Close Menu
Just PostJust Post
  • आज की बड़ी खबरें
  • झारखंड
  • बिहार
  • देश
  • दुनिया
  • राजनीति
  • खेल
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • धर्म-अध्याय
  • लेख
Facebook X (Twitter) Instagram
Just PostJust Post
Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • राज्य
    • झारखंड
    • बिहार
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • खेल
  • मनोरंजन
  • धर्म-अध्याय
  • लेख
Just PostJust Post
  • आज की बड़ी खबरें
  • झारखंड
  • बिहार
  • देश
  • दुनिया
  • राजनीति
  • खेल
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • धर्म-अध्याय
  • लेख
Home»Uncategorized»मंत्री दीपक प्रकाश ने औरंगाबाद में पंचायत सरकार भवन का किया निरीक्षण, दिए सख्त निर्देश
Uncategorized

मंत्री दीपक प्रकाश ने औरंगाबाद में पंचायत सरकार भवन का किया निरीक्षण, दिए सख्त निर्देश

जस्ट पोस्टBy जस्ट पोस्टJanuary 19, 2026No Comments2 Mins Read0 Views
Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Threads Copy Link
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Threads Telegram WhatsApp Copy Link

औरंगाबाद : पंचायती राज मंत्री दीपक प्रकाश रविवार देर शाम दो दिवसीय दौरे पर औरंगाबाद पहुंचे. दाउदनगर के ठाकुर बिगहा से ही कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने उनका भव्य स्वागत किया. इसके बाद मंत्री सीधे ओबरा प्रखंड कार्यालय परिसर पहुंचे, जहां उन्होंने निर्माणाधीन पंचायत सरकार भवन का औचक निरीक्षण किया. मंत्री ने रात में टॉर्च की रोशनी में निर्माण कार्यों का बारीकी से जायजा लिया. निरीक्षण के दौरान उन्होंने ठेकेदार और विभागीय अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि निर्माण कार्य में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी. गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं होना चाहिए और तय मानकों के अनुसार ही कार्य पूरा कराया जाए.
मंत्री दीपक प्रकाश ने कहा कि वे पूरे राज्य का भ्रमण कर अधूरी और प्रगतिरत योजनाओं की जमीनी हकीकत जान रहे हैं. इसी क्रम में औरंगाबाद पहुंचे हैं, ताकि पंचायत सरकार भवन सहित अन्य योजनाओं की वास्तविक स्थिति की समीक्षा की जा सके. उन्होंने कहा कि पंचायत सरकार भवन ग्रामीण प्रशासन की रीढ़ है, जहां आम लोगों को एक ही परिसर में कई सुविधाएं उपलब्ध होंगी. इसलिए इसका निर्माण मजबूत, टिकाऊ और समय-सीमा के भीतर पूरा होना जरूरी है.
इस दौरान मंत्री ने अधिकारियों को निर्माण कार्य की नियमित निगरानी करने और किसी भी प्रकार की शिकायत पर त्वरित कार्रवाई करने का निर्देश दिया.

वहीं जनप्रतिनिधियों की सुरक्षा को लेकर मंत्री दीपक प्रकाश ने अहम बयान दिया. उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा पूर्व में जनप्रतिनिधियों को सुरक्षा के लिए हथियार लाइसेंस देने की घोषणा की गई थी. अब इस दिशा में विभागीय प्रक्रिया को तेज कर दिया गया है. जो जनप्रतिनिधि इसके योग्य हैं और जिन्हें सुरक्षा की आवश्यकता है,उनके आवेदनों की जांच की जा रही है. जांच पूरी होने के बाद नियमानुसार उन्हें लाइसेंस उपलब्ध कराया जाएगा.

मंत्री दीपक प्रकाश रविवार को अरवल होते हुए औरंगाबाद पहुंचे थे. ओबरा में निरीक्षण के बाद वे सर्किट हाउस पहुंचे,जहां कार्यकर्ताओं से मुलाकात की. इसके बाद टेंगरा में रात्रि भोज कार्यक्रम में शामिल हुए.

Share. Facebook Twitter Email Threads Telegram WhatsApp Copy Link
जस्ट पोस्ट
  • Website

Related Posts

जिला दण्डाधिकारी-सह-उपायुक्त, रांची मंजूनाथ भजन्त्री का जनता दरबार

May 11, 2026

बूढ़ा पहाड़ का दौरा करेंगी झारखंड की गृह सचिव, विकास योजनाओं को लेकर होगी बैठक

May 11, 2026

चुनाव तक चुप्पी, चुनाव बाद त्याग का उपदेश, मोदी सरकार की सच्चाई अब सामने है : विनोद पांडेय

May 11, 2026

टाटा स्टील के रिटायर कर्मचारी ने की पत्नी, बेटे और बेटी की हत्या, फैली सनसनी

May 11, 2026

बंद दरवाजे के पीछे मौत की फैक्ट्री, जाम के नाम पर ज’हर

May 11, 2026

ओवरटेक के दौरान पलटा स्कूली वाहन, आधा दर्जन से अधिक बच्चों घायल

May 11, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

अभी-अभी

जिला दण्डाधिकारी-सह-उपायुक्त, रांची मंजूनाथ भजन्त्री का जनता दरबार

May 11, 2026

बूढ़ा पहाड़ का दौरा करेंगी झारखंड की गृह सचिव, विकास योजनाओं को लेकर होगी बैठक

May 11, 2026

चुनाव तक चुप्पी, चुनाव बाद त्याग का उपदेश, मोदी सरकार की सच्चाई अब सामने है : विनोद पांडेय

May 11, 2026

टाटा स्टील के रिटायर कर्मचारी ने की पत्नी, बेटे और बेटी की हत्या, फैली सनसनी

May 11, 2026

बंद दरवाजे के पीछे मौत की फैक्ट्री, जाम के नाम पर ज’हर

May 11, 2026
© 2026 Just Post. Designed by Launching Press.
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Terms and Conditions
  • AdSense Policy

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.