Close Menu
Just PostJust Post
  • आज की बड़ी खबरें
  • झारखंड
  • बिहार
  • देश
  • दुनिया
  • राजनीति
  • खेल
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • धर्म-अध्याय
  • लेख
Facebook X (Twitter) Instagram
Just PostJust Post
Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • राज्य
    • झारखंड
    • बिहार
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • खेल
  • मनोरंजन
  • धर्म-अध्याय
  • लेख
Just PostJust Post
  • आज की बड़ी खबरें
  • झारखंड
  • बिहार
  • देश
  • दुनिया
  • राजनीति
  • खेल
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • धर्म-अध्याय
  • लेख
Home»Uncategorized»मारवाड़ी भवन में अखिल भारतवर्षीय मारवाड़ी सम्मेलन की प्रथम राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक संपन्न
Uncategorized

मारवाड़ी भवन में अखिल भारतवर्षीय मारवाड़ी सम्मेलन की प्रथम राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक संपन्न

जस्ट पोस्टBy जस्ट पोस्टJanuary 17, 2026No Comments3 Mins Read20 Views
Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Threads Copy Link
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Threads Telegram WhatsApp Copy Link

झारखंड प्रांतीय मारवाड़ी सम्मेलन के आतिथ्य में अखिल भारतवर्षीय मारवाड़ी सम्मेलन की एक दिवसीय प्रथम राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक रांची के हरमू रोड स्थित मारवाड़ी भवन के बहुउद्देशीय सभागार में गरिमामय वातावरण में संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता अखिल भारतवर्षीय मारवाड़ी सम्मेलन के राष्ट्रीय अध्यक्ष पवन कुमार गोयनका ने की। इस ऐतिहासिक अवसर पर देश के विभिन्न राज्यों से आए प्रांतीय अध्यक्षों, पदाधिकारियों एवं प्रतिनिधियों की उल्लेखनीय उपस्थिति रही।
बैठक का शुभारंभ राष्ट्रीय अध्यक्ष महामंत्री केदारनाथ गुप्ता, पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष गोवर्धन प्रसाद गाड़ोदिया, झारखंड प्रांतीय अध्यक्ष सुरेश चंद्र अग्रवाल एवं प्रांतीय महामंत्री विनोद जैन द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलन कर किया गया। प्रारंभिक उद्बोधन में झारखंड प्रांतीय अध्यक्ष सुरेश चंद्र अग्रवाल ने कहा कि लगभग 36 वर्षों के अंतराल के बाद झारखंड में राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक का आयोजन होना प्रदेश के मारवाड़ी समाज के लिए अत्यंत गर्व और सम्मान की बात है।अपने अध्यक्षीय संबोधन में राष्ट्रीय अध्यक्ष पवन कुमार गोयनका ने सम्मेलन की भावी योजनाओं पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने राष्ट्रीय स्थायी समिति के गठन हेतु अनुमोदन, संगठन के विस्तार, विभिन्न प्रांतों की सक्रिय भूमिका तथा समाज को संगठित और सशक्त बनाने के लिए किए जा रहे प्रयासों की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने कहा कि सामाजिक एकता, सेवा, शिक्षा और विकास ही मारवाड़ी सम्मेलन के मूल उद्देश्य हैं, जिन्हें साकार करने के लिए सभी प्रांतों को मिलकर कार्य करना होगा।राष्ट्रीय महामंत्री श्री केदारनाथ गुप्ता ने अपने संबोधन में विगत कार्यकाल के दौरान किए गए कार्यकलापों का विस्तृत विवरण प्रस्तुत किया। बैठक में पश्चिम बंगाल, बिहार, झारखंड, दिल्ली, असम, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश सहित देश के विभिन्न राज्यों से आए प्रांतीय अध्यक्षों एवं प्रतिनिधियों ने सक्रिय भागीदारी निभाई।बैठक के दौरान समाज से जुड़े राष्ट्रीय मुद्दों, संगठनात्मक सुदृढ़ीकरण, सामाजिक समरसता, शिक्षा, सेवा कार्यों तथा विकास से संबंधित विषयों पर गंभीर एवं सार्थक विचार-विमर्श किया गया। साथ ही राष्ट्रीय स्तर पर भावी नीतियों के निर्धारण पर भी विस्तृत चर्चा हुई।इस अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष, महामंत्री सहित सभी आगंतुक अतिथियों को पुष्पगुच्छ, शॉल ओढ़ाकर एवं प्रतीक चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया। बैठक को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ सुभाष अग्रवाल, विनोद तोदी, राष्ट्रीय संयुक्त मंत्री पवन कुमार बंसल, राष्ट्रीय संगठन मंत्री बसंत कुमार सुराना, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष अनिल कुमार मलावत, झारखंड प्रांतीय मारवाड़ी सम्मेलन के वरीय उपाध्यक्ष ललित कुमार पोद्दार, प्रांतीय महामंत्री विनोद कुमार जैन, मारवाड़ी सहायक समिति के अध्यक्ष पवन शर्मा सहित विभिन्न राज्यों एवं जिलों से आए प्रतिनिधियों ने संबोधित किया तथा संगठन को और अधिक मजबूत बनाने पर बल दिया।बैठक में राष्ट्रीय एवं प्रांतीय स्तर पर किए जा रहे कार्यों की समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए गए। धन्यवाद- ज्ञापन मारवाड़ी सम्मेलन के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष गोवर्धन प्रसाद गाड़ोदिया ने प्रस्तुत किया।
राष्ट्रीय गान के साथ बैठक का समापन हुआ। बैठक में गोवर्धन प्रसाद गाड़ोदिया, संजय हरलालका,ओम प्रकाश अग्रवाल,राजकुमार केडिया, अशोक नारसरिया,चंडी प्रसाद डालमिया, कमल कुमार केडिया, मनोज चौधरी, डॉ ओमप्रकाश प्रणव, कौशल राजगढ़िया, संजीव विजयवर्गीय, निर्मल काबरा,सज्जन पाड़िया, पवन पोद्दार, अनिल अग्रवाल, निर्मल बुधिया, प्रमोद सारस्वत, संतोष अग्रवाल, कमल नोपानी, कृष्णा अग्रवाल,मुकेश मित्तल, सुमेर सेठी,रमन बोडा, विजय खोवाल,अजय डीडवानिया, नरेश बंका, कमल शर्मा सहित विभिन्न राज्यों से आए 50 से अधिक प्रतिनिधियों ने भाग लिया।

Share. Facebook Twitter Email Threads Telegram WhatsApp Copy Link
जस्ट पोस्ट
  • Website

Related Posts

मोदी सरकार के 12 साल उपलब्धियां नहीं 24 गबनों का कार्यकाल रहा : सुप्रियो भट्टाचार्य

June 29, 2026

राम और हनुमान का चरित्र त्याग, भक्ति और आदर्श का शिखर: मुनि श्री सुयश सागर जी

June 29, 2026

दिल्ली में राष्ट्रीय ग्रामीण विकास सम्मेलन में शामिल हुई मंत्री दीपिका पांडेय सिंह

June 29, 2026

खनन संविदाओं के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु क्षमता संवर्धन कार्यक्रम का आयोजन

June 29, 2026

बुढ़मू में महिला ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

June 29, 2026

मानव अधिकार और समावेशी विकास पर राष्ट्रीय मंथन: ‘वसुधैव कुटुंबकम्’ की भावना से ही बनेगा समृद्ध भारत: न्यायमूर्ति विद्युत रंजन सारंगी

June 29, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

अभी-अभी

मोदी सरकार के 12 साल उपलब्धियां नहीं 24 गबनों का कार्यकाल रहा : सुप्रियो भट्टाचार्य

June 29, 2026

राम और हनुमान का चरित्र त्याग, भक्ति और आदर्श का शिखर: मुनि श्री सुयश सागर जी

June 29, 2026

दिल्ली में राष्ट्रीय ग्रामीण विकास सम्मेलन में शामिल हुई मंत्री दीपिका पांडेय सिंह

June 29, 2026

खनन संविदाओं के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु क्षमता संवर्धन कार्यक्रम का आयोजन

June 29, 2026

बुढ़मू में महिला ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

June 29, 2026
© 2026 Just Post. Designed by Launching Press.
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Terms and Conditions
  • AdSense Policy

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.