Close Menu
Just PostJust Post
  • आज की बड़ी खबरें
  • झारखंड
  • बिहार
  • देश
  • दुनिया
  • राजनीति
  • खेल
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • धर्म-अध्याय
  • लेख
Facebook X (Twitter) Instagram
Just PostJust Post
Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • राज्य
    • झारखंड
    • बिहार
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • खेल
  • मनोरंजन
  • धर्म-अध्याय
  • लेख
Just PostJust Post
  • आज की बड़ी खबरें
  • झारखंड
  • बिहार
  • देश
  • दुनिया
  • राजनीति
  • खेल
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • धर्म-अध्याय
  • लेख
Home»Uncategorized»केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने आज दिल्ली में रिपब्लिक डे परेड एनसीसी रैली में सम्मिलित हुए
Uncategorized

केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने आज दिल्ली में रिपब्लिक डे परेड एनसीसी रैली में सम्मिलित हुए

जस्ट पोस्टBy जस्ट पोस्टJanuary 18, 2026No Comments3 Mins Read0 Views
Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Threads Copy Link
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Threads Telegram WhatsApp Copy Link

रक्षा राज्य मंत्री  संजय सेठ ने आज दिल्ली छावनी में राष्ट्रीय कैडेट कोर (NCC) गणतंत्र दिवस शिविर (RDC) का दौरा किया। उनके आगमन पर, NCC कैडेटों द्वारा उन्हें ‘गार्ड ऑफ ऑनर’ दिया गया, जिसके बाद ग्वालियर के सिंधिया स्कूल के कैडेटों द्वारा प्रभावशाली बैंड का प्रदर्शन किया गया l
कुल 17 लाख एनसीसी कैडेट्स में इस रैली के लिए देश भर के 2406 कैडेट्स का चयन किया गया जिसमें 898 लड़कियां 1508 लड़के शामिल हैं।
इस अवसर पर अधिकारियों और कैडेटों को संबोधित करते हुए, रक्षा राज्य मंत्री श्री सेठ ने कहा गणतंत्र दिवस केवल एक राष्ट्रीय उत्सव नहीं है, बल्कि यह हमारे संविधान और स्वतंत्रता सेनानियों के प्रति एक श्रद्धांजलि है। NCC कैडेटों की भूमिका पर प्रकाश डालते हुए, श्री सेठ ने कहा एनसीसी कैडेट्स का एक गौरवशाली अतीत रहा है एनसीसी के हमारे कैडेट्स कठिन से कठिन परिस्थिति में लोगों की सेवा अपना परम धर्म समझकर करते हैं यह हमारे लिए गर्व की बात है हाल ही में पंजाब में जिस प्रकार विपदा आई हमारे एनसीसी के कैडेट्स ने राष्ट्र निर्माण और आपदा प्रबंधन में अनुकरणीय भूमिका निभाई सेल्फ बिफोर सर्विस के आदर्श वाक्य का पालन करते हुए जमीनी स्तर पर राहत और बचाव कार्य में महत्वपूर्ण योगदान दिया यह हमारे लिए गर्व की बात है l श्री सेठ ने कैडेटों को ‘स्वदेशी’ अपनाने की बात कही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ‘स्टार्टअप इंडिया’ आज के युवाओं के लिए एक मील का पत्थर साबित हो रहा है और हमारे देश के युवा स्टार्टअप के माध्यम से अपने करियर को बनाने में जुटे हैं और भारत को एक विकसित राष्ट्र की ओर ले जाने में उनकी अहम भूमिका साबित हो रही है l
श्री संजय सेठ ने रांची से गए 15 कैडेटों से भी मिले, जिन्होंने राष्ट्रीय एकता और वीर बिरसा मुंडा के मूल्यों का संदेश फैलाने के लिए रांची से दिल्ली तक 1300 किलोमीटर की ‘वीर बिरसा मुंडा साइक्लोथॉन’ में भाग लिया। उन्होंने उन 10 NCC कैडेटों की भी प्रशंसा की, जिन्होंने 2025 में माउंट एवरेस्ट फतह किया था।
रक्षा राज्य मंत्री ने कैडेटों से आग्रह किया कि वे भविष्य की चुनौतियों का सामना करते हुए कर्तव्य, देशभक्ति और संवैधानिक मूल्यों के प्रति अडिग रहें और 2047 तक ‘विकसित भारत’ के निर्माण के लिए इसी दृढ़ संकल्प और कड़ी मेहनत को आगे बढ़ाएं। उन्होंने अगली पीढ़ी के नेताओं को गढ़ने के लिए NCC अधिकारियों और प्रशिक्षकों के प्रति आभार व्यक्त किया। तिरंगे के सम्मान और गरिमा को बनाए रखने का आह्वान करते हुए, उन्होंने एक मजबूत और समृद्ध भारत के निर्माण के लिए ईमानदारी के साथ सेवा जारी रखने की बात कही।
रक्षा राज्य मंत्री ने ‘फ्लैग एरिया’ का भी अवलोकन किया, जिसे सभी 17 निदेशालयों के कैडेटों द्वारा विभिन्न सामाजिक जागरूकता विषयों पर बड़ी बारीकी से तैयार किया गया था। इसके साथ ही उन्होंने ‘हॉल ऑफ फेम’ का भी दौरा किया, जहाँ कैडेटों ने NCC के गौरवशाली इतिहास, प्रशिक्षण गतिविधियों और उपलब्धियों के बारे में जानकारी दी।
माननीय आर.आर.एम. (राज्य रक्षा मंत्री) का स्वागत डीजी एनसीसी, लेफ्टिनेंट जनरल वीरेंद्र वत्स, वाईएसएम, एसएम, वीएसएम द्वारा किया गया। माननीय मंत्री जी ने ‘फ्लैग एरिया’ और ‘हॉल ऑफ फेम’ का निरीक्षण किया। साथ ही, उन्होंने शिप और एयरो मॉडल, युवा आपदा और ड्रोन प्रशिक्षण स्टालों सहित कैडेटों द्वारा प्रदर्शित प्रदर्शनियों की समीक्षा की और उनके नवाचार एवं तैयारी की सराहना की।

Share. Facebook Twitter Email Threads Telegram WhatsApp Copy Link
जस्ट पोस्ट
  • Website

Related Posts

जिला दण्डाधिकारी-सह-उपायुक्त, रांची मंजूनाथ भजन्त्री का जनता दरबार

May 11, 2026

बूढ़ा पहाड़ का दौरा करेंगी झारखंड की गृह सचिव, विकास योजनाओं को लेकर होगी बैठक

May 11, 2026

चुनाव तक चुप्पी, चुनाव बाद त्याग का उपदेश, मोदी सरकार की सच्चाई अब सामने है : विनोद पांडेय

May 11, 2026

टाटा स्टील के रिटायर कर्मचारी ने की पत्नी, बेटे और बेटी की हत्या, फैली सनसनी

May 11, 2026

बंद दरवाजे के पीछे मौत की फैक्ट्री, जाम के नाम पर ज’हर

May 11, 2026

ओवरटेक के दौरान पलटा स्कूली वाहन, आधा दर्जन से अधिक बच्चों घायल

May 11, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

अभी-अभी

जिला दण्डाधिकारी-सह-उपायुक्त, रांची मंजूनाथ भजन्त्री का जनता दरबार

May 11, 2026

बूढ़ा पहाड़ का दौरा करेंगी झारखंड की गृह सचिव, विकास योजनाओं को लेकर होगी बैठक

May 11, 2026

चुनाव तक चुप्पी, चुनाव बाद त्याग का उपदेश, मोदी सरकार की सच्चाई अब सामने है : विनोद पांडेय

May 11, 2026

टाटा स्टील के रिटायर कर्मचारी ने की पत्नी, बेटे और बेटी की हत्या, फैली सनसनी

May 11, 2026

बंद दरवाजे के पीछे मौत की फैक्ट्री, जाम के नाम पर ज’हर

May 11, 2026
© 2026 Just Post. Designed by Launching Press.
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Terms and Conditions
  • AdSense Policy

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.