Close Menu
Just PostJust Post
  • आज की बड़ी खबरें
  • झारखंड
  • बिहार
  • देश
  • दुनिया
  • राजनीति
  • खेल
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • धर्म-अध्याय
  • लेख
Facebook X (Twitter) Instagram
Just PostJust Post
Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • राज्य
    • झारखंड
    • बिहार
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • खेल
  • मनोरंजन
  • धर्म-अध्याय
  • लेख
Just PostJust Post
  • आज की बड़ी खबरें
  • झारखंड
  • बिहार
  • देश
  • दुनिया
  • राजनीति
  • खेल
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • धर्म-अध्याय
  • लेख
Home»देश»तुर्कमान गेट में बुलडोजर कार्रवाई के बाद बवाल, पत्थरबाजी पर FIR
देश

तुर्कमान गेट में बुलडोजर कार्रवाई के बाद बवाल, पत्थरबाजी पर FIR

जस्ट पोस्टBy जस्ट पोस्टJanuary 7, 2026No Comments2 Mins Read0 Views
Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Threads Copy Link
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Threads Telegram WhatsApp Copy Link

नई दिल्ली। दिल्ली के तुर्कमान गेट इलाके में अवैध अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के बाद माहौल तनावपूर्ण बना हुआ है। देर रात हुई इस कार्रवाई के दौरान पत्थरबाजी की घटना सामने आई, जिसके बाद दिल्ली पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। इस मामले में करीब 10 लोगों को हिरासत में लिया गया है।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, तुर्कमान गेट के पास स्थित फैज-ए-इलाही मस्जिद के आसपास सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। यह इलाका उस वक्त तनाव का केंद्र बन गया, जब एमसीडी की टीम अवैध अतिक्रमण हटाने पहुंची थी। पुलिस ने बताया कि पत्थरबाजी की घटना के बाद इलाके में अतिरिक्त बल तैनात कर दिया गया है, ताकि हालात नियंत्रण में रहें।

डीसीपी निधिन वालसन ने बताया कि कार्रवाई से पहले स्थानीय लोगों से बातचीत की गई थी और उन्हें दिल्ली हाईकोर्ट के आदेश भी दिखाए गए थे। इस दौरान काफी लोग समझाइश के बाद मौके से लौट गए। हालांकि, कुछ लोग बाद में फिर लौटे और उन्होंने अचानक पथराव शुरू कर दिया। इसी के बाद स्थिति बिगड़ गई।

पुलिस ने कहा है कि फिलहाल सीसीटीवी फुटेज और बॉडी कैमरा रिकॉर्डिंग की जांच की जा रही है। इनकी मदद से यह पता लगाने की कोशिश हो रही है कि पत्थरबाजी में शामिल लोग कौन थे। अधिकारियों का कहना है कि दोषियों की पहचान होते ही आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

बुलडोजर कार्रवाई को लेकर डिप्टी कमिश्नर विवेक अग्रवाल ने बताया कि अतिक्रमण हटाने का करीब 85 प्रतिशत काम पूरा हो चुका है। एक छोटा सा ढांचा अभी बचा हुआ है। उन्होंने कहा कि भारी मलबा जमा होने की वजह से मशीनों को उस हिस्से तक पहुंचने में दिक्कत आ रही थी। मलबा हटते ही बचा हुआ हिस्सा भी गिरा दिया जाएगा।

इस बीच, इलाके के कुछ स्थानीय दुकानदारों ने कार्रवाई का समर्थन भी किया है। एक दुकानदार ने कहा कि वह लंबे समय से वहां नारियल पानी बेचता है और सरकार की कार्रवाई को सही मानता है। उसके मुताबिक, वहां से वसूले जा रहे पैसों का सही इस्तेमाल नहीं हो रहा था, जिसकी जांच होनी चाहिए।

फिलहाल तुर्कमान गेट इलाके में पुलिस सतर्क है और स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है।

तुर्कमान गेट FIR तुर्कमान गेट पत्थरबाजी दिल्ली अतिक्रमण हटाओ दिल्ली पुलिस कार्रवाई दिल्ली बुलडोजर कार्रवाई
Share. Facebook Twitter Email Threads Telegram WhatsApp Copy Link
जस्ट पोस्ट
  • Website

Related Posts

45 दिनों में BSF को जमीन देने, आयुष्मान भारत लागू करने…सीएम बनते ही सुवेंदु अधिकारी ने लिए 6 बड़े फैसले

May 11, 2026

भाजपा में ही है असली लोकतंत्र, मुख्यमंत्री चुने जाने के बाद शुभेंदु अधिकारी का पहला बयान, टीएमसी पर साधा निशाना

May 8, 2026

नई सरकार में असंभव होगा घुसपैठ और गौ-तस्करी, कोलकाता में गृह मंत्री अमित शाह का बड़ा बयान

May 8, 2026

जबलपुर के बरगी डैम हादसे में मां ने बच्चे को कलेजे से लगा रखा था… गोताखोरों ने क्रूज के अंदर से बरामद किया महिला का शव, भावुक हुए लोग

May 1, 2026

बंगाल समेत 5 राज्यों के चुनाव के नतीजे 4 मई को आएंगे। इससे पहले आम लोगों और खासकर कारोबारियों पर महंगाई का एक और झटका

May 1, 2026

असम सीएम की पत्नी के केस में कांग्रेस नेता पवन खेड़ा को मिली अग्रिम जमानत

May 1, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

अभी-अभी

रांची विश्वविद्यालय में ग्रेजुएट युवाओं के लिए 156 अप्रेंटिसशिप पद, 12000 रुपये मिलेगा स्टाइपेंड

May 11, 2026

रांची से लापता डेढ़ साल की बच्ची की तलाश तेज, सूचना देने पर 50 हजार रुपये का मिलेगा इनाम

May 11, 2026

45 दिनों में BSF को जमीन देने, आयुष्मान भारत लागू करने…सीएम बनते ही सुवेंदु अधिकारी ने लिए 6 बड़े फैसले

May 11, 2026

झारखंड के लाल का कमाल: डिप्टी कमांडेंट अंशुमन सिंह का IFS में AIR-2, 6वें प्रयास में हासिल की सफलता

May 11, 2026

अग्रवाल सभा महिला समिति का 23वां समर कैंप मस्ती की बस्ती 29 से 31 मई

May 10, 2026
© 2026 Just Post. Designed by Launching Press.
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Terms and Conditions
  • AdSense Policy

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.