज
Uncategorized

जनता दरबार में अफसरों पर गिरी गाज

जस्ट पोस्टBy जस्ट पोस्टJanuary 19, 2026No Comments2 Mins Read25 Views
Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Threads Copy Link
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Threads Telegram WhatsApp Copy Link

उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री की अध्यक्षता में समाहरणालय में जनता दरबार लगाया गया. इस दौरान जिले के गांव और शहर से बड़ी संख्या में लोग अपनी समस्याएं लेकर पहुंचे.
लोगों ने जमीन विवाद, पेंशन, प्रमाण-पत्र, राजस्व काम, सरकारी योजनाओं में देरी जैसी शिकायतें रखीं. उपायुक्त ने सभी की बातें ध्यान से सुनीं और अधिकारियों को जल्दी कार्रवाई करने का साफ निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि काम में लापरवाही करने वालों पर सख्त कदम उठाया जाएगा.
इटकी अंचल अधिकारी को शो-कॉज, कर्मचारी पर कार्रवाई
इटकी अंचल के एक बुजुर्ग को जमीन के काम के लिए बार-बार दौड़ाने की शिकायत पर उपायुक्त ने अंचल अधिकारी इटकी को फटकार लगाई और शो-कॉज नोटिस दिया. साथ ही नगड़ी के राजस्व कर्मचारी पर कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया,


सोनाहातु अंचल अधिकारी और कर्मचारी से जवाब तलब
सोनाहातु अंचल में पंजी-2 सुधार का मामला लंबे समय से लंबित रहने पर अंचल अधिकारी और संबंधित कर्मचारी को शो-कॉज नोटिस देकर जवाब मांगा गया.


पूजा स्थल और महिला से दुर्व्यवहार की शिकायत
बसंतपुर–बादालु क्षेत्र में सरना पूजा स्थल से जुड़ी शिकायत पर पूरे मामले की गंभीर जांच के आदेश दिए गए. बुढ़मू की एक महिला ने दुर्व्यवहार और शोषण की शिकायत की, जिस पर अधिकारियों को तुरंत जांच का निर्देश दिया गया.


16 परिवारों को दोबारा उजड़ने का डर
गेतलसुद डैम से विस्थापित 16 परिवारों ने भू-माफियाओं द्वारा जमीन कब्जा करने की शिकायत की. उपायुक्त ने इस मामले में वरीय पुलिस अधीक्षक और अनुमंडल पदाधिकारी को तुरंत कार्रवाई के निर्देश दिए.
मारपीट और चोरी के मामले में सख्त रुख
बुढ़मू थाना क्षेत्र की एक महिला ने मारपीट और चोरी की शिकायत की. उपायुक्त ने मामले को गंभीर मानते हुए पुलिस अधिकारियों को कार्रवाई करने का आदेश दिया.


गलत आरोप लगाने वालों पर भी होगी कार्रवाई
नामकुम अंचल अधिकारी पर गलत आरोप लगाने के मामले में जांच के आदेश दिए गए, ताकि कोई भी बेबुनियाद आरोप न लगा सके.


100 साल पुराने तालाब को नुकसान, काम रोकने का आदेश
वार्ड संख्या-53 में 100 वर्ष पुराने बसारगढ़ तालाब को नुकसान पहुंचाने की शिकायत पर उपायुक्त ने तुरंत जांच कर काम रोकने का निर्देश दिया.

Share. Facebook Twitter Email Threads Telegram WhatsApp Copy Link
जस्ट पोस्ट
  • Website

Related Posts

जिला दण्डाधिकारी-सह-उपायुक्त, रांची मंजूनाथ भजन्त्री का जनता दरबार

May 11, 2026

बूढ़ा पहाड़ का दौरा करेंगी झारखंड की गृह सचिव, विकास योजनाओं को लेकर होगी बैठक

May 11, 2026

चुनाव तक चुप्पी, चुनाव बाद त्याग का उपदेश, मोदी सरकार की सच्चाई अब सामने है : विनोद पांडेय

May 11, 2026

टाटा स्टील के रिटायर कर्मचारी ने की पत्नी, बेटे और बेटी की हत्या, फैली सनसनी

May 11, 2026

बंद दरवाजे के पीछे मौत की फैक्ट्री, जाम के नाम पर ज’हर

May 11, 2026

ओवरटेक के दौरान पलटा स्कूली वाहन, आधा दर्जन से अधिक बच्चों घायल

May 11, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

अभी-अभी

जिला दण्डाधिकारी-सह-उपायुक्त, रांची मंजूनाथ भजन्त्री का जनता दरबार

May 11, 2026

बूढ़ा पहाड़ का दौरा करेंगी झारखंड की गृह सचिव, विकास योजनाओं को लेकर होगी बैठक

May 11, 2026

चुनाव तक चुप्पी, चुनाव बाद त्याग का उपदेश, मोदी सरकार की सच्चाई अब सामने है : विनोद पांडेय

May 11, 2026

टाटा स्टील के रिटायर कर्मचारी ने की पत्नी, बेटे और बेटी की हत्या, फैली सनसनी

May 11, 2026

बंद दरवाजे के पीछे मौत की फैक्ट्री, जाम के नाम पर ज’हर

May 11, 2026
© 2026 Just Post. Designed by Launching Press.
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Terms and Conditions
  • AdSense Policy

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.