Close Menu
Just PostJust Post
  • आज की बड़ी खबरें
  • झारखंड
  • बिहार
  • देश
  • दुनिया
  • राजनीति
  • खेल
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • धर्म-अध्याय
  • लेख
Facebook X (Twitter) Instagram
Just PostJust Post
Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • राज्य
    • झारखंड
    • बिहार
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • खेल
  • मनोरंजन
  • धर्म-अध्याय
  • लेख
Just PostJust Post
  • आज की बड़ी खबरें
  • झारखंड
  • बिहार
  • देश
  • दुनिया
  • राजनीति
  • खेल
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • धर्म-अध्याय
  • लेख
Home»Breaking News»भीषणा सड़क हादसा, रांची के चार तिलकुट व्यवसायियों की मौत, दो गंभीर रूप से घायल
Breaking News

भीषणा सड़क हादसा, रांची के चार तिलकुट व्यवसायियों की मौत, दो गंभीर रूप से घायल

जस्ट पोस्टBy जस्ट पोस्टJanuary 15, 2026No Comments2 Mins Read10 Views
Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Threads Copy Link
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Threads Telegram WhatsApp Copy Link

गुमला-रांची मुख्य मार्ग पर गुरुवार की अहले सुबह करीब पांच बजे एक भीषण सड़क हादसा हो गया. यहां भरनो थाना क्षेत्र के भड़गांव के समीप एक तेज रफ्तार हाईवा ने पिकअप वैन को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी. इस हादसे में पिकअप पर सवार चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई. जबकि दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए.
जानकारी के अनुसार, रांची के रहने वाले कुछ व्यवसायी एक पिकअप वाहन में तिलकुट लोडकर रांची से गुमला की ओर जा रहे थे. जैसे ही उनकी गाड़ी भड़गांव के पास पहुंची, पीछे से आ रहे एक अनियंत्रित हाइवा ने उनके पिकअप वैन में जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि पिकअप वाहन के परखच्चे उड़ गए और हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई.पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से जब तक राहत कार्य शुरू किया, तब तक पिकअप सवार चारों लोगों ने दम तोड़ दिया. वहीं दो लोग वाहन के मलबे में दबे मिले, जिन्हें कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला गया. उनकी हालत नाजुक बताई जा रही है.
घटना की सूचना मिलते ही भरनो थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. घायलों को तत्काल नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए रिम्स रेफर किया जा रहा है. पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को जब्त कर लिया है और मामले की छानबीन में जुट गई है.

Share. Facebook Twitter Email Threads Telegram WhatsApp Copy Link
जस्ट पोस्ट
  • Website

Related Posts

जिला दण्डाधिकारी-सह-उपायुक्त, रांची मंजूनाथ भजन्त्री का जनता दरबार

May 11, 2026

बूढ़ा पहाड़ का दौरा करेंगी झारखंड की गृह सचिव, विकास योजनाओं को लेकर होगी बैठक

May 11, 2026

चुनाव तक चुप्पी, चुनाव बाद त्याग का उपदेश, मोदी सरकार की सच्चाई अब सामने है : विनोद पांडेय

May 11, 2026

टाटा स्टील के रिटायर कर्मचारी ने की पत्नी, बेटे और बेटी की हत्या, फैली सनसनी

May 11, 2026

बंद दरवाजे के पीछे मौत की फैक्ट्री, जाम के नाम पर ज’हर

May 11, 2026

ओवरटेक के दौरान पलटा स्कूली वाहन, आधा दर्जन से अधिक बच्चों घायल

May 11, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

अभी-अभी

जिला दण्डाधिकारी-सह-उपायुक्त, रांची मंजूनाथ भजन्त्री का जनता दरबार

May 11, 2026

बूढ़ा पहाड़ का दौरा करेंगी झारखंड की गृह सचिव, विकास योजनाओं को लेकर होगी बैठक

May 11, 2026

चुनाव तक चुप्पी, चुनाव बाद त्याग का उपदेश, मोदी सरकार की सच्चाई अब सामने है : विनोद पांडेय

May 11, 2026

टाटा स्टील के रिटायर कर्मचारी ने की पत्नी, बेटे और बेटी की हत्या, फैली सनसनी

May 11, 2026

बंद दरवाजे के पीछे मौत की फैक्ट्री, जाम के नाम पर ज’हर

May 11, 2026
© 2026 Just Post. Designed by Launching Press.
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Terms and Conditions
  • AdSense Policy

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.