चाईबासा: चाईबासा से सटे बुंडूसाई गांव, पंचायत नरसंडा में शनिवार की संध्या को स्थानीय युवाओं और सामाजिक कार्यकर्ताओं द्वारा बुजुर्गों और बच्चों में कंबल, मफलर और मोजे वितरित किए गए।
करीब 50 बुजुर्गों और 50 बच्चों के बीच यह वितरण किया गया। विशेष रूप से उन बुजुर्गों को प्राथमिकता दी गई जिन्हें पहले कभी कंबल नहीं मिला था। कंबल पाकर बुजुर्ग और महिलाएं बेहद खुश दिखाई दीं और उन्होंने युवाओं की टीम का धन्यवाद किया।
इस नेक कार्य में सामाजिक कार्यकर्ता नेहा निषाद, आस्था, सनी साव, आदित्य आनंद, अंकित विश्वकर्मा के साथ गांव की सुशीला, साहिया और आंगनबाड़ी सेविका समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।
युवाओं ने कहा कि इस तरह के प्रयासों से गांव में इंसानियत और सहयोग की भावना को बढ़ावा मिलता है।


